Crew Advance Booking: रिलीज से पहले करीना-तबू और कृति की फिल्म 'Crew' ने की ताबड़तोड़ कमाई

Crew Advance Booking: करीना कपूर(Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म क्रू लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है हर कोई फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। बता दें कि अब आपका इंतजार खत्म करने का समय आ गया है क्योंकि कल यानी कि 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है क्रू बता दें कि फिल्म की जमकर तारीफें हो रही हैं। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने किनती की एडवांस बुकिंग।
रिलीज से पहले क्रू ने की इतनी कमाई
क्रू रिलीज होने से पहले ही हर एक की जुबान पर आ गई है। बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले ही अच्छा कलेक्शन कर रही है ताजे आंकड़ों की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 1.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 44284 टिकट बिक चुके हैं। वहीं शोज की बात करें तो 5175 स्क्रीन्स पर शोज़ लगाए गए हैं। इससे यह तो साफ हो गया है कि फिल्म देखने के लिए लोग बेहद ही उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि फिल्म में करीना, तबू और कृति की तिगड़ी दिख रही है। तीनों पहली बार साथ में फिल्म बना रही हैं। फिल्म की स्टोरी के साथ ही फिल्म के गाने और दमदार डायलॉग फैन्स का दिल जीत रहे हैं।
ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म में करीना, तबू और कृति के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। अब तो आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि फिल्म में जबरदस्त एंटरटेनमेंट के साथ ही हंसी ठहाके भी लगाने वाले हैं। फिल्म में पुराने गानों का रीमेक भी देखने को मिलने वाला है। बता दें कि यह फिल्म राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित है। वहीं इस फिल्म को रिया कपूर, अनिल कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट 40 से 50 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि फिल्म पर्दे पर कितना अच्छा प्रदर्शन करती है।


Click it and Unblock the Notifications