Aishwarya Sharma के बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस सेट पर हुई बेहोश,खुशी से झूम उठा हसीना का परिवार!

Sreejita De

Sreejita De Fainted: पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या शर्मा बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ चली थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद सफाई दी कि ऐसा नहीं है और वो बस ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से बेहोश हो गई थीं। इस बीच अब एक और एक्ट्रेस के सेट से बेहोश होने की खबरें सामने आ रही हैं।

श्रीजिता डे ने अपनी शानदार रोल और एक्टिंग की वजह से जानी जाती हैं। 2008 से 2015 तक कलर्स चैनल पर आने वाले बेहद फेमस टीवी शो 'उतरन' में मुक्ता राठौड़ के किरदार के लिए उन्हें काफी पहचान मिली। उनके परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब इस एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि हाल में शो के लिए शूटिंग करते वक्त वो अचानक बेहोश हो गईं।

टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक्ट्रेस श्रीजिता डे भी 'शैतानी रस्में' की शूटिंग के दौरान लो ब्लड प्रेशन के कारण बेहोश हो गईं। एक डॉक्टर ने तुरंत सेट पर उनकी देखभाल की, इलाज किया और दवाएं लिखीं। एक्ट्रेस ने एक छोटा सा ब्रेक लेने के बाद फिर से अपनी शूटिंग शुरू कर दी। हालांकि, इस बेहोशी की वजह से उनकी भी प्रेग्नेंसी की चर्चा जोरों पर होने लगी है।

पहले के एक इंटरव्यू में, रोल के लिए अपनी तैयारियों पर बात करते हुए, बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट ने शेयर किया कि वो एक फैंटेसी ड्रामा शो के साथ जुड़ने जा रही हैं। इस शो में वो एक 'डायन' या 'चुड़ैल' का रोल निभाती नजर आएंगी और इसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं।

श्रीजिता डे के बारे में अधिक जानकारी

श्रीजिता डे ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'कसौटी जिंदगी की' और 'करम अपना अपना' से की। उन्होंने 2008 में 'टशन' के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया और 'उतरन', 'तुम ही हो बंधु सखा तुम्ही' और 'पिया रंगरेज' जैसे टीवी शो में अपनी रोल की वजह से लोगों की जुबान पर चढ़ गईं। वह 'कोई लौट के आया है' और 'सावधान इंडिया' जैसे एपिसोडिक टीवी शो में भी दिखाई दीं। 2018 से 2020 तक, वह 'नजर' और 'ये जादू है जिन्न का' में थीं! 2019 में उन्होंने बिग बॉस 16 में भाग लिया और 12वें स्थान पर रहीं, और इस समय वहे शैतानी रस्में में छाया डायन का रोल निभा रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya sharma sreejita de
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X