Highlights: तलाक के बाद धनश्री का एक्टिंग डेब्यू, जाट के आगे टिक नहीं पाई केसरी 2

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 25 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक के बाद डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा फिल्म में अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक धनश्री वर्मा अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'Akasam Daati Vastaava' से करने वाली हैं। ये एक डांस बेस्ड फिल्म होगी जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। दिल राजू पहले भी 'Sankranthiki Vasthunam', 'Varisu' और 'HIT:The First Case' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। इस फिल्म में धनश्री अपनी डांसिंग स्किल्स को दिखाती दिखेंगी।

सनी देओल की फिल्म 'जाट' का सामना बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'सिकंदर' और अक्षय कुमार की 'केसरी 2' हो रहा है। सनी की 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब 'जाट' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जाट' ने 15वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 80.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

LIVE Feed
  • Apr 25, 2025 8:19 PM

    हीरामंडी की आलमजेब जल्द बनेंगी मां? शर्मिन सहगल की प्रेग्नेंसी को लेकर आई खबर!

    विकी ने पोस्ट करते हुए लिखा था, "शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की भतीजी और दीपक-बेला सहगल की बड़ी बेटी, अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। अच्छी खबर मुश्किल से भंसाली और सहगल के घर के दरवाजे पर दस्तक दे रही है।'' इस खबर के सामने आते ही लोग शर्मिन को बधाईयां दे रहे हैं।

  • Apr 25, 2025 6:49 PM

    पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी ऑफिसर की पत्नी निकलीं एल्विश यादव की फ्रेंड, Video Viral

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एल्विश के मुताबिक एक कॉमन फ्रेंड से उनकी बात हुई थी। एल्विश ने कहा, ''उसकी शादी हो गई थी और मैने जैसे ही कॉल किया तो मैने कहा कि मैं एल्विश बोल रहा हूं तो उसने तुरंत कहा कि, हां हिमांशी ही है। उसने ये भी बताया कि मैने उसको करीब 30 बार कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। 31वीं बार में उसने उठाया तो उसने पूछा कि क्या तुम कश्मीर में हो, तो वो रोने लग गई बहुत तेज तेज, तो ये कंफर्म हो गया कि वो हिमांशी ही है।'' एल्विश का ये वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन हिमांशी का इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। एल्विश यादव काफी दुखी हैं और उनकी क्लासमेट को लेकर वो पूरी तरह से साथ हैं।

  • Apr 25, 2025 5:38 PM

    एक्ट्रेस कश्मीर जाने का कर रही थी प्लान, तभी हसीना के पाकिस्ती फ्रेंड ने कहा- 'कलमा पढ़ो वरना अंजाम...'

    इस घटना के बारे में बात करते हुए, पायल ने शेयर किया, "यह बिल्कुल घिनौना है। मैंने कश्मीर में अपने ट्रिप का इंतजार करते हुए पाकिस्तान के एक एक्टर फ्रेंड के साथ अपनी ट्रिप की प्लानिंग को शेयर किया था। मेरे टिकट एक हफ्ते पहले बुक हो गए थे। हालांकि, अब मैं परेशान हूं कि क्या मुझे इस ट्रिप पर जाना चाहिए भी कि नहीं।"

  • Apr 25, 2025 5:04 PM

    बॉक्सर नीरज गोयत ने बैटलग्राउंड में आसिम रियाज़ की जगह ली

    पेशेवर मुक्केबाज और बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रतियोगी नीरज गोयत रुबीना दिलैक और अभिषेक मल्हान के साथ टकराव के बाद बैटलग्राउंड में आसिम रियाज़ की जगह लेंगे। उनकी एंट्री के बाद रुबीना ने पूछा कि क्या उन्होंने ही अभिषेक और रजत को चुनौती दी थी। तनाव तब बढ़ता है जब रजत और नीरज के बीच तीखी नोकझोंक होती है, जो लगभग हाथापाई तक पहुंच जाती है।

  • Apr 25, 2025 5:01 PM

    पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने वाली पोस्ट हटाई

    गुरुवार को रात करीब 9 बजे माहिरा खान ने एक नोट लिखकर पहलगाम हमले को 'कायरतापूर्ण' कृत्य बताया। शुक्रवार सुबह उन्होंने यह स्टोरी डिलीट कर दी। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इंस्टाग्राम से पोस्ट क्यों हटाई।

