..................... bollywood news in hindi live updates 22 March Priyanka Chopra In Bollywood Urvashi Rautela in Politics - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: बॉलीवुड वापसी के लिए प्रियंका कर रहीं मेहनत, उर्वशी करेंगी राजनीति में एंट्री?

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 22 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। हाल ही में उनके परिवार में कई खास मौके आए लेकिन वो भारत नहीं आ पाई थीं। अब इतने दिनों बाद पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वह मुंबई में हैं। खबर है कि वो कई सारे स्क्रिप्ट्स खंगाल रही हैं जिनमें से एक प्रॉजेक्ट संजय लीला भंसाली का भी है। बताया जा रहा है कि इंडिया में प्रियंका चोपड़ा के कई सारे प्रॉजेक्ट लाइनअप हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका की ये ट्रिप पूरी तरह से उनके काम को लेकर फोकस्ड है, कई चीजें लाइनअप हैं, उनकी कई सारी बैक टु बैक मीटिंग हैं। कहा जा रहा है कि वह अपने प्रॉडक्शन हाउस के काम पर भी ध्यान देना चाह रही हैं। अपने इस बैनर के लिए 3-4 प्रॉजेक्ट्स को ध्यान में रखकर वो लोगों से मिल भी रही हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेजन प्राइम के इवेंट में नजर आई थीं। उन्होंने इस इवेंट में अपने अगले प्रोजेक्ट 'वुमन ऑफ माय बिलियन' का ऐलान किया। अमेजन प्राइम पर दिखाई जाने वाली इस डॉक्यूमेंट्री में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कई महिलाओं की अनसुनी कहानियां होंगी। बताया गया है कि इसे अपूर्वा बख्शी और चोपड़ा जोनस मिलकर प्रड्यूस करने जा रहे हैं।

उर्वशी रौतेला से जब सवाल किया गया कि राजनीति में उनकी कितनी दिलचस्पी है तो उन्होंने जवाब में कहा, 'पहले ही मुझे टिकट मिला है तो मुझे उस पर फैसला लेना है कि मैं चुनाव लड़ू या नहीं। मुझे अभी नहीं पता कि मैं राजनीति में आ रही हूं या नहीं, लेकिन मैं आप लोगों की राय जानना चाहती हूं।'

LIVE Feed
  • Mar 22, 2024 7:16 PM

    'वंशज' के सेट पर माहिर पांधी ने चोट लगने के बाद भी जारी रखी शूटिंग

    'वंशज' में दिग्विजय की भूमिका निभाने वाले एक्‍टर माहिर पांधी को हाल ही में शो के सेट पर चोट लग गई। हालांकि इसके बावजूद भी उन्‍होेंने शूटिंग जारी रखी। एक शॉट के लिए माहिर को एक एम्बुलेंस का पीछा करते हुए तेजी से दौड़ना था। इसी शॉट में उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई, जिससे वह जमीन पर गिर गए और उन्‍हें काफी दर्द हुआ।

  • Mar 22, 2024 6:39 PM

    एल्विश यादव को मिली जमानत, 50 हजार के दो बेल बॉन्ड जमा कराने के निर्देश

    एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। उसे 50-50 हजार के दो बेल बॉन्ड जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। एल्विश यादव 17 मार्च को जेल भेजा गया था। अगले दिन सोमवार को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेशी थी, लेकिन, तीन दिनों तक वकीलों की हड़ताल के चलते जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी।

  • Mar 22, 2024 5:10 PM

    वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद 'फाइटर' ने दी नई पहचान : अक्षय ओबेरॉय

    एक्‍टर अक्षय ओबेरॉय ने कहा कि फिल्म 'फाइटर' में बशीर खान के किरदार ने उन्‍‍हें एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद इस भूमिका ने उन्हें नई पहचान बनाने का मौका दिया। फिल्म में फाइटर पायलट की भूमिका निभाने वाले एक्‍टर ने कहा, "'फिल्‍म 'फाइटर' में बशीर खान का किरदार निभाना मेरे लिए पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से एक परिवर्तनकारी अनुभव रहा। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद इस भूमिका ने मुझे नए आयाम तलाशने का मौका दिया है।''

