Bollywood Highlights: नसीरुद्दीन शाह ने खोया आपा, शाहरुख संग एक और धांसू फिल्म बनाएंगे एटली

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 25 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह दिल्ली एयरपोर्ट पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हमेशा की तरह उनका कड़क तेवर देखने को मिल रहा है। दरअसल, नसीरुद्दीन शाह को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखते ही उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने के कहने लगे। इस पर नसीरुद्दीन शाह फैंस पर भड़क गए और कहा, 'बहुत परेशान कर दिया है लोग ने, समझते नहीं हैं आप लोग एक दफा बात की जाए।'

एटली कुमार ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान को लेकर कहा, 'मुझे उनकी सभी फिल्में बहुत पसंद है। मेरे लिए वह दुनिया भर में भारतीय सिनेमा का चेहरा हैं। शाहरुख के साथ काम करना एक सपना था। सौभाग्य से मुझे अपनी पांचवीं फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला।

एटली कुमार ने शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करने के सवाल पर कहा, बिल्कुल, 'मैं उनके साथ दोबारा काम करूंगा। मैं जवान से भी अच्छा सब्जेक्ट लेकर आऊंगा और उनके पास जरूर जाऊंगा। अगर शाहरुख को पसंद आया तो जरूर ऐसा होगा कि हम दोनों फिर से साथ काम करेंगे। मुझे पता है कि वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैंने अपनी जिंदगी में उनके जैसा अच्छा इंसान नहीं देखा।

LIVE Feed
  • Feb 25, 2024 8:05 PM

    श्रद्धा आर्या ने प्रशंसकों को अपनी 'वैनिटी वैन' की झलक दिखाई

    'कुंडली भाग्य' में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अपने प्रशंसकों को अपनी वैनिटी वैन का दौरा कराया। उन्‍होंनेे अपनी वैनिटी में मौजूद अन्य सुविधाओं के साथ-साथ अपना मेकअप का सामान भी शेयर किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी वैनिटी वैन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया। क्लिप में हम श्रद्धा को ब्‍लैक टी-शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स पहने हुए देख सकते हैंं। वह खूबसूरत मेकअप लुक में हैं और उनके बाल मुलायम कर्ल में हैं।

  • Feb 25, 2024 8:04 PM

    सान्या मल्होत्रा ने अपने 32वें जन्मदिन पर पैप्‍स के साथ की पार्टी

    अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपना 32वां जन्मदिन पैप्‍स के साथ केक काटकर मनाया। हाल ही में 'सैम बहादुर' में दिखाई देेेने वाली अभिनेत्री अपने बर्थडे के मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने भूरे रंग का स्लीवलेस टॉप पहना था और इसे मैचिंग रैप अराउंड नी-स्लिट स्कर्ट के साथ पेयर किया था। उन्होंने न्यूट्रल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। सान्या ने अपने घुंघराले बालों को बन में स्टाइल किया था। उन्होंने छोटे सुनहरे हूप इयररिंग्स को चुना और ब्राउन हील्स के साथ आउटफिट को पूरा किया।

  • Feb 25, 2024 7:27 PM

    कंगना रनौत मे शेयर की Fake News, इस बार बुरी फंसी एक्ट्रेस

    Kangana Ranaut Posted Fake News: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय पोस्ट करती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस बॉलीवुड हो या राजनीति तमाम स्टार्स के खिलाफ मोर्चा खोले रहती है। हालांकि एक्ट्रेस इस बार एक फेक न्यूज़ शेयर कर काफी बुरी फंस गई हैं। कंगना ने हाल ही में पारित एंटी-चीट बिल पर एक फनी पोस्ट फिर से शेयर किया है। दरअसल, कई परीक्षाओं में धोखाधड़ी और अनुचित साधनों पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक परीक्षा विधेयक फरवरी में लोकसभा में पारित किया गया था, जिसका फेक स्क्रीनशॉट कुछ और लिखकर वायरल हो रहा है। कंगना ने जो पोस्ट शेयर किया था, उसमें एक ट्विस्ट दिया गया और रिश्तों में मौजूद धोखाधड़ी के बारे में बात की गई। कंगना ने वही फेक पोस्ट शेयर कर दिया।

    कंगना रनौत मे शेयर की Fake News, इस बार बुरी फंसी एक्ट्रेस
  • Feb 25, 2024 6:08 PM

    रवीना ने ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में बिताया समय, तस्वीरें की शेयर

