ये मशहूर फैशन डिजाइनर लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, सांसों को वेंटिलेटर दे रही सहारा

rohit bal

Rohit Bal Health Update: फैशन डिजाइनर रोहित बल दिल्ली एनसीआर (गुरुग्राम) के मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक डिजाइनर इस वक्त आईसीयू में हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें पहले से ही हृदय संबंधी बीमारी है।

उनके एक करीबी मित्र ने बताया था- "बल को तीन दिन पहले मॉडल सूरज ढालिया द्वारा अस्पताल ले जाया गया था। उनका दिल बैठ रहा था और वह बेहोश थे। उनके पेसमेकर ने सात झटके दिए। उन्हें पहले मूलचंद ले जाया गया और जब उनकी हालत बिगड़ गई, तो उन्हें मेदांता ले जाया गया।"

आपको बता दें, डिजाइनर को साल 2010 में एक बड़ा दिल का दौरा आया था, लेकिन उससे वो उबर गए थे। वह Pancreatitis से भी पीड़ित हैं और ये समस्या पिछले कुछ सालों में और भी बढ़ी है। 62 वर्षीय फैशन डिजाइनर रोहित बल पिछले कुछ महीनों में गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण अस्पताल के अंदर-बाहर होते रहे हैं।

62 वर्षीय रोहित बल कथित तौर पर शराब के सेवन और इसके परिणामस्वरूप होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रिहैब और अस्पतालों में आते-जाते रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में बल को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पुराने दोस्त अर्जुन रामपाल उनसे मिलने आए थे।

लगभग तीन दशकों तक फैशन की दुनिया पर राज करने वाले बल के नाम कई पुरस्कार हैं। उन्हें साल 2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड्स द्वारा 'डिजाइनर ऑफ द ईयर' चुना गया। 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कारों में भी उन्हें 'डिजाइनर ऑफ द ईयर चुना गया था'। फरवरी 2012 में, उन्हें लैक्मे फैशन वीक में ग्रैंड फिनाले डिजाइनर नामित किया गया था। टाइम मैगजीन ने उन्हें भारत का फैब्रिक और फ़ैंटेसी का मास्टर कहा था।

एक इंटरव्यू में डिजाइनर ने खुद को 'परंपरावादी' बताया और कहा कि वह ट्रेंड के बारे में सोचकर कपड़े डिजाइन नहीं करते हैं। रोहित बल ने लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और मॉस्को सहित दुनिया के टॉप शहरों में फैशन शो आयोजित किए। रोहित बल ने पाक कला व्यवसाय में भी कदम रखा और वर्ष 2005 में अपना पहला रेस्तरां 'वेदा' खोला।

8 मई 1961 को श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने 1986 में ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के साथ अपने करियर की शुरुआत की। ये काम उन्होंने अपने भाई के साथ शुरू किया था। इसके बाद 1990 में उन्होंने अपना स्वतंत्र कलेक्शन लॉन्च किया। सेंट स्टीफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र, उन्होंने दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में फैशन का अध्ययन किया।

More from Filmibeat

Read more about: rohit bal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X