  • Mar 22, 2024 4:42 PM

    'देवा' के सेट से शाहिद कपूर ने दिखाया अपना इंटेंस लुक

    एक्‍टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर 'देवा' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। उन्‍होंने निर्देशक रोशन एंड्रयूज के साथ फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की। पिछली बार साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए शाहिद के इंस्टाग्राम पर 46.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने अपने फैंस के लिए एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्‍हें काली टी-शर्ट और ब्‍लू डेनिम में देखा जा सकता है।

  • Mar 22, 2024 4:14 PM

    नितेश तिवारी को मिल गया लक्ष्मण

    नितेश तिवारी काफी समय से अपनी रामायण को लेकर बिजी हैं। इस वक्त खबर आ रही है कि टीवी एक्टर रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि इस खबर पर अभी आधिकारिक मुहर लगने का इंतजार है।

  • Mar 22, 2024 3:28 PM

    एल्विश यादव को मिली जमानत

    सांप के जहर मामले में एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। यूट्यूबर 5 दिन बाद जेल से बाहर निकले हैं। उनको 14 दिन की हिरासत में भेजा गया था। बार बार उनकी जमानत याचिका को रद्द किया जा रहा था लेकिन आज वो फाइनली बाहर आ गए हैं।

  • Mar 22, 2024 2:52 PM

    Jawan 2- फिर बांध लो कुर्सी की पेटी, अटली ने शाहरुख खान के साथ धमाका करने को लेकर कही ये बात?

    खबरें हैं कि इस एक्शन फिल्म की सीक्वल की तैयारी है और अटली एक बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 7 सितंबर, 2023 को रिलीज़ हुई एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले थे। फिल्म ने महज 10 दिनों के भीतर दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

  • Mar 22, 2024 2:02 PM

    बच्चों को पैसे देकर साथ में दिए पोज, ट्रोल हुए बॉबी

    दरअसल वीडियो में आप देखेंगे कि छोटे से बच्चों ने अभिनेता के साथ तस्वीर क्लिक करवाने की मांग की थी। बॉबी ने दोनों के 500-500 रुपए दिए और साथ में पोज भी दिया। हालांकि इसके बाद भी एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।

  • Mar 22, 2024 1:41 PM

    टाइम्स स्क्वायर पर छाया सिद्धू मूसेवाला का नवजात भाई

    अब कुछ ऐसा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला के फैंस काफी खुश हो गए हैं। दरअअसल सिद्धू मूसेवाला के नवजात भाई का चेहरा न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया है।

  • Mar 22, 2024 12:52 PM

    शमा सिकंदर नए लुक ने काटा गदर

    टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर की अभी हाल ही में अपना नया लुक शेयर किया है। अपने नए लुक में शमा सिकंदर फ्रंट कट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। शमा सिकंदर का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शमा सिकंदर के नए लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Mar 22, 2024 12:50 PM

    'देवरा' के सेट से लीक हुई जूनियर एनटीआर की फोटो

    जूनियर एनटीआर का ये लुक फैंस को बेहद भा रहा है। जिसके बाद लोग इसे अभी से ही ब्लॉकबस्टर बताने लगे है। इस तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट कर फायर वाली इमोजी शेयर की है। तो कई यूजर्स कमेंट करते दिखे कि ये फिल्म सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। दिलचस्प बात ये है कि जूनियर एनटीआर का ये लुक उनकी मूवी 'देवरा' के ही मेकर्स ने आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया है।

