Bollywood Hindi News Highlights: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'टाइगर 3', रणबीर को है आलिया से पिटाई का डर

bollywood live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 24 November: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ दिलचस्प जरूर होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अगर आप भी एंटरटेनमेंट जगत के हर छोटे-बड़े मसले पर नजर रखना चाहते हैं तो ये खास लाइव है आपके लिए।

दिवाली के खास मौके पर टाइगर 3 ने धमाकेदार ओपनिंग की थी। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिली। वहीं, इमरान हाशमी ने भी इस फिल्म में खूब वाहवाही लूटी है। इन तीनों के अलावा शाहरुख खान के कैमियो ने तो फैन्स के बीच गदर मचा दिया है। शुरुआती तीन दिन के बाद फिल्म की कमाई कम होती जा रही है और अब सिंगल डिजिट में इसकी कमाई सिमट कर रह गई है।

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 न घरेलू बॉक्स आफिस पर 11 दिनों में कुल 249.76 करोड़ रुपय का कलेक्शन किया था। वहीं सैकनिल्क की अर्ली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12वें दिन फिल्म ने सिर्फ 4.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 254.46 करोड़ रुपये हो गया है और जिस रफ्तार से ये फिल्म चल रही है, लगता है कि बड़ी मुश्किल से ये 300 का आंकड़ा भी छू पाएगी।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर दिल्ली में लॉन्च हुआ और उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही राहा का जन्म हुआ था। रणबीर कपूर ने अपनी बात रखते हुए कहा-'मैं एक डिटेच्ड पर्सन हूं, मैं कभी भी अपने किरदारों को घर नहीं ले जाता हूं। ये मेरे चाहने वालों के साथ सही नहीं होता है। अगर मैं घर जाकर ऐसे एक्ट करता तो मेरी बीवी मुझे मारती।'

LIVE Feed
  • Nov 24, 2023 7:37 PM

    सलमान खान अनसीन तस्वीर शेयर कर पिता सलीम खान को विश किया बर्थडे, लिखा - 'हैप्पी बर्थडे टाइगर'

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान आज अपना 88वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई देता नजर आ रहा है। वहीं अब सलमान खान ने भी पापा सलीम को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। इसके लिए एक्टर ने सलीम खान के साथ एक अनसीन तस्वीर शेयर की है।

  • Nov 24, 2023 6:57 PM

    Navdeep Saini Wedding: भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने लॉग टाइम गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

    Navdeep Saini Wedding: भारतीय किक्रेटर नवदीप सैनी ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंट स्वाति अस्थाना से शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने नवदीप को बधाई देना शुरु कर दिया है।

  • Nov 24, 2023 6:44 PM

    दो टुकड़े लपेटकर निकली उर्फी जावेद पैपराजी पर भड़कीं, बोली,- "मेरे जाने के बाद इसको मारना"

    urfi javed video: अतरंगी फैशन सेंस और विवादित बयानों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद का कोई ना कोई वीडियो और फोटोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से छा गया है, इस वीडियो में उर्फी जावेद पैपराजी पर भड़क रही हैं।

  • Nov 24, 2023 5:58 PM

    बिकनी लुक्स में मोनालिसा की फोटोज हुई वायरल, हुस्न देख फैंस हुए फिटनेस के दीवाने

    Monalisa Bikni Looks: भोजपुरी सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही अपनी फिटनेस, अपने लुक्स और अपने स्टाइल से सबको अपना दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मोनालिसा ने बिकनी लुक में बेहद ही बोल्ड तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर आग लगा दी।

  • Nov 24, 2023 5:15 PM

    Gauri Khan ने सजाया Ananya Panday के 'सपनों का महल', घर की Inside फोटोज आई सामने

    हाल ही में अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपना नया घर खरीदा। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने आलीशान घर की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि उनके महल का इंटीरियर शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है। अनन्या पांडे ने गौरी खान को धन्यवाद देते हुए अपने नए घर की झलकियां शेयर की हैं।

    Gauri Khan ने सजाया Ananya Panday के 'सपनों का महल', घर की Inside फोटोज आई सामने
  • Nov 24, 2023 4:58 PM

    विजय वर्मा ने बीते दिनों को याद करते हुए किया ये खुलासा..

