..................... bollywood news in hindi live updates 17 December Dunki Advance Boooking bigg boss 17 update - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'डंकी' की हुई रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग, बिग बॉस से हुई अरबाज-सोहेल की छु्ट्टी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 17 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

पठान और जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, शाहरुख खान साल की अपनी तीसरी रिलीज डंकी का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार शाम को, सुपरस्टार ने घोषणा की कि 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म की एडवांस बुकिंग खोल दी गई है और फैंस जल्द से जल्द अपने टिकट बुक करने के लिए दौड़ पड़े।

केवल पांच घंटों के अंदर, SRK-स्टारर फिल्म ने एडवांस बुकिंग बिक्री से 1 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk एंटरटेनमेंट ने अपने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट पर लिखा, "#Dunki ने भारत में ओपनिंग डे पर 1 करोड़ एडवांस बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया।"

बिग बॉस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जी हां, अब सलमान खान शुक्रवार को नजर नहीं आने वाले हैं। सलमान खान ने बताया कि अब वह शुक्रवार को नहीं आएंगे। वह केवल वीकेंड का वार में होंगे यानी शनिवार और रविवार रात 9.30 से उन्हें देख पाएंगे। आपको बता दें, पिछले कुछ हफ्ते से रविवार को अरबाज खान और सोहेल खान साथ में शो होस्ट करते थे। उनके इस सेगमेंट का नाम जस्ट चिल था। वो अन्य कंटेस्टेंट को रोस्ट करने का काम करते थे। लेकिन अब लगता है कि बिग बॉस ने उनकी दुकान बंद कर दी है।

LIVE Feed
  • Dec 17, 2023 7:37 PM

    सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की कार का भयंकर एक्सीडेंट

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि जिस वक्त आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट हुआ उस वक्त वो कार में मौजूद नहीं थे और गाड़ी को उनका ड्राइवर चला रहा था।

  • Dec 17, 2023 7:07 PM

    'डंकी' के प्रमोशन के लिए जाते समय शाहरुख खान दिखे एयरपोर्ट पर

    बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान अपनी आगामी कॉमेडी ड्रामा 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उनको कहीं जाते हुए हवाई अड्डे पर देखा गया। फोटोग्राफरों ने उनकी तस्वीरें खींची।

  • Dec 17, 2023 6:51 PM

    मलायका अरोड़ा ने शोएब इब्राहिम को अद्भुत पति, बेटा और डांसर बताया

    सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में जज के रूप में नजर आने वाली मॉडल और एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा ने 'भीगी भीगी' ट्रैक पर शोएब इब्राहिम के परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि वह एक अद्भुत पति, बेटे, अभिनेता और डांसर हैं।

  • Dec 17, 2023 5:55 PM

    'घूमर' मेरे करियर का महत्वपूर्ण मोड़ है : इवांका दास

    बॉम्बे बेगम्स', 'हड्डी' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर इवांका दास ने अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म 'घूमर' को अपने करियर का महत्वपूर्ण मोड़ बताया और उनका मानना है कि इसमें शानदार स्क्रीन टाइम बिताने के लिए मैं आभारी हूं। इवांका ने कहा कि जहां उनके सभी प्रोजेक्ट उनके दिल के करीब रहे हैं, वहीं 'घूमर' उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।

  • Dec 17, 2023 5:30 PM

    कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'इंडियन पुलिस फोर्स' के टीजर पर दिया रिएक्शन

    एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के टीजर पर रिएक्शन दिया। कियारा ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीजर साझा किया। उन्होंने क्लिप को तीन फायर इमोजी के साथ कैप्शन दिया और फिर अपने पति सिद्धार्थ को टैग किया। उन्होंने आगे कहा, रोहित शेट्टी सर.. इंतजार नहीं कर सकते।

  • Dec 17, 2023 5:04 PM

    आलिया भट्ट ने सेपरेशन एंग्जाइटी पर की बात, कहा- 'राहा को छोड़ना कभी आसान नहीं होता'

