Bigg Boss 17: सलमान ने अंकिता के सामने विक्की की बेवफाई की खोली पोल, ओरी ने आते ही सलमान का जीता दिल

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के घर में इस बार वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है। सलमान खान जानबूझकर अंकिता लोखंडे को दिखाते हैं कि कैसे विक्की जैन घर में सना रईस खान के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग बना रहे हैं और वे एक दूसरे का हाथ भी पकड़ रहे हैं। और यह बात अंकिता को थोड़ी अनकंफर्टेबल कर देती है।
सलमान खान जब पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस से इसके बारे में जानकारी होने के बारे में पूछते हैं, तो वह बहुत ठंडी प्रतिक्रिया देती है और स्पष्ट रूप से कहती है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सलमान खान विक्की पर मजाकिया कटाक्ष करते हैं और कहते हैं कि यह ध्यान देने वाली बात है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान द्वारा मचाए गए इस पूरे हंगामे पर अंकिता क्या रिएक्ट करेंगी।
आपको बता दें, पिछले काफी दिनों से अंकिता और विक्की के रिश्ते में खटास चल रही है। दोनों को आए दिन झगड़ते हुए ही देखा गया है। हाल ही में अंकिता ने विक्की को चप्पल भी खींचकर मारी थी। विक्की और अंकिता बिग बॉस के घर में अलग-अलग रह रहे हैं और ऐसे में ये खुलासा विक्की अंकिता के रिश्ते को कहीं और चोट ना पहुंचाए।
पिछले काफी दिनों से चर्चा थी कि बिग बॉस के घर में ओरी की एंट्री होने वाली है और अब इसका पुख्ता सबूत मिल गया है। जी हां, हाल ही में एक प्रोमो वीडियो आया है, जिसमें दिख रहा है कि ओरी बहुत सारे सामान के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले हैं। सलमान खान ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कहा, और उन्होंने शो में आई एम ए'लिवर' प्रिंटेड टी-शर्ट पहनकर एंट्री की। जिसे देखने के बाद सलमान ने पूछा तो ओरी ने जवाब दिया आप एक्ट करते हो इसलिए एक्टर हो, मैं जीता हूं और इसलिए लिवर हूं।
इस बीच चर्चा यह भी है कि ओरी सिर्फ दो दिन के लिए घर में रहेंगे और उसके बाद शो से बाहर हो जाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओरी टीआरपी में बढ़ोतरी लाने में कामयाब होते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











