Bollywood Hindi News Live: टिकटें बुक करवाने के लिए लोगों को लालच दे रहे विक्की, बिग बॉस से बाहर हुए ऑरी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 28 November: मनोरंजन की दुनिया के बारे में जानने के लिए अगर आपकी भी मंशा है तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी। अगर आप भी बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी खबर से खुद को रूबरू रखना चाहते हैं तो यह खास लाइव है सिर्फ आपके लिए।

एक दिसंबर को विक्की कौशल की बहुचर्चित फिल्म 'सैम बहादुर' रिलीज हो रही है, जिसके प्रमोशन में एक्टर ने अपना जी-जान लगा दिया है। इस बीच विक्की ने कुछ ऐसा किया है कि उनके फैंस शायद तुरंत उनकी मूवी की टिकट खरीद लेंगे। हाल ही में इंस्टाग्राम चैट के दौरान उन्होंने प्रशंसकों द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए, जिनमें से कुछ ने उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने पर जोर दिया। जिस पर उन्होंने फॉलोअर्स से सैम बहादुर के टिकट बुक करने और स्क्रीनशॉट साझा करने के लिए कहा, और उसके बाद ही वह अपने फैंस को फॉलो करेंगे।

बिग बॉस 17 में स्टार किड्स के फेमस दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्रिटी ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि ने एंट्री लेकर सबको चौंका दिया। ओरी ने इस वीकेंड का वार में पहले सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया और फिर उन्होंने घर में एंट्री ली। ओरी के आने से बिग बॉस 17 का माहौल पूरी तरह बदल गया। वहीं, अब ओरी (Orry) बिग बॉस 17 से बाहर आ गए हैं।

LIVE Feed
  • Nov 28, 2023 6:49 PM

    फिल्म इश्क के सेट पर अजय देवगन ने काजोल को किया था प्रपोज, अब बताया पूरा सच

    अजय देवगन-काजोल आमिर खान और जूही चावला स्टारर फिल्म इश्क 28 नवंबर 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आज 26 साल पूरे हो चुके हैं। एक तरफ जहां काजोल ने पुरानी यादें ताजा की तो वहीं अजय देवगन ने काजोल को याद दिलाया कि इश्क की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने उन्हें प्रपोज किया था लेकिन उनसे ये एक चूक हो गयी थी।

    फिल्म इश्क के सेट पर अजय देवगन ने काजोल को किया था प्रपोज, अब बताया पूरा सच
  • Nov 28, 2023 6:28 PM

    ऋषभ शेट्टी ने की 'कांतरा चैप्टर 1' की धमाकेदार वीडियो को मिले 24 घंटों में मिले 12 मिलियन व्यूज, देश में मची धूम!

    Rishabh Shetty Kantara Chapter 1 video: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने कांतरा चैप्टर 1 की अनाउंसमेंट कर दी है। वहीं टीजर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से धूम उठे हैं वहीं रिलीज के 24 घंटों के भीतर टीजर को 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

  • Nov 28, 2023 6:01 PM

    आलिया भट्ट ने बहन शाहीन भट्ट को ऐसे किया बर्थडे विश, लिखा यह खूबसूरत नोट

    शाहीन भट्ट आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के बेहद करीब हैं और इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी बहन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है । तस्वीरों में आलिया और शाहीन की बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है ।

  • Nov 28, 2023 5:52 PM

    आलिया भट्ट की डीपफेक वीडियो वायरल होने से डरी रश्मिका मंदाना, लड़कियों से की अपील

    Deeppake video: सोशल मीडिया पर वर्तमान समय में कई सारी एक्ट्रेसेस के डीपफेक वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी एक बेहद बोल्ड डीपफेक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर कई सारे सेलेब्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है। अब इसको लेकर रश्मिका मंदाना ने भी अपना डर बताते हुए लड़कियों से खास अपील की है।

    आलिया भट्ट की डीपफेक वीडियो वायरल होने से डरी रश्मिका मंदाना, लड़कियों से की अपील
  • Nov 28, 2023 5:18 PM