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा के सेपरेशन एंग्जाइटी पर खुलकर बात की है और बताया है कि कैसे उनके लिए अपनी खुशियों को छोड़ना कभी आसान नहीं होता। आलिया और एक्टर रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई में अपने आवास पर पारंपरिक हिंदू समारोह में शादी की। नवंबर 2022 में उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया।

  • Dec 17, 2023 4:29 PM

    नॉर्थ ईस्ट के मुद्दे पर होगा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन, डीके ने बताया सीरीज कब होगी रिलीज

    मनोज वाजपेयी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। एक्टर की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्ममेकर कृष्णा डीके ने रविवार को इस बेव सीरीज के अगले सीजन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि द फैमिली मैन सीजन 3 की शूटिंग अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। इस सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने निर्देशित किया था।

  • Dec 17, 2023 4:08 PM

    रणदीप हुडा ने लिन लैशराम संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो, दुल्हनिया के साथ डांस और रोमांस करते दिखे एक्टर

    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब रणदीप ने पार्टी से पत्नी लिन के साथ एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है।

  • Dec 17, 2023 3:36 PM

    रणबीर कपूर की एनिमल का फीमेल फैन पर चला ऐसा जादू, कलाकारो से फ्लाइट में कराया ऐसा काम

    Animal: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बना हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं ऐसे में फिल्म के कलाकार काफी खुश हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो एनिमल की एक फीमेल फैन का है। फीमेल फैन फ्लाइट में एनिमल की स्टार कास्ट से मुलाकात करती है।

  • Dec 17, 2023 3:10 PM

    500 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी 'एनिमल'! 17वें दिन की कमाई से बनाया रिकॉर्ड

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के पार हो गई है। रणबीर कपूर के अब तक के करियर की यह पहली फिल्म है जिसने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले किसी भी फिल्म ने ये अचीवमेंट हासिल नहीं की थी। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली 'एनिमल' इस साल की चौथी फिल्म बन गई है।

  • Dec 17, 2023 2:41 PM

    मां बनने के दो महीने बाद Rochelle Rao ने दिखाया बेटी का चेहरा, नाम का भी किया खुलासा

    कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने 1 अक्टूबर 2023 को अपने बेटी का वेलकम किया। वहीं अब पेरेंट्स बनने के दो महीने बाद इस कपल ने अपनी लाडली का चेहरा दिखाया है। स्टार कपल कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने अपनी लाडली की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इतना ही नहीं कपल ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। कपल ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, इस गीत के शब्द अभी हमारी भावनाओं को व्यक्त करते हैं जब हम अपनी खूबसूरत बच्ची - 'जोसेफिन सिकेरा' की इन तस्वीरों को देखते हैं।

  • Dec 17, 2023 2:29 PM

    रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का पोस्टर रिलीज, हू-ब-हू बिग बी की तरह आए नजर

    साउथ एक्टर रवि तेजा फिल्म मिस्टर बच्चन को लेकर चर्चा में है । अब रविवार को इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है । पोस्टर में रवि तेजा का शानदार लुक देखने को मिला है । फैंस रवि की अमिताभ बच्चन से तुलना कर रहे हैं ।

  • Dec 17, 2023 1:31 PM

    रुबीना दिलैक ने दिया दो बेटियों को जन्म? एक्ट्रेस की ट्रेनर ने खुशखबरी साझा करके डिलीट की पोस्ट

    Rubina Dilaik: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर लगातार खबरों में हैं। हाल ही में रुबीना की ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करके बताया कि एक्ट्रेस ने दो बेटियों को जन्म दिया है। फिर बाद में ट्रेनर ने पोस्ट डिलीट कर दी। फिलहाल रुबीना की डिलीवरी को लेकर कॉफी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

    रुबीना दिलैक ने दिया दो बेटियों को जन्म? एक्ट्रेस की ट्रेनर ने खुशखबरी साझा करके डिलीट की पोस्ट
  • Dec 17, 2023 1:02 PM