    हाल ही में खुलासा हुआ है कि एक वो वक्त था जब विजय वर्मा के अकाउंट में सिर्फ 18 रुपए थे। जी हां, वायरल भयनी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि विजय वर्मा ने बताया, "यह हमेशा मेरे लिए भूमिका के बारे में रहा है, लेकिन एक समय जब मैं अपने सबसे निचले स्तर पर था, मेरे पास कोई पैसा नहीं था। गौरतलब है कि इस वक्त वो शानदार एक्टर हैं और करोड़ों के मालिक हैं।

  • Nov 24, 2023 4:30 PM

    Tiger 3 Box Office Day 12: दर्शकों पर नहीं चला सलमान खान का जादू

    दिवाली के खास मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर पहले से बज बना हुआ था। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार हुई थी। परंतु फिल्म का कलेक्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। रिलीज के दो हफ्तों बाद ही फिल्म का कलेक्शन लगातार घटता जा रहा है। हाल ही में 'टाइगर 3' के 12वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। जोकि काफी हैरान कर देने वाला है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ने दूसरे वीरवार बहुत ही खराब कलेक्शन किया है।

  • Nov 24, 2023 3:34 PM

    एयरपोर्ट पर शॉल ओढ़कर सारा अली खान चलीं मस्तानी चाल

    सारा अली खान का एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से सामने आ रहा है जिसमें वो शॉल डाले हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान सारा अली खान जिस तरह से वॉक कर रहीं थीं वो काफी अजीब था। ये सारा अली खान की नेचुरल वॉक नहीं थी।

  • Nov 24, 2023 2:43 PM

    पुलिस के सामने संजय दत्त के हाथ में बंदूक पकड़ा गया लड़का

    सोशल मीडिया पर लोग बात कर रहे हैं कि जिस वजह से संजय दत्त को इतने साल जेल में रहना पड़ा वही चीज गिफ्ट की जा रही है। हम बात कर रहे हैं बंदूक की.. जो कि एक नन्हे फैन के द्वारा संजय दत्त को दी गई। जिस वक्त इस फैन ने संजय दत्त को गन गिफ्ट की वहां पर पुलिस भी मौजूद थी। एक पुलिस ऑफिसर ने इस पूरी हरकत को अपने आँखों के सामने होते हुए देखा है। हालांकि डरने वाली बात नहीं है क्योंकि ये सिर्फ एक खिलौना है। अगर आप इस गन पर नजर डालेंगे तो ये एक कप के अंगर घुसी हुई नजर आएगी।

    पुलिस के सामने संजय दत्त के हाथ में बंदूक पकड़ा गया लड़का
  • Nov 24, 2023 1:58 PM

    एनिमल की स्क्रिप्ट सुनते ही रणबीर कपूर की हो गई थी ऐसी हालत?

    पता चला है कि संदीप वंगा रेड्डी जब उनकी स्क्रिप्ट सुना रहे थे तो वो काफी डर गए थे। रणबीर कपूर इस दौरान तेलुगु सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण के साथ बात कर रहे थे। रणबीर ने बताया कि, स्क्रिप्ट सुनने के बाद वो सीधे बाथरूम की तरफ भागे थे वहां पर करीब पांच से छह मिनट बिताए थे।

  • Nov 24, 2023 1:27 PM

    देर रात मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं करीना कपूर

    बॉलीवुड फिल्म स्टार करीना कपूर खान बीती रात अपनी बहन करिश्मा और दोस्त करण जौहर के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। जहां से अदाकारा करीना कपूर खान की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान अदाकारा करीना कपूर खान उम्मीद से हटके ब्लू शर्ट और लूज ट्राउजर पहनकर पहुंचीं। करीना कपूर खान की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगीं।

    देर रात मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं करीना कपूर
  • Nov 24, 2023 12:58 PM

    Raj Kumar Kohli Death: मशहूर एक्टर के पिता का हुआ अचानक निधन, बाथरूम के फर्श पर पड़ी थी डेड बॉडी

    Raj Kumar Kohli Death: निर्देशक राज कुमार कोहली का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर अरमान कोहली के पिता का शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया। अरमान के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि राज कुमार का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

    Raj Kumar Kohli Death: मशहूर एक्टर के पिता का हुआ अचानक निधन, बाथरूम के फर्श पर पड़ी थी डेड बॉडी
  • Nov 24, 2023 12:15 PM

    त्रिशा के बारे में विवादास्पद कमेंट पर मंसूर अली खान ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया

