Bollywood Hindi News Live: स्त्री 2 की छप्परफाड़ कमाई, इस काम की वजह से देश लौटीं प्रियंका चोपड़ा

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 23 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2', जिसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं, स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने भारत में अपने आठ दिनों में लगभग ₹290.85 करोड़ की कमाई की।

वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2 ने रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीमियर के दौरान 8.5 करोड़ रुपये कमाए। गुरुवार को 51.8 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए इसकी शुरुआत अच्छी रही। अपने पहले शुक्रवार को, फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये कमाए, शनिवार को 43.85 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55.9 करोड़ रुपये कमाए। हफ्ते के दिन होने के बावजूद, इसने सोमवार को 38.1 करोड़ रुपये कमाए, मंगलवार और बुधवार को 25.8 करोड़ और 19 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज़ के एक हफ्ते बाद कलेक्शन में और गिरावट आई, गुरुवार को फिल्म ने अनुमानित 16 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन लगभग 290.85 करोड़ रुपये हो गया।

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म 'पाणी' 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के जा रही है। ऐसे में ग्लोबल स्टार अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के लिए शुक्रवार की सुबह मुंबई पहुंचीं। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इस दौरान ऑल व्हाइट फ्लोरल आउटफिट में फैशन गोल सेट करती हुई नजर आईं।

LIVE Feed
  • Aug 23, 2024 9:26 PM

    शाका लाका बूम बूम फेम एक्टर किंशुक वैद्य ने की सगाई, पार्टनर को कुछ इस अंदाज में पहनाई रिंग

    टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो शाका लाका बूम बूम फेम किंशुक वैद्य ने सगाई कर ली है। उनकी पार्टनर दीक्षा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी सगाई की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जहां वह अपनी और किंशुक की रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक ईवल आई बनाई है। उनकी इस तस्वीर पर लोग नए सफर की उन्हें जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दीक्षा नागपाल पेशे से कोरियोग्राफर हैं। वह कई टीवी सीरियल और फिल्मों में सितारों को डांस सिखा चुकी हैं।

  • Aug 23, 2024 7:10 PM

    पति जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला ने की तारीफ

    सोनाक्षी इन दिनों जहीर के साथ फिर वेकेशन पर निकली हैं जहां से उन्होंने पति के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी सोनाक्षी जहीर की गोद में नजर आती हैं तो दूसरी तस्वीर में वह फूड एंजॉय करती हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वह जहीर के साथ रोमांटिक होती नजर आती हैं। सोना जहीर को लिप किस करती नजर दिख रही हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को देख फैन्स और सितारे जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कमेंट करते हुए कहा- तुम दोनों बहुत ही गॉर्जियस लग रहे हो तो वहीं ऋचा चड्ढा ने कमेंट करते हुए हार्ट और ईवल आई का इमोजी बनाया।

  • Aug 23, 2024 5:45 PM

    थर्माकोल खाते हैं आयुष्मान खुराना ? लेटेस्ट वीडियो में दिखाई खाने की झलक, बोलो- जब भी मैं इसे खाता हूं तो...

    बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना अपने खास स्टाइल की वजह से इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। चाहें कोई फिल्में हों या गाना आयुष्मान खुराना अपने टैलेंट से फैन्स के दिलों में अपनी खास जगह बना ही लेते हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह साबूदाने की खिचड़ी खाते हैं, लेकिन बाद फिर वह कहते हैं कि जब भी मैं इसे खाता हूं तो मुझे लगता है कि मैं थर्माकोल खा रहा हूं।

  • Aug 23, 2024 4:46 PM

    एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ इटली में रचाई शादी, देखें तस्वीरें...

    एड द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एमी व्हाइट कलर की खूबसूरत गाउन पहने नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही लाइट मेकअप और नेट का हेयरबैंड लगाया हुआ है। एमी बेहद ही सिंपल ब्राइड के तौर पर नजर आ रही हैं। वहीं एड की बात करें तो वह ब्लू लाइनिंग वाली शर्ट पहने दिख रहे हैं। एमी और एड ने बेहद ही सिंपल शादी रचाई है। लेकिन कपल इस सादगी से बेहद खुश हैं।

  • Aug 23, 2024 4:09 PM

    बॉर्डर 2 वरुण धवन की एंट्री

    सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर काफी चर्चा है और एक धमाकेदार ऐलान किया गया है। इस फिल्म में अब सुपरस्टार वरुण धवन की एंट्री हो गई है। एक वॉइस ओवर टीजर रिलीज किया गया है और लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Aug 23, 2024 3:34 PM

    Bhojpuri Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की मोहब्बत में घुला रंग, देखें बेहद रोमांटिक वीडियो

    भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर काफी ज्यादा मशहूर हो चुका है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे कई सारे सितारे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हुए नजर आते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह का नाम भी शामिल है और आपको बता दें कि हमेशा से ही उनके जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ में काफी ज्यादा पसंद की जाती है।

  • Aug 23, 2024 3:08 PM

    सीमा हैदर ने सचिन को निकाला कमरे से बाहर, मुंह पर बंद किया दरवाजा

    Seema Sachin Fight Video- सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि क्या सीमा और सचिन के बीच लड़ाई हो गई है? दरअसल इस वीडियो में सचिन को सीमा हैदर ने कमरे से बाहर निकाल दिया है और दरवाजा बंद कर दिया है।

  • Aug 23, 2024 2:22 PM

    रामायण के कास्टिंग डायरेक्टर के बयान से क्यों मचा बवाल?

