Boney Kapoor ने Arshad Warsi के दावों पर किया पलटवार, कहा- 'वो बड़े स्टार नहीं... उन्हें इतने पैसे कौन देता?'

Boney Arshad

Boney Kapoor On Arshad Warsi: अरशद वारसी हाल ही में समदिश के यूट्यूब चैनल अनफिल्टर्ड पर एक इंटरव्यू के बाद सुर्खियों में आए, जहां उन्होंने दावा किया कि बोनी कपूर की 1993 की फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' में एक गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें कम पैसे दिए गए थे।

अरशद ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए 1 लाख रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन तय समय चार दिन के बजाय तीन दिन में शूटिंग पूरी करने के बाद उन्हें केवल 75,000 रुपये मिले। घटना को याद करते हुए अरशद ने कहा, "मैंने 1 लाख रुपये का एस्टीमेट लगाया था कि गाना पूरा करने में चार दिन लगेंगे। हालांकि, प्रोडक्शन टीम ने पूछा कि क्या मैं इसे पहले खत्म कर सकता हूं। मैं तीन दिनों में शूटिंग पूरी करने में कामयाब रहा, उम्मीद थी कि वे मुझे पूरी पेमेंट करेंगे लेकिन जब मैं उनसे अपनी पेमेट लेने गया तो उन्होंने मुझे 1 लाख रुपये के बजाय 75,000 रुपये दिए, जो मुझे सही नहीं लगा।"

बॉलीवुड हंगामा को जवाब देते हुए बोनी कपूर ने इस दावे को हंसी में उड़ा दिया। "मैंने उनका बयान पढ़ा और यह मजेदार लगा। यह 1992 में हुआ था और वे अब इस बारे में बात कर रहे हैं। उस समय वे स्टार नहीं थे, उन्हें इतनी बड़ी रकम कौन देता?"

बोनी ने साफ किया कि अरशद को रोज के 25,000 रुपये दिए गए थे, जो तीन दिनों के काम के लिए कुल 75,000 रुपये थे। बोनी ने यह भी बताया कि पंकज पराशर की डायरेक्टेड शूटिंग की शुरुआत में चार दिनों की प्लानिंग बनाई गई थी, लेकिन इसे तीन दिनों में पूरा किया गया। बोनी ने कहा- "मुझे यह एपिसोड याद भी नहीं है। ऐसा नहीं था कि उन्हें एक निश्चित अमाउंट देने का वादा किया गया था। उन्हें काम किए गए दिनों की संख्या के अनुसार ही पेमेंट की गई थी।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या अरशद ने पहले कभी इस बारे में उनसे बात की थी, तो बोनी ने कहा, "नहीं, उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की। हम मलाइका अरोड़ा और फराह खान के साथ एक टीवी शो में थे, और उन्होंने तब कभी इस बारे में बात नहीं की। अब अचानक, वे इस बारे में बात कर रहे हैं। हर कोई मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहता है, और मैं एक ईजी टार्गेट हूं।"

पंकज पराशर, जो फाइनेंशियल लेन-देन में शामिल नहीं थे, उन्होंने कहा, "मैं डायरेक्टर था और मैंने तीन दिनों में गाना पूरा किया, ना कि अरशद ने। उस समय वे एक नए कोरियोग्राफर थे। लेकिन उन्हें क्रेडिट लेने दें; इस पर कोई मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है।"

More from Filmibeat

Read more about: arshad warsi boney kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X