Sonam Kapoor भरी महफिल में Jacqueline Fernandes को रही थीं इग्नोर, जब हसीना ने पूछा तो दिया ये बहाना

Sonam Kapoor Jacqueline Fernandes: सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडीज, जो कभी करीबी दोस्त हुआ करती थीं, कथित तौर पर अब ज्यादा कॉन्टैक्ट में नहीं हैं। इन खबरों के बीच, मुंबई के एक इवेंट से सोनम और जैकलीन का एक पुराना वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसमें जैकलीन को सोनम से शिकायत करते हुए देखा जा रहा है।
सोनम जैकलीन का वीडियो आया सामने
हालांकि, उनकी बातचीत ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा और उनमें से कई ने दावा किया कि इस साल जनवरी में हुए इवेंट में सोनम जानबूझकर जैकलीन को इग्नोर कर रही थीं। कई लोगों ने माना कि सोनम ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सोनम जैकलीन की सुकेश कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में जानती थीं।
सोनम ने जैकलीन को किया इग्नोर
जनवरी में मुंबई में हुए एक इवेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जैकलीन और सोनम एक-दूसरे को गले लगाती दिख रही हैं। जैकलीन ने सोनम से शिकायत भरे लहजे में कहा- "हम अब नहीं मिलते।" जिस पर सोनम ने जवाब दिया, "मैं अब शादीशुदा हूं, मेरा एक बच्चा है, मेरी पूरी जिंदगी बदल गई है।"
लोगों ने दिया रिएक्शन
जहां कई लोगों ने सोनम को असभ्य बताया, वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के रिएक्शन को नॉर्मल बताया। एक यूजर ने लिखा, "यार, वो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ घूमना नहीं चाहती जिसका एक धोखेबाज बॉयफ्रेंड है।" एक और यूजर ने हामी भरते हुए कहा, "बिल्कुल। सोनम ने लोगों से मिलना-जुलना, इवेंट में जाना, अपने दोस्तों से मिलना, ट्रैवल करना बंद नहीं किया है: तो जैकलीन से बात करने के लिए सिर्फ बिजी होने और मां होने की बात क्यों की? ऐसा इसलिए क्योंकि वह उस शख्स के साथ जुड़ना नहीं चाहती जो गलत कारणों की वजह से जांच के दायरे में हैं।"
सोनम कपूर पर्सनल लाइफ
सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी की और 2022 में वायु नाम के एक बच्चे को जन्म दिया। हाल ही में, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, सोनम ने मां बनने के बारे में बात की और बताया कि कैसे इसने उनके जीवन को बदल दिया। उन्होंने कहा- "मां बनना आपको पूरी तरह से बदल देता है। यह आपको इमोशनली, शारीरिक और मानसिक रूप से बदल देता है। मेरा मतलब है, ऐसा लगता है कि आप अब पहले जैसे नहीं रहे। आप एक बेहतर इंसान बन गए हैं। आप बड़े हो गए हैं जैसे सब कुछ बढ़ गया है और बस सब कुछ बेहतर हो गया है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आपका बच्चा है, तो आपका बच्चा हमेशा आपकी पहली प्राथमिकता है"।
Jacqueline: 'We never meet anymore!' Sonam: 'Girl, I’m a married woman and a mom now'
byu/Chai_Lijiye inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications











