Bollywood Hindi News Live: Abhishek Bachchan की फिल्म दूसरे दिन भी पस्त, तमन्ना और विजय की शादी!

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 24 November: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' को रिव्यूवर्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिला है। शुक्रवार को कम कमाई करने वाली इस फिल्म की कमाई में शनिवार को उछाल देखने को मिला। इसके बावजूद, फिल्म अभी तक ₹1 करोड़ प्रतिदिन की कमाई का आंकड़ा नहीं छू पाई है। सैकनिल्क के अनुसार, शूजित सरकार निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹0.44 करोड़ की कमाई की। दो दिन के कलेक्शन को जोड़कर, भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹0.69 करोड़ की कमाई हुई। शनिवार को आई वांट टू टॉक की हिंदी में कुल 12.76 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, जिसमें सबसे ज्यादा चेन्नई (55 प्रतिशत) में दर्ज की गई।

कई मनोरंजन समाचार पोर्टलों की रिपोर्ट की मानें तो, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया जल्द ही शादी करने की प्लानिंग बना रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 123तेलुगु पोर्टल की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कपल 2025 में शादी करने की प्लानिंग बना रहा है। वे अपनी शादी के बाद साथ रहने के लिए कुछ आलीशान अपार्टमेंट की भी तलाश कर रहे हैं।

LIVE Feed
  • Nov 24, 2024 7:29 PM

    हनीमून पर गईं सोनाक्षी सिन्हा की हुई जहीर इकबाल से लड़ाई ? जमकर वायरल हो रहा कपल का वीडियो

    सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए विदेश गई हैं। इसी के साथ ही वह अपना चौथा हनीमून भी मना रही हैं। वहीं हाल ही में कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो जहीर सोनाक्षी का मजाक बनाते नजर आते हैं क्योंकि ठंड में सोनाक्षी खुद को कवर करती दिखीं, लेकिन इसके बाद दोनों की लड़ाई होनी शुरू हो जाती हैं।

    हनीमून पर गईं सोनाक्षी सिन्हा की हुई जहीर इकबाल से लड़ाई ? जमकर वायरल हो रहा कपल का वीडियो
  • Nov 24, 2024 5:47 PM

    जोधपुर पुलिस स्टेशन वाले वीडियो को याद कर पछताए सलमान खान, बोले- मुझे खुद को अच्छा नहीं लगता...

    सलमान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काले हिरण के शिकार वाले मामले पर बात करते हैं। यह मामला 1998 का है। जब वह काले हिरण के मामले में जोधपुर के पुलिस स्टेशन में बैठे नजर आए थे। इस वीडियो में सलमान खान पैर ऊपर करके बैठे हैं जबकि उनके सामने पुलिस अधिकारी भी बैठे थे। इस वीडियो को देख लोगों ने उन्हें अहंकारी बताया था।

    जोधपुर पुलिस स्टेशन वाले वीडियो को याद कर पछताए सलमान खान, बोले- मुझे खुद को अच्छा नहीं लगता...
  • Nov 24, 2024 4:36 PM

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने किया रिलेशनशिप कंफर्म! लंच डेट की तस्वीरें हो रही VIRAL

    वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा ब्लू कलर की ओपन शर्ट पहने दिख रहे हैं। साथ ही ब्लैक कलर की कैप से वह अपने चेहरे को हाइड करते दिख रहे हैं वहीं दूसरी ओर रश्मिका भी ट्यूनिंग सेट करती नजर आ रही हैं। जी हां, विजय देवरकोंडा के कलर के मैच करते हुए रश्मिका मंदाना भी ब्लू कलर का क्रॉप टॉप और जींस पहने दिख रही हैं। वही इस तस्वीर के साथ ही एक और तस्वीर सामने आई है जहां रश्मिका मंदाना फूड एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने किया रिलेशनशिप कंफर्म! लंच डेट की तस्वीरें हो रही VIRAL
  • Nov 24, 2024 3:41 PM

    VIRAL PHOTO: पहली बार दिखी विराट कोहली के बेटे 'अकाय' की झलक, क्रिकेट स्टेडियम में अनुष्का संग आए नजर...

    अनुष्का शर्मा के साथ ही उनके बेटे अकाय की भी एक झलक देखने को मिली। जी हां, जैसा कि पिछली बार अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की झलक क्रिकेट स्टेडियम में देखी गई थी। ठीक वैसे ही अनुष्का और विराट के बेटे अकाय कोहली भी झलक भी क्रिकेट स्टेडियम से जमकर वायरल हो रही हैं। जी हां, वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अकाय अपनी मां अनुष्का शर्मा के पीछे किसी की गोदी में नजर आ रहे हैं।

    VIRAL PHOTO: पहली बार दिखी विराट कोहली के बेटे 'अकाय' की झलक, क्रिकेट स्टेडियम में अनुष्का संग आए नजर...
  • Nov 24, 2024 1:06 PM

    सौतेली बेटी Esha Verma के आरोपों से Mentally Torture हो रहीं Rupali Ganguly

    एडवोकेट सना रईस खान ने एक मीडिया आउटलेट को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईशा वर्मा ने इंस्टाग्राम से अपना पोस्ट तो डिलीट कर दिया है लेकिन अभी तक उन्होंने मानहानि नोटिस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. सना ने यह भी खुलासा करते हुए कहा कि ईशा के झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों ने रुपाली को बहुत ही ज्यादा भावनात्मक परेशानी और मानसिक पीड़ा पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि ईशा वर्मा ने अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है लेकिन उसने हमारा नोटिस मिलने के बाद वह सभी अपमानजनक पोस्ट हटा दिए हैं और एक अकाउंट हटा दिया है जो उसके गलत काम की स्वीकृति है. बता दें कि ईशा ने अपने पोस्ट में रुपाली के 11 वर्षीय बेटे को नाजायज करार दिया था.