  • Mar 22, 2024 12:49 PM

    कार्तिक आर्यन की नई फिल्म पर अपडेट

    'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कार्तिक आर्यन हर जॉनर की फिल्में कर रहे हैं। उन्होंने भूल भुलैया 2 और शहजादा जैसी कामर्शियल फिल्में करने के बाद सत्यप्रेम की कथा जैसी लव स्टोरी फिल्म की। कार्तिक आर्यन अब नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं। ये एक थ्रिलर फिल्म होगी और कार्तिक आर्यन और विशाल भारद्वाज इस विषय पर अच्छी तरह से काम कर रहे हैं।' रिपोर्ट में आगे बताया गया है, 'कार्तिक आर्यन की फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Mar 22, 2024 12:16 PM

    Aishwarya Sharma के बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस सेट पर हुई बेहोश

    श्रीजिता डे ने अपनी शानदार रोल और एक्टिंग की वजह से जानी जाती हैं। 2008 से 2015 तक कलर्स चैनल पर आने वाले बेहद फेमस टीवी शो 'उतरन' में मुक्ता राठौड़ के किरदार के लिए उन्हें काफी पहचान मिली। उनके परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब इस एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि हाल में शो के लिए शूटिंग करते वक्त वो अचानक बेहोश हो गईं।

    Aishwarya Sharma के बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस सेट पर हुई बेहोश
  • Mar 22, 2024 12:15 PM

    शो से बाहर होने के बाद शहजादा धामी के किया पहला पोस्ट

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से शहजादा धामी का पत्ता कट गया है। शो में शहजादा अरमान के रोल में नजर आ रहे थे, जो शो का लीड किरदार था। शहजादा ने सीरियल से बाहर होने पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही एक्टर ने मेकर्स के तमाम आरोपों का अब तक कोई जवाब दिया, लेकिन अब शहजादा ने शो की इस कंट्रोवर्सी के बीच पहला पोस्ट किया है। इस फोटो में शहजादा ने ब्लैक शर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी गुड लुकिंग लग रहे हैं। एक्टर ने इस फोटो के कैप्शन ने ब्लैक कलर में ताश के पत्ते वाला इमोजी लगाया है। फैंस शहजादा को 1 बार फिर अरमान के रोल में देख कर एक्साइटेड हो गए हैं।

  • Mar 22, 2024 12:12 PM

    बॉलीवुड में वापसी को तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका अपनी बॉलीवुड में वापसी की भी तैयारी कर रही हैं। वह इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इस दौरान उन्होंने बेहतरीन स्क्रिप्ट के लिए कई लोगों से मुलाकात भी की है और इसपर एक्ट्रेस विचार भी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी अगली हिंदी फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ करेंगी, जो कि एक एक्शन मूवी होगी।

  • Mar 22, 2024 12:10 PM

    शाहरुख खान की 'जवान' के सीक्वल पर एटली ने शुरू किया काम

    शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म के रिलीज होने के बाद से फैंस को 'जवान' के दूसरे पार्ट का इंतजार है। अब इन सब के बीच फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार ने सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम के दौरान एटली कुमार से 'जवान 2' को लेकर सवाल किए गए। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'इसके बारे में अभी कुछ फिक्स नहीं हैं। लेकिन मैं इन दिनों कुछ लिख रहा है। हर फिल्म के सीक्वल का चांस जरूर होता है, लेकिन मैं लोगों को अलग कंटेंट के साथ हैरान करना चाहता हूं।'

  • Mar 22, 2024 12:09 PM

    अरबाज खान के हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं शूरा खान

    अरबाज खान और शूरा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। अभी हाल ही में शूरा खान और अरबाज खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शूरा खान और अरबाज खान एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान अरबाज खान और शूरा खान एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। शूरा खान और अरबाज खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शूरा खान ब्लैक टॉप के साथ ब्लू पैंट पहने दिखाई दीं, तो वहीं अरबाज खान ने इस दौरान शर्ट और पैंट पहने हुए थे।

  • Mar 22, 2024 10:47 AM

    एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद सामने आया शॉकिंग वीडियो

    एल्विश से जुड़े मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। यह भी कहा गया कि उनके फोन और चैट की तलाश की जा रही है। अब इस मामले के बीच एल्विश यादव का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी निराश हो रहे हैं।

    एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद सामने आया शॉकिंग वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X