    मुकेश छाबड़ा ने कहा, "यार वो भी तो प्यार में ही थे ना?.. "वह बदला लेना चाहता था, लेकिन वह प्यार में भी था। जहाँ तक मैं रावण को समझता हूँ, वह दुष्ट और प्रतिशोधी था, लेकिन उसका बदला अपनी बहन के प्रति प्रेम से प्रेरित था। उसे वही करना था जो उसे अपनी बहन के लिए करना था। वो भी अपनी तरफ से ठीक थे युद्ध में, दोनों पक्ष मानते हैं कि वे सही पक्ष पर हैं। लेकिन आख़िरकार, रावण प्रेम से प्रेरित था।'' इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।

  • Aug 23, 2024 1:53 PM

    19 साल की Rasha Thadani ने किलर लुक से गिराई बिजली

    राशा थडानी का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। रवीना टंडन की बिटिया ने फिलहाल किसी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोविंग किसी स्टार से कम नहीं है।

  • Aug 23, 2024 1:21 PM

    Sobhita Dhulipala Naga Chaitanya की शादी का वेन्यू हुआ फाइनल

    123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्किनेनी परिवार ने आखिरकार जोड़े की शादी के लिए राजस्थान में एक पांच सितारा होटल चुना है। कथित तौर पर, उनकी सगाई की तरह, उनकी शादी भी एक इंटरनल फैमिली अफेयर होगा, जिसमें केवल मुट्ठी भर मेहमान शामिल होंगे। नागा चैतन्य और शोभिता दोनों ही अपने खास दिन पर मीडिया का ध्यान नहीं चाहते हैं।

    Sobhita Dhulipala Naga Chaitanya की शादी का वेन्यू हुआ फाइनल
  • Aug 23, 2024 12:58 PM

    राजकुमार राव ने कहा- 'मुझे एनिमल के कुछ हिस्से पसंद नहीं आए'

    राज शमानी के पॉडकास्ट में राजकुमार राव ने कहा, "मुझे एनिमल पसंद आई। एनिमल देखने के अनुभव का मैंने आनंद लिया है। क्या मुझे फिल्म के साथ कोई आपत्ति है? शायद हां कुछ सीन्स से। लेकिन क्या मैंने फिल्म एन्जॉय नहीं की? ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैंने फिल्म एन्जॉय की। मुझे इसमें रणबीर कपूर पसंद आए और उनकी परफॉर्मेंस शानदार थी।"

  • Aug 23, 2024 12:28 PM

    Stree 2 के डायरेक्टर ने फिल्म में Neha Kakkar के नाम पर डाला जोक

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' ने अपनी रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा वायरल डायलॉग में नेहा कक्कड़ का नाम बदलकर स्नेहा कक्कड़ करने पर अपना रिएक्शन दिया है।

    Stree 2 के डायरेक्टर ने फिल्म में Neha Kakkar के नाम पर डाला जोक
  • Aug 23, 2024 12:25 PM

    Boney Kapoor ने Arshad Warsi के दावों पर किया पलटवार

    बॉलीवुड हंगामा को जवाब देते हुए बोनी कपूर ने इस दावे को हंसी में उड़ा दिया। "मैंने उनका बयान पढ़ा और यह मजेदार लगा। यह 1992 में हुआ था और वे अब इस बारे में बात कर रहे हैं। उस समय वे स्टार नहीं थे, उन्हें इतनी बड़ी रकम कौन देता?"

    Boney Kapoor ने Arshad Warsi के दावों पर किया पलटवार
  • Aug 23, 2024 10:16 AM

    आशा पारेख को मिला महाराष्ट्र फिल्म स्टेट अवॉर्ड

    एक्ट्रेस आशा पारेख और अनुराधा पोडवाल को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Aug 23, 2024 10:15 AM

    30 साल बाद एक फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान- आमिर खान

    आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक ट्वीट किया है, जिसे देखकर लग रहा है कि अब 30 साल बाद सलमान खान और आमिर खान एक-साथ फिल्म में नजर आएंगे। दरअसल आमिर खान प्रोडक्शन ने सलमान खान के 14 साल पूरे एक ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'हम इसके बारे में बहुत सोचते हैं।' सलमान खान ने 2010 में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'फिल्म के बाद मैंने आमिर खान को खुद को छूने नहीं दिया, अगर वह मुझे गोल्ड में बदल देता तो?'

  • Aug 23, 2024 10:15 AM

    'डॉन 3' में शोभिता धुलिपाला को स्पेशल सॉन्ग हुआ ऑफर

    सियासत डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में स्पेशल सॉन्ग के लिए अप्रोच किया गया है। बता दें कि डॉन 3 में एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।

  • Aug 23, 2024 10:14 AM

    नहीं टली 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट

    बीते कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही थीं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट फिर से टल गई है। लेकिन इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि मूवी अपनी निर्धारित डेट पर ही रिलीज होगी। बता दें कि यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

  • Aug 23, 2024 10:14 AM

    मुंबई लौटने की तैयारी कर रहीं अनुष्का शर्मा

    एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लंदन में बेटे अकाय को जन्म दिया था। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अकाय के जन्म के 7 महीने बाद अनुष्का मुंबई वापस लौटने की तैयार कर रही हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने लिखा, 'जल्द ही मिलते हैं दोस्तों।'

  • Aug 23, 2024 10:13 AM

    'मर्दानी 3' का हुआ अनाउंसमेंट

    रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'मर्दानी' के 10 साल पूरे होने पर फिल्म के तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' साल 2019 में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X