    तृषा कृष्णन को लेकर बदले मंसूर अली खान के सुर, एक्ट्रेस के खिलाफ करेंगे मानहानि का केस

    तृषा कृष्णन अभद्र टिप्पणी मामले में मंसूर अली खान ने पहले माफी मांगने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में मामले को बढ़ता देख उन्होंने माफी मांग ली थी। वहीं अब मंसूर अली खान ने अपने माफीनामे को महज एक मजाक बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ केस करने की बात भी कही है।

  • Nov 28, 2023 5:10 PM

    पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानिए- किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म

    पंकज त्रिपाठी भारत के तीन बार प्रधान मंत्री रहे दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ में नजर आएंगें। इस मच अवेटेड फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं पंकज ने आज फैंस को गुड न्यूज देते हुए फिल्म के चार नए पोस्टर्स के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

  • Nov 28, 2023 4:21 PM

    पहली पेमेंट आते ही हैक हो गया सीमा हैदर का यूट्यूब चैनल?

    अगर आपको भी ये खबर पता चली है तो रुक जाइए क्योंकि सीमा हैदर का अकाउंट पूरी तरह से सेफ है। दरअसल सच्चाई ये है कि सीमा हैदर नहीं बल्कि उनकी भाभी के यूट्यूब की आईडी और पासवर्ड को हैक किया गया है। इसको लेकर सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो यूजर्स से इसी को लेकर बातें करती दिख रही हैं।

  • Nov 28, 2023 3:55 PM

    'एनिमल' ने 'टाइगर 3' को पछाड़ा

    बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की माने तो एनिमल ने फिल्म ने पहले ही 130000 से अधिक टिकटें बेच ली हैं जबकि इस फिल्म के रिलीज होने में अभी भी करीब 72 घंटों के समय है। इस तरह से इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म ने टाइगर 3 को पछाड़ दिया है।

  • Nov 28, 2023 3:26 PM

    बिकिनी लुक में हसीना ने कैमरे के सामने दिया जबरदस्त पोज

    अपने अतरंगी कपड़े और अपने बोल्ड अंदाज से हमेशा ही लोगों के पसीने छुटाने वाली सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद इंटरनेट पर आग लग गई है।

    बिकिनी लुक में हसीना ने कैमरे के सामने दिया जबरदस्त पोज
  • Nov 28, 2023 2:22 PM

    इस देश ने रणबीर कपूर की फिल्म पर की सख्ती

    एक ऐसा देश भी है जिसने एनिमल फिल्म को एडल्ट रेटिंग दी है और 18 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को देखने मना कर दिया है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) की जिसने एनिमल को 18 रेटिं दी है।

  • Nov 28, 2023 1:52 PM

    अटल के लुक में कमाल लगे पंकज त्रिपाठी

    पंकज त्रिपाठी इस वक्त एक फिल्म को लेकर चर्चा में है जिसका नाम अटल है। उन्होने ये पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। जाहिर है कि जिस तरह के लुक में वो दिख रहे हैं वो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

  • Nov 28, 2023 1:21 PM

    टावल वाले सीन पर विक्की ने तोड़ी चुप्पी

    विक्की कौशल अपनी फिल्म सैम बहादुर का जोरों शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान विक्की कौशल ने कटरीना कैफ ने टाइगर 3 में कटरीना कैफ के टॉवल सीन पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के टॉवल सीन को देखने के बाद कहा, 'मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था, और हम फिल्म देख रहे थे। जाहिर है जब सीन आया, सीन के बीच में मैंने उससे कहा, मुझे नहीं लगता मैं अब से तुम्हारे साथ बहस कर सकता।' इसके अलावा विक्की कौशल ने कटरीना कैफ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपनी वाइफ पर गर्व है।

  • Nov 28, 2023 1:21 PM

    महेश बाबू ने रणबीर कपूर को कहा 'बेस्ट एक्टर'