  • Apr 25, 2025 4:59 PM

    पाकिस्तानी एक्टर्स ने भारतीय मीडिया पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया

    पाकिस्तानी अभिनेता फरहान सईद ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय मीडिया पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पहलगाम में जो हुआ वह जितना दुखद है, उससे कहीं ज़्यादा भारतीय मीडिया को देखना शर्मनाक है, जो सबसे ज़्यादा गैर-ज़िम्मेदार और आंदोलनकारी है!" उनकी 'सुनो चंदा' की सह-कलाकार सबीना फ़ारूक ने भी भारतीय मीडिया पर लोगों का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया।

  • Apr 25, 2025 4:24 PM

    आलिया भट्ट के सौतेले भाई ने उनको कहा 'पानी कम चाय', बोले- 'मेरी सगी बहन पूजा भट्ट के सामने आधी भी नहीं है..'

    वायरल हो रहे इस वीडियो में पूजा भट्ट के रियल भाई राहुल भट्ट ने कहा, ''वो मेरी असली बहन की आधी भी नहीं है। ना तो लुक्स, ना टैलेंट और ना तो सेक्सी में। मेरी सगी बहन के सामने पानी कम चाय। ये मेरा पर्सनल ओपिनियन है। अगर आप पूछेंगे कि सभी भाई बहन में कौन सबसे ज्यादा टैलेंटेड है तो मैं कहूंगा पूजा।''

  • Apr 25, 2025 3:55 PM

    35 की उम्र में एक्टिंग छोड़ देगी ये 27 साल की एक्ट्रेस, बोलीं- मैं दुनिया को...

    दुशारा विजयन ने अपनी पहली फिल्म के बाद में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई सारी फिल्में अपने करियर में वह दे चुकी है। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक्टिंग छोड़ने को लेकर बात करते हुए कहा कि "मैं सिनेमा को छोड़ दूंगी। जब मैं 35 साल की हो जाऊंगी तो मैं अपनी जिंदगी में ये फैसला लूंगी।"

  • Apr 25, 2025 3:04 PM

    Kriti Sanon ने एयरपोर्ट स्टाफ से की बदमतीजी? Video देख क्या कह रहे हैं लोग!

    ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है और इसके बाद लोग उनको लेकर कई तरह बातें कर रहे हैं। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड इसके बाद मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं और लोगों को ये पता नहीं है कि उन्होने हंसी में ऐसा किया है या फिर वो सीरियस थीं।

  • Apr 25, 2025 9:51 AM

    पहलगाम हमले को इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट?

    Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले की निंदा सिर्फ हमारे देश तक सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी इस हमले की निंदा हो रही है। पाकिस्तान के कई एक्टर्स भी इस हमले को लेकर दुख जता रहे हैं। वहीं एक और पाकिस्तानी स्टार ने सोशल मीडिया पर एक अलग रास्ता अपनाया है।

    पहलगाम हमले को इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट?
  • Apr 25, 2025 9:50 AM

    पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा Hina Khan का गुस्सा

    Hina Khan On Pahalgam Terror Attack: टेलीविजन स्टार हिना खान ने पहलगाम में हुए दुखद आतंकवादी हमले के मद्देनजर एक गहरा इमोशनल और शक्तिशाली मैसेज शेयर किया है, जिससे पूरा देश शोक में डूब गया है।

    पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा Hina Khan का गुस्सा
  • Apr 25, 2025 9:50 AM

    Sonam Kapoor भरी महफिल में Jacqueline Fernandes को रही थीं इग्नोर

    Sonam Kapoor Jacqueline Fernandes: सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडीज, जो कभी करीबी दोस्त हुआ करती थीं, कथित तौर पर अब ज्यादा कॉन्टैक्ट में नहीं हैं। इन खबरों के बीच, मुंबई के एक इवेंट से सोनम और जैकलीन का एक पुराना वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसमें जैकलीन को सोनम से शिकायत करते हुए देखा जा रहा है।

    Sonam Kapoor भरी महफिल में Jacqueline Fernandes को रही थीं इग्नोर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X