    बॉलीवुड के 90 के दशक की सदाबहार सुंदरियों में से एक रवीना टंडन ने ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में घूमने आ आनंद लिया। एक्‍ट्रेस ने वहां कई तस्वीरें ली। जिसे उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया। हाल ही में वेब शो 'कर्मा कॉलिंग' में इंद्राणी कोठारी के किरदार में नजर आने वाली रवीना ने इंस्टाग्राम पर ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व की अपनी हालिया सैर की कुछ खूूूूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

  • Feb 25, 2024 5:13 PM

    उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर काटा 24 कैरेट सोने का केक

    उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट गोल्ड का केक काटकर अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ सिंगर यो यो हनी सिंह भी मौजूद रहे। यह रियल गोल्ड प्लेटेड केक था। उर्वशी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है। उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड केक वाली तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इस केक के अलावा एक नॉर्मल चॉकलेट केक भी देखा जा सकता है।

  • Feb 25, 2024 4:06 PM

    मनीषा रानी को ऐसे करें एक साथ 50 वोट, फाइनल में पहुंचे ये स्टार्स

    - रात 9:30 बजे, सोनी लिव ऐप होमपेज पर 'वोट' सेक्शन पर जाएं - झलक दिखला जा 11 वोटिंग बॉक्स पर जाएं और मनीषा रानी को वोट करने के लिए उनकी तस्वीर पर क्लिक करें - उनकी तस्वीर पर क्लिक करने के बाद अपना वोट सबमिट करें। प्रशंसक एक फोन नंबर से 50 बार वोट कर सकते हैं।

  • Feb 25, 2024 3:37 PM

    दूसरे दिन इतनी रही क्रैक की कमाई

    विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही की फिल्म क्रैक ने पहले दिन करीब 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि फैंस को इससे नंबर की उम्मीद नहीं थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन नीचे आया है और फिल्म ने मात्र 2.7 करोड़ का बिजनेस किया है। विद्युत जामवाल की ये फिल्म लोगों को उतना रास नहीं आ रही है जितनी इसको लेकर उम्मीद जताई जा रही थी।

  • Feb 25, 2024 3:08 PM

    मजाक मजाक में Gadar 3 की रिलीज डेट बता गए सनी देओल

    दरअसल सनी देओल कार में बैठने के लिए बाहर आते हैं। इस दौरान पैपराजी बार बार सवाल कर रहे होते हैं कि गदर 3 कब रिलीज होगी। शायद सनी देओल मस्ती के मूड में थे, उन्होने हंसते हुए मजाक में कहा, ''कल रिलीज होगी।''

  • Feb 25, 2024 2:34 PM

    सामने आई Virat Kohli Anushka Sharma के बेटे की तस्वीरें, लेकिन तस्वीरें देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

    फैंस और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी है। दिलचस्प बात यह है कि तस्वीर के अभाव के बावजूद, फैंस ने विराट अनुष्का के बच्चे की कई एआई-फोटोज बनाकर अपना उत्साह दिखाया है।

  • Feb 25, 2024 2:01 PM

    ये महिला नहीं जानती कि मर चुके है सतीश कौशिक, आज भी पूछती है हालचाल

    अनुपम खेर सतीश कौशिक को लेकर बात कर रहे थे। उन्होने इमोशनल होकर कहा कि, "मेरी मां को नहीं पता कि सतीश चले गए हैं। वह मुझसे उन्हें रात के खाने पर बुलाने के लिए कहती रहती हैं, लेकिन मुझमें उन्हें बताने की हिम्मत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि यह वैसा ही रहेगा।" जैसे ही अनुपम खेर ने ये बात बताई लोग काफी हैरान हैं। सभी जानते हैं कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक काफी अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ में नजर आते रहते हैँ। अनुपम नहीं चाहते हैं कि उनकी मां दुलारी को ये बात पता चले।

  • Feb 25, 2024 1:25 PM

    लुंगी या धोती? एयरपोर्ट पर इस लुक में दिखे राज कुंद्र

    उनको एयरपोर्ट पर काफी अतरंगी लुक में स्पॉट किया गया है। राज कुंद्रा ने इस दौरान हवाई यात्रा का आनंद सिर्फ एक लुंगी में लिया। उनका लुंगी वाला लुक सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी के लुक्स की बात करें तो उन्होने सफेद और पाउडर नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था।

