Ranbir Kapoor का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ लीक, इस खास यूजर नेम के साथ लोगों पर नजर रखते हैं एक्टर

Ranbir Kapoor Secret Account: रणबीर कपूर को लेकर लोगों को लगता है कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन वह एक्स, इंस्टाग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफार्मों पर सबसे ज्यादा चर्चित सितारों में से एक हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि रणबीर सोशल मीडिया पर नहीं है, उनका एक सीक्रेट अकाउंट है और उससे वो लोगों की सोशल मीडिया पर नजर रखते हैं। अब पता चला है कि रणबीर के इस सीक्रेट अकाउंट के बारे में पता चल चुका है।
कुछ दिन पहले, एक नेटिज़न ने Reddit पर दावा किया था कि रणबीर कपूर का अनऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट कथित तौर पर Reymar_1528 है। यह नेमार और उनके नाम का मेल है। बता दें, नेमार एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले महान खिलाड़ियों में से एक हैं।
'ब्रह्मास्त्र' प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या यह उनका अनऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल है। उन्होंने इनकार किया लेकिन लोगों ने उनके चेहरे पर मुस्कान देखी। एक Redditor ने कहा कि 1528 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के जन्मदिन को दिखाता है। शख्स ने यह भी कहा कि अयान मुखर्जी उस अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। इस अकाउंट से अनुराग बसु और संदीप रेड्डी वांगा को भी फॉलो किया गया है।
रणबीर कपूर कथित तौर पर @myraymar_1528 हैंडल के साथ एक्स पर थे। साइबर जासूस ने रणबीर कपूर और माहिरा खान के बीच कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट निकाले। न्यूयॉर्क में दोनों की सिगरेट पीते हुए तस्वीरें हर तरफ वायरल हो गई थीं।
माहिरा खान को स्मोकिंग और बैकलेस ड्रेस पहनने के लिए ट्रोल किए जाने के बाद रणबीर कपूर ने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि वह उन्हें निजी तौर पर जानते हैं और उनकी बहुत तारीफ करते हैं। उन्हें यह कहते हुए देखा गया, "जिस तरह से उन्हें आंका जा रहा है और उनके बारे में बात की जा रही है, वह बहुत गलत है। मैं आपसे निगेटिविटी को रोकने और आगे बढ़ने की गुजारिश करता हूं। पीएस: धूम्रपान और नफरत दोनों स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
