Elvish Yadav की गिरफ्तारी के बाद अब सामने आया शॉकिंग वीडियो, शख्स से पूछा- 'कोकीन, गांजा, हैश... क्या चाहिए?'

Elvish Yadav Video: सांप के जहर की तस्करी मामले में शामिल यूट्यूबर एल्विश यादव ग्रेटर नोएडा की लक्सर जेल में सलाखों के पीछे हैं। एल्विश यादव से जुड़े सांप के जहर मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी और वह पिछले चार दिनों से जेल में हैं।
एल्विश से जुड़े मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। यह भी कहा गया कि उनके फोन और चैट की तलाश की जा रही है। अब इस मामले के बीच एल्विश यादव का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी निराश हो रहे हैं।
सामने आए वीडियो में एल्विश यादव कई लोगों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी पुराना है। इस वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'कोकीन, एमडी, स्नेक बाइट, एलएसडी, गांजा, हैश, क्रीम...क्या चाहिए भाई?' गौर करने वाली बात ये है कि इस वीडियो में एल्विश अलग-अलग तरह के ड्रग्स के नाम ले रहे हैं। इसी के चलते एक बार फिर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो अधूरा है। इसलिए ये कहना मुश्किल है कि इस वीडियो में पूरा मामला क्या है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि वह पहले से ही इस गैरकानूनी काम में लगे हुए थे। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, 'यह तो बस शुरुआत है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'अब इसका सिस्टम हैंग हो जाएगा।' कई लोग सदमे में हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि एल्विश ऐसा कुछ कह सकते हैं।
पिछले तीन दिनों से सूरजपुर कोर्ट में हड़ताल के कारण एल्विश मामले में सुनवाई नहीं हो रही थी। एल्विश के वकील दीपक राठी ने बताया कि इस मामले पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। दोपहर करीब 1 बजे कोर्ट में इस मामले पर बहस होगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस ने FIR में धाराएं बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसमें NDPS की धारा 22, 29, 30, 32 बढ़ाई गई हैं और धारा 27 और 27ए कोर्ट ने नहीं बढ़ाई हैं। वकील ने दावा किया कि एल्विश गिरफ्तार किसी अन्य आरोपी को नहीं जानते हैं। एल्विश के कब्जे से पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
Elvish Yadav is talking about snake bite and other drugs in this video with other YouTubers.
— Dr Nimo Yadav Commentary (@niiravmodi) March 20, 2024
Dots are getting connected now ✌️ pic.twitter.com/S2APTGZYTW


Click it and Unblock the Notifications