  • Feb 25, 2024 12:47 PM

    रकुल और जैकी के संगीत फंक्शन की फोटोज

    मेहंदी सेरेमनी के बाद शाम में रकुल और जैकी ने अपनी संगीत नाइट को एन्जॉय किया था। रविवार को कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में रकुल अपने पति जैकी की गोद में चढ़कर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दोनों को उत्साहित होकर हाथ थामकर वेन्यू में आते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दोनों ने कैमरे के लिए एक स्टनिंग पोज दिया। सभी तस्वीरें यह बयां करने के लिए काफी हैं कि रकुल और जैकी ने अपनी संगीत सेरेमनी में कितनी मस्ती की।

  • Feb 25, 2024 12:45 PM

    कछुए की चाल से आगे बढ़ रही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बड़े बैनर, दिनेश विजान की फिल्म है। पोस्टर अनाउंसमेंट के टाइम से ही फिल्म लोगों की नजरों में बनी रही। 9 फरवरी को ये मूवी रिलीज हुई। दो हफ्तों में फिल्म ने ठीकठाक कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर एक मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि, शतक बनाने से मूवी अब भी थोड़ी दूर है। सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार, सेकंड सैटरडे फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस किया। इससे फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 70 करोड़ के पार हो गया है। हालांकि, जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखे यह जरूर लगता है कि 100 करोड़ तक पहुंचने में इसे दो से तीन हफ्ते और लगेंगे।

  • Feb 25, 2024 12:44 PM

    नेहा लक्ष्मी ने हाथों में रचाई पिया के नाम की मेहंदी

    इश्कबाज और कुबूल है जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं नेहा लक्ष्मी अय्यर 26 फरवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी (Rudraysh Joshi) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी होस्ट की गई।

  • Feb 25, 2024 12:42 PM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा-राशि खन्ना की क्लोजनेस देख भड़के फैंस

    सिद्धार्थ इन दिनों फिल्म योद्धा के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच एक्टर का उनकी को स्टार राशि खन्ना के साथ एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस उन पर भड़क गए हैं। दरअसल, 'योद्धा' के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ और राशि एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर चल रहे थे, लेकिन कैमरे के देखते ही सहज हो गए। लेकिन फिर अपनी गलती सुधारते हुए एक दूसरे का कम्फर्टेबल होकर हाथ पकड़ा।

  • Feb 25, 2024 10:15 AM

    अर्जुन रामपाल की बेटी बॉलीवुड में बनाएगी करियर

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'क्रैकः जीतेगा तो जिएगा' में नजर आ रहे हैं। इसी बीच अर्जुन रामपाल ने ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बड़ी बेटी माहिका रामपाल को लेकर बताया है कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। अर्जुन रामपाल ने बताया कि उनकी बेटी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी और वह इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

  • Feb 25, 2024 10:14 AM

    Ranbir Kapoor का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ लीक

    रणबीर कपूर को लेकर लोगों को लगता है कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन वह एक्स, इंस्टाग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफार्मों पर सबसे ज्यादा चर्चित सितारों में से एक हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि रणबीर सोशल मीडिया पर नहीं है, उनका एक सीक्रेट अकाउंट है और उससे वो लोगों की सोशल मीडिया पर नजर रखते हैं। अब पता चला है कि रणबीर के इस सीक्रेट अकाउंट के बारे में पता चल चुका है।

    Ranbir Kapoor का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ लीक
  • Feb 25, 2024 10:13 AM

    Arbaaz Khan को पत्नी और बेटे संग डिनर करता देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

    जैसे ही अरबाज खान, शूरा खान और अरहान खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए, कई लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। जहां कुछ लोग अरबाज को अपनी पत्नी और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते देख खुश थे, वहीं कुछ लोगों ने बिना किसी कारण के उन्हें बेरहमी से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, "बेटी के साथ डिनर पर निकले अरबाज भाई", दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "पापा भाई बहन'।

    Arbaaz Khan को पत्नी और बेटे संग डिनर करता देख लोगों ने कर दिया ट्रोल
  • Feb 25, 2024 10:12 AM

    कंगना रनौत ने फिल्मी हस्तियों पर लगाया बड़ा आरोप

    अब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि बॉलीवुड के कई सितारे ना सिर्फ अवैध सामान ले रहे हैं बल्कि व्हाटसएप और मेल भी हैक कर रहे हैं। अगर उन पर कार्रवाई की जाए तो कई बड़े नाम सामने आएगे। दरअसल, कंगना रनौत ने ट्राई की एक खबर पर अपना समर्थन देते हुए ये बात लिखी है।

    कंगना रनौत ने फिल्मी हस्तियों पर लगाया बड़ा आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X