  • Nov 24, 2024 1:05 PM

    क्राइम की दुनिया की हर गुत्थी सुलझाने लौट रही ACP प्रद्युमन की टीम

    सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शो 'सीआईडी' का नया प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में दया घायल नजर आ रहे हैं लेकिन दरवाजा तोड़ने और अपराधियों से निपटने का उनका जोश कम नहीं हुआ है. शो के नया प्रोमो का लोगों का ध्यान खींच रहा है. मेकर्स ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपराधी चाहे कितने भी दरवाजे बंद कर लें, दया से नहीं बचेंगे. 21 दिसंबर से शनिवार और रविवार रात 10 सोनी टीवी पर सीआईडी देखिए.' टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी' के अनाउंसमेंट के बाद से लोग काफी ज्यादा खुश थे और अब प्रीमियर डेट के सामने आने के बाद उत्साह दोगुना हो गया है.

  • Nov 24, 2024 1:03 PM

    Naga Chaitanya अपनी होने वाली बीवी की तारीफें करते नहीं थक रहे

    Naga Chaitanya Praises To Be Wife Sobhita Dhulipala: साउथ स्टार नागा चैतन्य ने हाल ही में सोभिता धुलिपाला से सगाई की है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। हाल ही में साउथ के हैंडसम हंक नागा चैतन्य ने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की और अपनी एक्साइटमेंट शेयर की।

    Naga Chaitanya अपनी होने वाली बीवी की तारीफें करते नहीं थक रहे
  • Nov 24, 2024 1:02 PM

    Kareena Kapoor के भाई का हुआ रोका, नीली साड़ी में हसीना ने ढाया कहर

    Aadar and Alekha Advani Roka: आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया है। दोनों ने शनिवार, 23 नवंबर, 2024 को मुंबई में रोका की सेरेमनी की। फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस कपल का जश्न मनाने के लिए कई हस्तियां पहुंचीं और वे बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

    Kareena Kapoor के भाई का हुआ रोका, नीली साड़ी में हसीना ने ढाया कहर
  • Nov 24, 2024 1:01 PM

    एक्स बॉयफ्रेंड Aadar Jain के रोके में शामिल हुईं Tara Sutaria?

    Aadar Jain Roka Ceremony: बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन ने शनिवार 23 नवंबर को अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली। उनकी शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं और कई बी-टाउन सेलेब्स उनके फंक्शन में शामिल हुए।

    एक्स बॉयफ्रेंड Aadar Jain के रोके में शामिल हुईं Tara Sutaria?
  • Nov 24, 2024 1:00 PM

    Govinda और Krushna Abhishek ने भुलाई दुश्मनी

    Govinda And Krishna Reunite: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनके भतीजे, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने आखिरकार अपने आपस के विवाद सुलझा लिए हैं और द ग्रेट इंडियन कपिल शो के आने वाले एपिसोड में वे अपने झगड़े के बाद पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। प्रोमो में, कृष्णा और गोविंदा एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखे जा सकते हैं और कृष्णा की बहन आरती सिंह दर्शकों के बीच बैठकर भावुक हो गईं।

    Govinda और Krushna Abhishek ने भुलाई दुश्मनी
  • Nov 24, 2024 12:59 PM

    गाड़ी से उतरते ही Karisma Kapoor हुईं Oops Moment की शिकार

    Karisma Kapoor Oops Moment: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर शनिवार को मुंबई में अपने चचेरे भाई आदर जैन की रोका सेरेमनी के लिए पहुंचीं, लेकिन उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जिसके बाद एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

    गाड़ी से उतरते ही Karisma Kapoor हुईं Oops Moment की शिकार
  • Nov 24, 2024 9:33 AM

    Ranbir Kapoor की Animal पर फिर भड़के Javed Akhtar

    बॉलीवुड के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने कंट्रोवर्शियल बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. जावेद रणवीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी अक्सर कई बार अपना विरोध जाहिर कर चुके हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जावेद ने एक बार फिर से संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म पर निशाना साधा है. दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि अगर एनिमल (Animal) जैसे फिल्में हमारे देश में ब्लॉकबस्टर साबित होंगी तो यह हमारे लिए बहुत ही चिंता का विषय है

  • Nov 24, 2024 9:32 AM

    AR Rahman ने बदनाम करने वालों को भेजा लीगल नोटिस

    एआर रहमान (AR Rahman) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, एआर रहमान ने हाल ही में अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने वाला का एलान किया था. इस तरह से एआर रहमान और सायरा बानो ने अपनी 29 साल की शादी को खत्म कर लिया. इस दौरान एआर रहमान को लेकर तमाम तरह का कंटेट सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ. अब उन्होंने उन यूट्यूबर्स और प्लेटफॉर्म को लीगल नोटिस भेजा है जो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं. इसके साथ ही एआर रहमान ने आपत्तिजनक कंटेंस हटाने के लिए कुछ घंटे की मोहलत दी है.

  • Nov 24, 2024 9:28 AM

    Oops Moment का शिकार हुईं Karishma Kapoor

    कपूर खानदान में जश्न का माहौल चल रहा है. करीना कपूर (Kareena Kapoor) कजिन भाई आदर जैन (Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसके जश्न की शुरुआत भी हो चुकी है. बीते रात आदर जैन और अलेखा की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे. जहां से फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं. अब इसी बीच करिश्मा कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करिश्मा कपूर ट्रेडिश्नल आउटफिट में नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा गाड़ी से निकल रही हैं और तभी वह गिरने से बचती हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X