..................... bollywood news in hindi live updates 28 March Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding Ananya Panday bf - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: अदिति राव और सिद्धार्थ ने दिया धोखा, अनन्या पांडे ने कन्फर्म किया अपना रिश्ता!

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 28 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ 27 मार्च को तेलंगाना के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उनकी शादी की खबर आने के कुछ घंटों बाद, एक और डिटेल सामने आई जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अपनी शादी के बारे में जानकारी छिपाने के लिए दस कदम आगे निकल गए, यहां तक कि मंदिर के मुख्य पुजारी भी इस बात से अनजान थे।

नेहा धूपिया के टॉक शो, 'नो फिल्टर नेहा' पर एक बातचीत के दौरान, अनन्या पांडे से आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके संबंधों के बारे में सबसे लंबे समय से चल रही अफवाहों के बारे में पूछा गया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वे सिर्फ दोस्त नहीं हैं बल्कि दोस्त से बढ़कर हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वे दोनों लगातार एक-दूसरे से बात कर रहे हैं।

आपको बता दें, कई मौकों पर अनन्या और आदित्य को साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को एक-दूसरे के साथ काफी कोजी होते हुए देखा गया था। उनकी फोटोज ने हमेशा लोगों की भौंहे खड़ी की हैं कि क्या वो रिलेशनशिप में है लेकिन अब अनन्या ने खुद हिंट दे दिया है।

LIVE Feed
  • Mar 28, 2024 4:38 PM

    प्रेग्नेंट नहीं हैं परिणीति चोपड़ा, लेटेस्ट पोस्ट कर कही ये बात

    परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि परणीति लिखती हैं- काफ्तान ड्रेस - प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज शर्ट- प्रेग्नेंसी, लूज इंडियन कुर्ता- प्रेग्नेंसी, इसे लिखते हैं परिणीति हंसती नजर आती हैं। फिलाहाल तो इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की अफ्वाह को साफ कर रही हैं।

  • Mar 28, 2024 3:45 PM

    अदिति राव हैदरी ने की सिद्धार्थ के साथ सगाई, शेयर की तस्वीर

    अदिति राव हैदरी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर सिद्धार्थ के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही अदिति लिखती हैं। उसने हां कहा- इंगेज। बता दें कि इस तस्वीर पर फैन्स और सितारों को जमकर कमेंट आ रहे हैं। सभी कपल को बधाई दे रहे हैं।

    अदिति राव हैदरी ने की सिद्धार्थ के साथ सगाई, शेयर की तस्वीर
  • Mar 28, 2024 3:38 PM

    Crew Advance Booking: रिलीज से पहले 'Crew' ने की ताबड़तोड़ कमाई

    Crew Advance Booking: करीना कपूर(Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म क्रू लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई कर दी है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 1.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 44284 टिकट बिक चुके हैं। वहीं शोज की बात करें तो 5175 स्क्रीन्स पर शोज़ लगाए गए हैं। इससे यह तो साफ हो गया है कि फिल्म देखने के लिए लोग बेहद ही उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि फिल्म में करीना, तबू और कृति की तिगड़ी दिख रही है। तीनों पहली बार साथ में फिल्म बना रही हैं। फिल्म की स्टोरी के साथ ही फिल्म के गाने और दमदार डायलॉग फैन्स का दिल जीत रहे हैं।

    Crew Advance Booking: रिलीज से पहले 'Crew' ने की ताबड़तोड़ कमाई
  • Mar 28, 2024 2:24 PM

    एयरपोर्ट पर गर्मी में मोटी जैकेट पहने दिखीं परिणीति चोपड़ा, फैन्स बोले- कोई गुड न्यूज है क्या

    Parineeti Chopra was seen wearing a puffer jacket in the summer: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रसे परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) हाल ही में ब्लैक जींस, ब्लैक टॉप के साथ ही ब्लैक कलर की मोटी जैकेट पहने दिखीं। इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है लगता है कि कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। तो वहीं दूसरे ने कहा मॉम टू बी। इतना ही नहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह भी कहा कि बेबी बंप छिपा रही हो क्या ? वरना इतनी गर्मी में इतनी मोटी जैकेट कौन पहनेगा।

    एयरपोर्ट पर गर्मी में मोटी जैकेट पहने दिखीं परिणीति चोपड़ा, फैन्स बोले- कोई गुड न्यूज है क्या
  • Mar 28, 2024 11:36 AM

    नितेश तिवारी की 'रामायण' में इस एक्ट्रेस को मिला मंदोदरी का रोल

    रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म के नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक मंदोदरी के रोल के लिए डायरेक्टर ने टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी तंवर से बात की है। साक्षी तंवर फिल्म में यश की पत्नी का रोल निभा सकती है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश रावण का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Mar 28, 2024 11:33 AM

    जेल से बाहर आते ही सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे एल्विश यादव

    एल्विश यादव ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से एक फोटो शेयर की। इस फोटो में एल्विश के साथ उनके दोनों दोस्त नजर आ रहे हैं, जो सायं एक तरह उनके साथ रहते हैं। इसके अलावा, एल्विश यादव ने एक और फोटो शेयर की है, जिसके बारे में उन्होंने एक शब्द का कैप्शन लिखा है। इस फोटो में एल्विश के साथ उनकी फैमिली नजर आ रही हैं। इस फोटो में एल्विश नीचे जमीन पर बैठे हुए हैं और उनके पीछे उनकी बहन, दादी, दादा, पापा मम्मी नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एल्विश यादव ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी बेकबोन।' एल्विश यादव की ये दोनों फोटो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं

    जेल से बाहर आते ही सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे एल्विश यादव
  • Mar 28, 2024 11:23 AM

    मां नीतू कपूर संग घूमने निकले रणबीर कपूर

    बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में रणबीर कपूर की फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ डिनर पर स्पॉट हुए। रणबीर कपूर और नीतू कपूर की ये फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

  • Mar 28, 2024 10:12 AM

    आलिया भट्ट का वीडियो हुआ वायरल

    रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आलिया भट्ट का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट इस वीडियो में अपने छोटे से फैन से मुलाकात करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आलिया भट्ट काफी खुश दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट के अंदाज पर फैंस फिदा हो गए। आलिया भट्ट इस वीडियो में बेहद सादगी भरे लुक में दिखाई दीं।

  • Mar 28, 2024 10:10 AM

    धांसू लुक में स्पॉट हुईं सुहाना खान

    सुहाना खान का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुहाना खान वन पीस ड्रेस में दिखाई दीं। सुहाना खान का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुहाना खान ने वन पीस ड्रेस के साथ एक ब्लू जैकेट भी कैरी की हुई थी। लेकिन सबका ध्यान एक्ट्रेस के पर्स ने अपनी तरफ खींच लिया। आपको बता दें कि सुहाना खान अपने परिवार के साथ टोरी रेस्तरां में पहुंची थीं। इस दरौन अबराम खान भी नजर आए। सुहाना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। सुहाना खान के लुक के साथ-साथ उनके धांसू अंदाज को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Mar 28, 2024 10:09 AM

    'भूल भुलैया 3' के सेट से सामने आई नई तस्वीर

    तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन की लीड रोल वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज से अपनी स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इन सब के बीच तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन ने फिल्म से जुड़ी एक नई तस्वीर शेयर की है। तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन इस तस्वीर में साथ में एक बोर्ड लिए नजर आ रहे हैं। इस बोर्ड में 'भूल भुलैया 3' लिखा हुआ है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें जानकारी दी गई है कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X