    एनिमल स्टार्स से फीमेल फैन ने अलग अंदाज में लिया ऑटोग्राफ

    रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्राइवेट जेट में दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल तक का लुक लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट गीता छेत्री अपनी शर्ट पर रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना समेत एनिमल के और भी स्टार्स से ऑटोग्राफ लेती हुई दिखाई दीं।

  • Dec 17, 2023 12:45 PM

    अश्लील नाच करने वाली लड़की को देखकर भागी-भागी आई पुलिस, करने लगे ये काम

    Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज कहर ढाते रहते हैं और पिछले काफी दिनों से मुंबई लोकल में कुछ लोगों ने कहर बरपा रखा था और आए दिन कोई ना कोई रील बनाता हुआ नजर आ ही जाता था। लेकिन अब लगता है कि पुलिस वाले भी अब हरकत में आ चुके हैं।

    अश्लील नाच करने वाली लड़की को देखकर भागी-भागी आई पुलिस, करने लगे ये काम
  • Dec 17, 2023 12:11 PM

    कियारा आडवाणी ने पति की तारीफ की

    सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी की भारतीय पुलिस बल के हाल ही में जारी टीज़र के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, एक्टर की पत्नी कियारा आडवाणी ने अब उसी पर प्रतिक्रिया दी है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीज़र के लिए फायर इमोटिकॉन्स डाले। उन्होंने कहा, @itsrohitshetty सर इंतजार नहीं कर सकती! @theshilpashetty और @vivekoberoi"

  • Dec 17, 2023 11:13 AM

    500 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब एनिमल

    रणबीर कपूर स्टारर एनिमल, जिसने तीसरे वीकेंड में 498.14 करोड़ रुपये के कुल कलेक्शन के साथ गति पकड़ी, आज (17/तीसरे रविवार) प्रतिष्ठित 500 करोड़ रुपये क्लब में प्रवेश करने के लिए तैयार है।

  • Dec 17, 2023 11:09 AM

    अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले हैं श्रेयस तलपड़े

    श्रेयस तलपड़े, जिन्हें हाल ही में दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा, को जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना है। ईटाइम्स से बात करते हुए सोहम शाह ने कहा, 'पूरी संभावना है कि उन्हें रविवार रात या सोमवार सुबह तक छुट्टी मिल सकती है।' उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अभिनेता ठीक हो रहे हैं।

  • Dec 17, 2023 9:41 AM

    अधेड़ उम्र के आदमी संग तृप्ति डिमरी देर रात कर रही थीं उछल-उछलकर डांस, लोगों ने कहा- 'चचा मजे ले गए'

    Tripti Dimri Dance: इन दिनों हर तरफ तृप्ति डिमरी के ही चर्चे हैं। लोगों ने उन्हें नया नेशनल क्रश तक कह दिया है और यह सब सिर्फ इसलिए हुआ है क्योंकि उनकी 'एनिमल' में शानदार एंट्री जो हुई है और उनकी इक्वेशन को रणबीर कपूर के साथा काफी सराहा भी गया है।

    अधेड़ उम्र के आदमी संग तृप्ति डिमरी देर रात कर रही थीं उछल-उछलकर डांस, लोगों ने कहा- 'चचा मजे ले गए'
  • Dec 17, 2023 9:40 AM

    लाइमलाइट पाने के लिए बिना ब्रा ही ये हसीना पहुंच गई रेड कार्पेट पर, बोल्डनेस देखकर लोग पूछने लगे नाम

    Anjali Sivaraman Bold Video: बीती रात एक इवेंट में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक हसीना टाइट ड्रेस में पहुंची। ये हसीना दिखने में तो खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन साथ ही उनके आउटफिट में लोगों को एक चीज काफी अटपटी लगी और फिर क्या था लोग उनका सोशल मीडिया पर नाम पूछने लगे।

    लाइमलाइट पाने के लिए बिना ब्रा ही ये हसीना पहुंच गई रेड कार्पेट पर, बोल्डनेस देखकर लोग पूछने लगे नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X