एक्स बॉयफ्रेंड Aadar Jain के रोके में शामिल हुईं Tara Sutaria? वीडियो देखकर एक्ट्रेस से हमदर्दी जता रहे लोग!

Aadar Jain Roka Ceremony: बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन ने शनिवार 23 नवंबर को अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली। उनकी शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं और कई बी-टाउन सेलेब्स उनके फंक्शन में शामिल हुए।
आदर जैन और अलेखा आडवाणी का हुआ रोका
फंक्शन में रणधीर कपूर, बबीता, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और रणबीर कपूर को देखा गया। आदर और अलेखा एक-दूसरे के प्यार में दीवाने दिख रहे थे, उन्होंने पैपराजी के लिए एक साथ पोज दिए। दोनों को सफेद रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए देखा गया।
तारा सुतारिया की इवेंट में मौजूदगी
आदर पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे और पर्सनल वजहों से दोनों अलग हो गए। आदर जैन का जिस दिन रोका हुआ, उसी दिन सज-धजकर तारा सुतारिया भी इवेंट पर पहुंचीं। ये देखकर लोगों को लगने लगा कि वो अपने एक्स की सगाई के इवेंट में शामिल होने गई हैं। खैर, सच्चाई यह है कि तारा मुंबई में अपनी दोस्त की शादी में गई थीं।
तारा की इंस्टा स्टोरी
इससे पहले तारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कर्मा इज ए बिच नामक किताब की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'शोम माक की नई किताब, कर्मा इज ए बिच मेरे हाथ लगी है। मैं इसे पढ़ने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। सभी लोग अभी अपनी कॉपी लें!'
आदर और अलेखा की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो आदर एक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं। उन्होंने 2017 में 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में 2021 की फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आए। वहीं, उनकी मंगेतर अलेखा आडवाणी वे वेल की फाउंडर हैं, जो मुंबई में एक कम्यूनिटी है जो वेलनेस इवेंट्स, वर्कशॉप अरेंज करती है। वह कपड़ों और ज्वैलरी ब्रांड्स की मॉडलिंग भी करती हैं। अलेखा ने 2016 में कॉर्नेल होटल स्कूल से ग्रैजुएशन किया। उन्होंने लॉस एंजिल्स में डेलोइट में हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंट के रूप में भी दो साल बिताए। अलेखा ने खुद को आदर और तारा के रिश्ते में तीसरा पहिया बताया। आदर ने 2023 में अपनी चचेरी बहन करीना कपूर और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में अलेखा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की।


Click it and Unblock the Notifications











