..................... Tripti Dimri dances her heart out on Ranbir Kapoor Ghagra song with middle age man - Hindi Filmibeat

अधेड़ उम्र के आदमी संग Tripti Dimri देर रात कर रही थीं उछल-उछलकर डांस, लोगों ने कहा- 'चचा मजे ले गए'

tripti dimri

Tripti Dimri Dance: इन दिनों हर तरफ तृप्ति डिमरी के ही चर्चे हैं। लोगों ने उन्हें नया नेशनल क्रश तक कह दिया है और यह सब सिर्फ इसलिए हुआ है क्योंकि उनकी 'एनिमल' में शानदार एंट्री जो हुई है और उनकी इक्वेशन को रणबीर कपूर के साथा काफी सराहा भी गया है।

तृप्ति डिमरी को एक अभिनेता के रूप में उच्चतम IMDB रेटिंग भी दी गई थी। जब से लोगों ने उन्हें एनिमल में देखा, तब से इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। अब ये हसीना जो कुछ भी करती है, उसके बारे में बात की जा रही है और इस सीरीज में अगला उनका नया डांस वीडियो का नंबर आ गया है, वह भी रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के फेमस गाने 'घाघरा' पर।

इस वीडियो में तृप्ति डिमरी बेहद खुश अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ एक व्यक्ति भी नजर आ रहा है, जो एक्ट्रेस के साथ कदम से कदम मिलाता हुआ दिख रहा है लेकिन लोगों ने इस व्यक्ति को तृप्त संग डांस करने की वजह से ट्रोल कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- 'हमारी भाभी इसके साथ डांस क्यों कर रही है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये चचा कितने मजे ले रहा है'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तृप्ति ने इम्तियाज अली की फिल्म 'लैला मजनू' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी क्षमता साबित की। बाद में उन्होंने अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की की। हालांकि, उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में उनके रोल के बाद उन्हें घर-घर पहचाना जाने लगा।

डिमरी अब जल्द ही विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले क्रोएशिया से उनके रोमांटिक गाने की शूटिंग की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन तृप्ति और विक्की के अलावा एमी विर्क भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है।

Read more about: tripti dimri animal ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X