..................... Parineeti Chopra was seen wearing a puffer jacket in the summer fans said are you pregnant - Hindi Filmibeat

एयरपोर्ट पर गर्मी में मोटी जैकेट पहने दिखीं परिणीति चोपड़ा, लोग बोले- बेबी बंप छिपा रही हो क्या ?

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra was seen wearing a puffer jacket in the summer: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रसे परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने लुक्स, स्टाइल और अपनी क्यूटनेस के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में भी बिजी नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। परिणीति चोपड़ा का जबरदस्त अंदाज फैन्स के बेहद पसंद आया, लेकिन इतनी गर्मी में इतनी मोटी जैकेट पहनकर आना किसी को समझ नहीं आया। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं।

गर्मी पर मोटी जैकेट पहने दिखीं एक्ट्रेस
हाल ही में परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ब्लैक जींस, ब्लैक टॉप के साथ ही ब्लैक कलर की मोटी जैकेट पहने दिखीं। इतनी गर्मी में इतनी मोटी जैकेट में एक्ट्रेस को देख फैन्स तो हैरान रह गए। इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है लगता है कि कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। तो वहीं दूसरे ने कहा मॉम टू बी। इतना ही नहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह भी कहा कि बेबी बंप छिपा रही हो क्या ? वरना इतनी गर्मी में इतनी मोटी जैकेट कौन पहनेगा।

इस फिल्म को लेकर हैं सुमर्खियों में
बता दें कि परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर 2023 में आप सांसद राघव चड्ढा से की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं शादी के 6 महीने बाद फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि परिणीति जल्द ही कोई गुड न्यूज दें। काम की बात करें तो इन दिनों परिणीति चोपड़ा अमर सिंह चमकीला को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले परिणीति चोपड़ा मिशन रजनीगंज में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X