Arbaaz Khan को पत्नी और बेटे संग डिनर करता देख लोगों ने कर दिया ट्रोल, कहा-'बाप अपने बेटा-बेटी के साथ...'
Arbaaz Khan Sshura Khan And Arhaan Khan Video: अरबाज खान और शूरा खान इस समय पैपराजी के पसंदीदा कपल हैं। उनकी शादी के बाद से ही उन्हें डिनर डेट, मूवी नाइट्स और बहुत कुछ के लिए बाहर निकलते देखा गया है। हालांकि, बीते दिन अरबाज को शूरा और उनके बेटे अरहान खान के साथ स्पॉट किया गया। डिनर करके आने के बाद ये सभी काफी खुश लग रहे थे लेकिन लोगों ने इस तिकड़ी को ट्रोल कर दिया।
जैसे ही अरबाज खान, शुशुरा खान और अरहान खान रेस्टोरेंट से बाहर आए, पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों और सवालों से घेर लिया। तीनों ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन अपनी कार की ओर बढ़ते हुए कैमरे के सामने पोज जरूर दिए। जहां अरबाज सफेद टी-शर्ट और काली जींस में हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनके बेटे अरहान टी-शर्ट और नीली डेनिम में कूल लग रहे थे, शूरा क्रीम रंग के टॉप और डेनिम में क्यूट लग रही थीं।
जैसे ही अरबाज खान, शूरा खान और अरहान खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए, कई लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। जहां कुछ लोग अरबाज को अपनी पत्नी और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते देख खुश थे, वहीं कुछ लोगों ने बिना किसी कारण के उन्हें बेरहमी से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, "बेटी के साथ डिनर पर निकले अरबाज भाई", दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "पापा भाई बहन'।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले साल 24 दिसंबर, 2023 को अरबाज खान और शूरा खान शादी के बंधन में बंधे। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलासा किया। एक्टर ने खुलासा किया कि वे पहली बार उनके 2022 प्रोडक्शन, पटना शुक्ला के सेट पर मिले थे। लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, अरबाज ने कहा कि वह और शूरा कंफर्टेबल हो गए थे कि वे अपनी बाकी बची जिंदगी एक साथ बिताना चाहते हैं।
अरबाज खान ने स्वीकार किया कि शुरुआट में उन्होंने अपने रिश्ते को अपने-अपने परिवारों से भी गुप्त रखा था। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे चीजें आगे बढ़ती गई और परिवार भी इसमें शामिल हो गए। आखिरकार दिसंबर 2023 में अरबाज और शूरा ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया। उसी इंटरव्यू में अरबाज ने स्वीकार किया कि शूरा उनसे 16 साल छोटी हैं लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके बीच इतने बड़े अंतर ने कभी कोई समस्या पैदा नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications