..................... woman who made vulgar video at mumbai railway platform police made her apologise in video - Hindi Filmibeat

Viral Video: अश्लील नाच करने वाली लड़की को देखकर भागी-भागी आई पुलिस, करने लगे ये काम

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज कहर ढाते रहते हैं और पिछले काफी दिनों से मुंबई लोकल में कुछ लोगों ने कहर बरपा रखा था और आए दिन कोई ना कोई रील बनाता हुआ नजर आ ही जाता था। लेकिन अब लगता है कि पुलिस वाले भी अब हरकत में आ चुके हैं।

पिछले दिनों एक लड़की को मुंबई प्लैटफॉर्म में अजीबोगरीब डांस करते हुए देखा गया था। इस डांस में फूहड़ता काफी ज्यादा थी और इस लड़की ने अपने डांस से ही लोगों को काफी परेशान कर दिया था। आते-जाते यात्री भी इस लड़की से काफी ज्यादा परेशान दिखे।

लड़की ने मांगी माफी

इस वीडियो के सामने आने के बाद तुरंत मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की और उस लड़की को पकड़ लिया और साथ ही उससे वीडियो बनवाया, जिसमें वो लड़की ये कहती नजर आ रही है कि कोई भी ऐसा वीडियो ना बनाए। इस वायरल वीडियो में वो वायरल लड़की कह रही है कि 'हाय फ्रेंड लोग, मैं सीमा कनौजिया, अंधेरी में मैंने वीडियो बनाया था... जो बहुत ज्यादा वायरल हो गया था। मैं इतना सोचा भी नहीं था, इतना ज्यादा वायरल हो गया था... 70-80 मिलिनय व्यूज मिल गए थे। वो एक प्रैंक था, जो मैंने प्लैटफॉर्म पर वीडियो बनाया था। जितने भी यूट्यूबर और इंस्टाग्रामर वो ऐसे वीडियोज ना बनाएं। जितने भी यात्रियों को असुविधा हुई, उनसे मैं माफी मांगना चाहूंगी।'

लोगों ने किया ट्रोल

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस लड़की के माफीनामे को भी ट्रोल कर दिया। एक ने कहा- 'इसकी माफी डांस से भी ज्यादा फूहड़ है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'लग नहीं रहा कि ये माफी मांग रही है'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'ये माफी मांग रही है या अपना प्रमोशन कर रही है' वहीं चौथे यूजर ने लिखा- 'पुलिस के सामने भी एटीट्यूड कम नहीं हुआ इसका'।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X