स्टेज पर एक शख्स लगातार करता रहा बॉलीवुड की बेइज्जती, ताली पीट- पीटकर आग में घी डालते रहे Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Video: मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। एक्टर पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता चले। हाल ही में रणबीर मुंबई पहुंचे थे, जहां स्टेज पर एक शख्स ने कुछ ऐसी चीजें बोलीं जो बॉलीवुड फैंस को रास नहीं आ रहा है।
सोमवार की रात हैदराबाद में 'एनिमल' का प्रमोशनल इवेंट हुआ था, जिसमें साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नामचीन सितारे पहुंचे थे। इस इवेंट के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जो बॉलीवुड के फैंस को पसंद नहीं आया। इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्टेज पर चढ़कर रणबीर से कुछ बातें बोल रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर खड़ा शख्स कहता है कि 'रणबीर जी आपको एक बात बोलना चाहता हूं मैं, अगले पांच साल में पूरा बॉलीवुड, हॉलीवुड पर तेलुगू के लोग राज करेंगे। एक साल के बाद हैदराबाद शिफ्ट होना पड़ेगा क्योंकि मुंबई पुराना हो गया। हिंदुस्तान में अब एक ही शहर है और वो है हैदराबाद। हमारे फिल्म बनाने वाले काफी स्मार्ट हैं, हमारे पास राजामौली है, दिल राजू है और अब संदीप रेड्डी भी आ गया है। हमारे ये लोग बॉलीवुड और हॉलीवुड को रूल करेंगे।'
इवेंट में रणबीर ने फिल्म निर्माता एसएस राजामौली से मिलते समय उनके पैर भी छुए। RRR निर्देशक ने रणबीर को अपना पसंदीदा अभिनेता भी घोषित किया और आत्मविश्वास से कहा, "बिना किसी हिचकिचाहट के, मैं आपको बताऊंगा, मेरे पसंदीदा अभिनेता रणबीर कपूर हैं।" उन्होंने उन्हें संदीप रेड्डी वांगा और खुद के साथ काम करने के बीच चयन करने की भी चुनौती दी। रणबीर ने वंगा को चुना।
आपको बता दें, एनिमल का निर्देशन वांगा ने किया है और इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रणबीर का किरदार अपने पिता के प्यार को लेकर प्रोटेक्टिव और जुनूनी है। वह अपने पिता के प्रति प्यार के रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को धमकी देते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की अवधि 3 घंटे 21 मिनट है। एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications