Stree 2 के डायरेक्टर ने फिल्म में Neha Kakkar के नाम पर डाला जोक, CBFC के कहने पर करना पड़ गया ये काम

Stree 2

Amar Kaushik On Neha Kakkar Joke: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' ने अपनी रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा वायरल डायलॉग में नेहा कक्कड़ का नाम बदलकर स्नेहा कक्कड़ करने पर अपना रिएक्शन दिया है।

अमर कौशिक ने खुलासा किया कि उन्हें नाम बदलने के लिए कहा गया था क्योंकि लोगों को यह आपत्तिजनक लग सकता है। अमर से पूछा गया कि क्या CBFC द्वारा नाम बदलने के लिए कहने पर उन्हें निराशा हुई?

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा, "असल में ऐसा नहीं है। CBFC के सदस्यों ने कहा कि ऐसे जोक्स से बुरा लग सकता है। हमें लगा कि उनकी बात सही है और इसलिए हमने उनसे डायलॉग को बरकरार रखने की रिक्वेस्ट नहीं की। वैसे भी, लोगों तो समझ में आ ही गया।"

उन्होंने कहा, 'हां, इस डायलॉग में प्रॉब्लम है, लेकिन अगर हम इसे काटते हैं, तो यह नरैशन को प्रभावित करता और हम जानते हैं क इसे किस कारण से जोड़ा गया है और इसलिए, हम इसे सेंसर नहीं करेंगे। मैं तो इस बात से हैरान था कि हमें बेहद कम कट मिले क्योंकि, हम तैयार थे कि फिल्म के बहुत सारे डायलॉग्स काटे जाएंगे।'

उन्होंने आगे बताया कि वह कॉमेडी में ऐसे चुटकुले क्यों रखते हैं क्योंकि जब आप अपने दोस्त के साथ बैठते हैं तो आप इस तरह की कमेंट करते हैं। अमर ने यह भी बताया कि डायरेक्टर नीरेन भट्ट का मकसद असल जिंदगी से ह्यूमर निकालना है। उन्होंने कहा, "हम गैग नहीं डालते। हमको 'गैग' शब्द से ही नफरत है! जब कोई कहता है 'एक गैग डाल देते हैं', तो मैं कहता हूं 'नहीं चाहिए मुझे गैग'। मेरे लिए गैग उल्टी करने जैसा है!"

फिल्म निर्माताओं ने कई बार फिल्म को एडिट की प्लानिंग बनाई थी, लेकिन जब उन्होंने नेहा कक्कड़ के जोक का अपना वर्जन पेश किया, तो दर्शकों को एहसास हुआ कि इससे कहानी पर असर पड़ेगा। इसलिए, उन्होंने डायलॉग को सेंसर किए बिना सिर्फ नाम बदल दिया।

स्त्री 2 का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, विजय राज भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वरुण धवन और तमन्ना भाटिया की कैमियो भूमिका भी होगी। यह 15 अगस्त को रिलीज हुई थी।

More from Filmibeat

Read more about: amar kaushik stree 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X