    हाल ही में मेकर्स ने 'एनिमल' का प्री-रिलीज इवेंट रखा था। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के स्टार्स शामिल हुए थे। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू का नाम भी शामिल है। महेश बाबू कहते हैं, 'मैंने रणबीर कपूर से ये बात पहली भी कही है लेकिन मुझे नहीं लगता है उन्होंने मेरी बातों को गंभीरता से लिया था आज मैं फिर कहता हूं कि रणबीर कपूर मेरे फेवरेट हैं और वो भारत के बेस्ट एक्टर भी हैं।' महूश बाबू की इ बातों को सुनने के बाद रणबीर कपूर गदगद हो गए थे।

  • Nov 28, 2023 12:12 PM

    रणबीर कपूर के साथ भिड़ंत पर विक्की कौशल ने कही ये बात

    विक्की कौशल स्टारर सैम बहादुर रणबीर कपूर की एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने वाला है। विक्की ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "जब दो सलामी बल्लेबाज एक ही टीम के लिए खेलते हुए क्रीज पर आते हैं, तो आप नहीं कहेंगे कि दो बल्लेबाज आपस में भिड़ रहे हैं, वो एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं तो हम हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हैं।"

  • Nov 28, 2023 11:21 AM

    रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर को किया याद

    रणबीर कपूर, जो एनिमल की रिलीज के लिए तैयार हैं, ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की और कहा, "जब मैं बड़ा हो रहा था, मेरे पिता बहुत व्यस्त थे, वह ज्यादातर शूटिंग करते थे।" उस समय, डबल शिफ्ट-ट्रिपल शिफ्ट में वह हर जगह यात्रा कर रहे थे, इसलिए कहीं न कहीं हमने उन्हें हमेशा बहुत प्यार और सम्मान के साथ देखा है, लेकिन हमारे बीच वास्तव में कोई दोस्ताना रिश्ता नहीं था। हम सिर्फ बैठ कर बातें नहीं कर सकते थे, और मैं वास्तव में मुझे अपने जीवन में एक अफसोस है कि काश मैं अपने पिता के साथ दोस्ती कर पाता। मैं चाहता हूं कि मैं उनके साथ और अधिक बातें शेयर कर पाता, यह एक अफसोस है जो हमेशा मेरे साथ रहता है।"

  • Nov 28, 2023 11:17 AM

    'कल हो ना हो' के 20 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए करण जौहर

    शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर कल हो ना हो ने आज रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "यह फिल्म मेरे लिए और शायद हम सभी के लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है। मेरे लिए, यह आखिरी फिल्म थी जिसका हिस्सा मेरे पिता धर्म परिवार से थे...और इसमें उनकी उपस्थिति अवास्तविक लगती है। हर फ्रेम को मैं आज भी दोबारा देखता हूं। धन्यवाद पापा, हर चीज में हमारा मार्गदर्शन करने और ऐसी कहानियां बनाने के लिए जो मायने रखती हैं... और जो सही है उसके साथ हमेशा खड़े रहने के लिए। मैं हमेशा आपको याद करूंगा...''

  • Nov 28, 2023 9:39 AM

    ये मशहूर फैशन डिजाइनर लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, सांसों को वेंटिलेटर दे रही सहारा

    Rohit Bal Health Update: फैशन डिजाइनर रोहित बल दिल्ली एनसीआर (गुरुग्राम) के मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक डिजाइनर इस वक्त आईसीयू में हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें पहले से ही हृदय संबंधी बीमारी है।

    ये मशहूर फैशन डिजाइनर लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, सांसों को वेंटिलेटर दे रही सहारा
  • Nov 28, 2023 9:37 AM

    स्टेज पर एक शख्स लगातार करता रहा बॉलीवुज की बेइज्जती, ताली पीट- पीटकर आग में घी डालते रहे रणबीर

    Ranbir Kapoor Video: मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। एक्टर पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता चले। हाल ही में रणबीर मुंबई पहुंचे थे, जहां स्टेज पर एक शख्स ने कुछ ऐसी चीजें बोलीं जो बॉलीवुड फैंस को रास नहीं आ रहा है।

    स्टेज पर एक शख्स लगातार करता रहा बॉलीवुज की बेइज्जती, ताली पीट- पीटकर आग में घी डालते रहे रणबीर

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X