    मंसूर अली खान ने एक कार्यक्रम के दौरान त्रिशा के बारे में अपने बयान को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है, उन्होंने हाल ही में पुलिस के पास एक बयान दर्ज कराया है। इंडियाग्लिट्ज़ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, मंसूर के बयान में कहा गया है, "मैं ही वह व्यक्ति था जिसने त्रिशा के बारे में पत्रकारों से बात की थी, लेकिन मैंने हास्य में बात की थी और त्रिशा को यह गलत लगा। मैंने किसी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से और किसी के साथ बात नहीं की थी। मुझे पता चला कि त्रिशा मेरी कही गई बात से परेशान थी और मुझे भी इसका पछतावा है।"

  • Nov 24, 2023 12:10 PM

    पैसों के लिए कोई किरदार अदा नहीं करते विजय वर्मा, इस घटना के बाद अभिनेता ने लिया था यह फैसला

    विजय वर्मा हाल ही में अपने संघर्ष भरे दिनों पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने बताया कि तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद वे यहां तक पहुचे हैं। अभिनेता ने कहा कि उनका फोकस हमेशा गुणवत्ता वाले किरदार करने पर रहा है। विजय वर्मा ने उन दिनों को याद किया, जब उनका करियर ढलान पर था और उनके अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे। एक्टर ने बताया उस समय उनके पास एक किरदार का ऑफर आया। उन्हें एक रिपोर्टर का छोटा सा रोल अदा करना था। एक दिन के उन्हें तीन हजार रुपये दिए जा रहे थे। मनपसंद किरदार ने होने के बावजूद आर्थिक दिक्कतों के चलते उन्होंने यह रोल अदा करने का फैसला लिया। जैसे ही उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू की, उन्हें यह अहसास हो गया कि उनका दिल और मन इस किरदार को करने के लिए राजी नहीं हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि इसमें वह बेहतर तरीके से परफॉर्म नहीं कर पाए।

  • Nov 24, 2023 10:45 AM

    बिग बॉस 17 में जाने वाली हैं निधि शाह?

    बिग बॉस 17 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये बताया गया था कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा था कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निधि शाह बिग बॉस में एंट्री लेने वाली है। निधि शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकार ये साफ कर दिया है कि वो बिग बॉस 17 में नहीं जाने वाली हैं।

  • Nov 24, 2023 9:37 AM

    'कभी खुशी, कभी गम' की पू हो गई इतनी बड़ी, बसाने जा रही अपना घर; कर ली सगाई

    Malvika Raaj Engagement: क्या आपको वह छोटी पू याद है जिसने करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी, कभी गम' में अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था? जी हां, हम खूबसूरत अभिनेत्री मालविका राज के बारे में बात कर रहे हैं और हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लवर प्रभास बग्गा से सगाई कर ली और मुंबई के लोकप्रिय क्लब में अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक भव्य पार्टी दी।

    'कभी खुशी, कभी गम' की पू हो गई इतनी बड़ी, बसाने जा रही अपना घर; कर ली सगाई
  • Nov 24, 2023 9:37 AM

    Bigg Boss 17: इस बार बॉटम 3 में हैं ये तीन कंटेस्टेंट्स, इन तीनों को ही दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

    Bigg Boss 17 Update: सलमान खान के रियलिटी शो ने अपने ड्रामा से भरपूर एपिसोड से दर्शकों का मनोरंजन किया है। बीबी 17 हाउस के अंदर नॉन-स्टॉप ड्रामा और झगड़ों के कारण यह शो अपनी शुरुआत से ही ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है। चाहे वह खानजादी और मनारा की जुबानी जंग हो या ऐश्वर्या शर्मा-अंकिता लोखंडे की बदसूरत तकरार, कंटेस्टेंट्स ने नेटिज़न्स का ध्यान बखूबी खींचा है।

    Bigg Boss 17: इस बार बॉटम 3 में हैं ये तीन कंटेस्टेंट्स, इन तीनों को ही दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता
  • Nov 24, 2023 9:36 AM

    Bigg Boss 17: सलमान ने अंकिता के सामने विक्की की बेवफाई की खोली पोल, ओरी ने आते ही सलमान का जीता दिल

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के घर में इस बार वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है। सलमान खान जानबूझकर अंकिता लोखंडे को दिखाते हैं कि कैसे विक्की जैन घर में सना रईस खान के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग बना रहे हैं और वे एक दूसरे का हाथ भी पकड़ रहे हैं। और यह बात अंकिता को थोड़ी अनकंफर्टेबल कर देती है।

    Bigg Boss 17: सलमान ने अंकिता के सामने विक्की की बेवफाई की खोली पोल, ओरी ने आते ही सलमान का जीता दिल

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X