बॉलीवुड एक्ट्रेस ने YSR नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा-'झूठे केस में मुझे, मेरे परिवार को जेल में डाला'

Kadambari Jetwani

Kadambari Jethwani Controversy: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन दिल दहला देने वाले खुलासे हो रहे हैं और इस बीच अब एक मामला तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से आया है। एक एक्ट्रेस जिन्होंने कई भाषाओं में फिल्में की हैं और वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी हैं, उन्होंने हाल ही में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी ने वाईएसआरसीपी नेता कुक्कला विद्या सागर पर यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने हाल ही में तेलुगु टेलीविजन चैनल से बात की और बताया कि कैसे उनके साथ अन्याय हो रहा है।

कादंबरी ने बताया- वे तत्कालीन आंध्र प्रदेश सरकार के नेताओं के आदेश पर मुंबई में मेरे घर आए और मुझे अगवा कर लिया... उन्होंने मुझे फोन पर भी बात नहीं करने दी... उन्होंने मेरे पिता और मां को जेल में डाल दिया और मुझे प्रताड़ित किया। जेल में उनकी प्रताड़ना के कारण मेरे पिता के कानों ने काम करना बंद कर दिया.. मेरी मां को दिल की बीमारी हो गई। हमें बहुत परेशान किया गया। कादंबरी जेतवानी ने कहा- 'चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं निडर होकर सामने आ पाई।' उनका कहना है कि फर्जी और झूठे मामले में उन्हें 45 दिन से अधिक जेल में रहना पड़ा।

कादंबरी ने न्यूज चैनल को बताया- इस घटना से उनका परिवार बर्बाद हो गया है, उनका और उनके भाई-बहनों का करियर बर्बाद हो गया है। हम सब डरे हुए हैं, हमारे पर्सनल रिलेशनशिप बर्बाद हो रहे हैं। मैं चंद्रबाबू नायडू और अनीता मैम से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो मेरी मदद करें। अभी तक उन्होंने वो झूठे केस हम पर से नहीं हटाए हैं। उनके पास बहुत ताकत है और वो सबको मेरी मदद करने से रोक रहे हैं। हम बहुत इज्जतदार परिवार हैं लेकिन अब हमारे सारे रिश्तेदार भी हमसे दूरी बना रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि सज्जन जिंदल पर मुंबई में केस दर्ज होने के बाद विवाद शुरू हुआ। सज्जन जिंदल ने एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए वाईएसआरसीपी सरकार से कॉन्टैक्ट किया। फिर वाईएसआरसीपी नेताओं ने इस मामले में एंटर किया और कथित 5 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट लिया। इस मामले में तीन टॉप आईपीएस अधिकारियों के भी नाम सामने आए हैं।

कादम्बरी जेठवानी की बात करें तो वो गुजरात के अहमदाबाद में जन्मीं और पली-बढ़ी। उन्होंने MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई का रुख किया और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने हिंदी फिल्म साडा अड्डा के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने क्विज़ा नामक एक कन्नड़ फिल्म, आटा नामक एक तेलुगु फिल्म, आई लव मी नाम की एक मलयालम फिल्म और एक पंजाबी फिल्म में काम किया।

More from Filmibeat

Read more about: kadambari jethwani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X