..................... Karisma Kapoor Almost FALLS At Aadar Jain Roka Ceremony Asks Paps To Not Post Clickbait Video - Hindi Filmibeat

गाड़ी से उतरते ही Karisma Kapoor हुईं Oops Moment की शिकार, बार-बार मिन्नतें की, फिर भी पोस्ट कर दिया वीडियो

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor Oops Moment: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर शनिवार को मुंबई में अपने चचेरे भाई आदर जैन की रोका सेरेमनी के लिए पहुंचीं, लेकिन उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जिसके बाद एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

गिरते-गिरते बचीं Karisma Kapoor

एक्ट्रेस जब रोका सेरेमनी के लिए जा रही थीं तो उनको अपनी कार से उतरते ही लड़खड़ाते हुए देखा गया और बाद में उन्होंने पैपराज से रिक्वेस्ट किया कि वे इस वीडियो का इस्तेमाल क्लिकबेट के तौर पर ना करें। हालांकि, उनके रिक्वेस्ट के बावजूद, इस घटना का एक वीडियो अब वायरल हो गया है। करिश्मा नेवी ब्लू रंग की भारी कढ़ाई वाली अनारकली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही वह आदर के घर के बाहर अपनी कार से उतरीं, एक्ट्रेस एक कदम चूक गईं और लगभग गिर ही गईं, लेकिन वह जल्दी से अपना बैलेंस बनाने में सफल रहीं।

पैपराजी से की रिक्वेस्ट

इसके बाद उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिया जो उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड थे। जैसे ही वह अंदर आईं, उन्होंने पलटकर पैपराजी से कहा कि वे सिर्फ उनके ट्रिपिंग का वीडियो पोस्ट ना करें। उन्हें फोटोग्राफरों से यह कहते हुए सुना गया कि "वो मत डालना अभी अकेले।"

आदर और अलेखा का हुआ रोका

इस बीच, शनिवार को पूरा कपूर परिवार आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी के लिए एक साथ आया। जल्द ही शादी करने वाले इस जोड़े ने सफेद रंग के कपड़े पहने और पैपराजी के लिए पोज दिए। करीना कपूर खान, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, रणधीर कपूर, बबीता और अन्य को भी अपने ग्लैमरस अवतार में प्रोग्राम एरिया पर पहुंचते देखा गया।

आदर जैन ने घुटनों के बल बैठकर अलेखा को एक खूबसूरत अंदाज में प्रपोज किया था और उन्होंने 1 सितंबर को सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की।

आदर ने इससे पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया को तीन साल से ज्यादा समय तक डेट किया था, हालांकि, 2023 में, अज्ञात कारणों से वे अलग हो गए। उसी साल, आदर ने इंस्टाग्राम पर अलेखा के साथ अपने रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान किया। गौरतलब है कि अलेखा और तारा कभी सबसे अच्छी दोस्त थीं और असल में, जब आदर और तारा 2022 में पेरिस में रोमांटिक वेकेशन पर गए थे, तो अलेखा भी उनके साथ गई थीं।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X