'कभी खुशी, कभी गम' की पू हो गई इतनी बड़ी, बसाने जा रही अपना घर; कर ली सगाई

Malvika Raaj Engagement: क्या आपको वह छोटी पू याद है जिसने करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी, कभी गम' में अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था? जी हां, हम खूबसूरत अभिनेत्री मालविका राज के बारे में बात कर रहे हैं और हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लवर प्रभास बग्गा से सगाई कर ली और मुंबई के लोकप्रिय क्लब में अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक भव्य पार्टी दी।
23 नवंबर की रात को मालविका राज ने मुंबई में प्रणव बग्गा से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। कपल की रिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मालविका राज ने अपने रिंग सेरेमनी की शुरुआत माता की चौकी के साथ की। अभिनेत्री ने स्टाइल में आगे बढ़ते हुए पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए।
मालविका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने नेवी ब्लू रंग का लहंगा पहना हुआ था। मालविका ने लहंगे के रंग के दुपट्टे से अपने शाही लुक को पूरा कर रखा था। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ लेयर्ड नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, कड़ा और अंगूठियां पहनीं, जो एक्ट्रेस के लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है। वहीं, प्रणव बग्गा ने रेड कलर का कुर्ता और जैकेट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।
आपको बता दें, इसी साल जून में मालविका राज के मंगेतर और बिजनेसमैन प्रणव बग्गा ने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था। प्रणव ने बेहद रोमांटिक अंदाज में मालविका को तुर्की में जाकर प्रपोज किया था। दोनों ने सफेद रंग के आउटफिट पहने हुए थे और उनके पास से हॉट एयर बलून उड़ रहे थे। प्रणव का प्रपोजल किसी सपने के जैसा ही था।
एक्ट्रेस के रिलेशनशिप की बात करें तो वह और बग्गा आपसी दोस्तों के माध्यम से मिले थे और अब 10 साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। अपने मंगेतर के बारे में बताते हुए बग्गा ने कहा था "मैंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा निजी रखा है और इसके बारे में कभी बात नहीं की। और अब मुझे लगा कि इससे बाहर निकलने का यह सही समय है, इसलिए मैं आगे बढ़ गई और सबके सामने अपने प्यार के बारे में बता दिया।"


Click it and Unblock the Notifications











