Bollywood Hindi News Live: ऐश्वर्या राय का टूटा हाथ, आदिल खान ने लगाया राखी सावंत पर ड्रामा करने का आरोप

Bollywood News In Hindi Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं कांस फिल्म फेस्टिवल की जिसपर सभी की नजरें हैं। बता दें कि इस साल कई सितारे रेड कार्पेट पर वॉक करते नजर आएंगे। हर साल की तरह इल साल भी ऐश्वर्या राय वॉक करेंगी, लेकिन चिंता की बात यह है कि ऐश्वर्या राय का हाथ टूट गया है और ऐसी स्थिति में भी वह वॉक करने जा रही हैं वहीं दूसरी ओर टीवी की दुनिया की बात करते हैं। हाल ही में राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि जेल से बचने के लिए राखी ड्रामा कर रही हैं।

हाल ही में ऐश्वर्या राय को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां वह कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए उत्साहित दिखीं, लेकिन जैसे ही फैन्स ने उनका टूटा हाथ देखा फैन्स को उनकी चिंता सताने लगी। लॉन्ग ओवर कोर्ट प्लाजो में ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। जी हां, टी-शर्ट और लोअर में आराध्या का सिंपल और क्यूट लुक दिखने को मिला। आराध्या अपनी मां की जिम्मेदारी उठाती दिख रही हैं। इतना ही नहीं इस बात तो आराध्या ने पैपराजी से इंटरेक्ट भी किया। आराध्या पैप्स को बाय करती भी नजर आईं।

राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि अगर राखी बीमार हैं तो मैं उनके लिए दुआ करूंगा, लेकिन वह सिर्फ एक ड्रामा कर रही हैं जेल से बचने के लिए। तारीख आने में सिर्फ 4 हफ्ते बचे हैं। अब ये ड्रामा काम नहीं आएगा।

LIVE Feed
  • May 16, 2024 8:33 PM

    'इश्क विश्क रिबाउंड' की आई नई रिलीज डेट

    रोहित सराफ और पश्मीना रोशन की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' का नया पोस्टर शेयर किया गया है और इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी गई है। ये फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस तरह से फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' एक सप्ताह पहले ही रिलीज कर दी जाएगी। रोहित सराफ और पश्मीना रोशन की फिल्म पहले 28 जून को रिलीज होने वाली थी।

  • May 16, 2024 8:31 PM

    'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन ने बनाई सलमान खान से तगड़ी बॉडी

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इसे कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन की बॉडी देखने लायक है। लोग उनकी तुलना अब सलमान खान से कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा,'चैंपियन आ रहा है. अपने करियर की सबसे चैलेंजिंग और स्पेशल फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड और गर्व महसूस कर रहा हूं।' सामने आए इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मूवी के लिए कार्तिक ने कड़ी मेहनत की है।

  • May 16, 2024 8:29 PM

    जाह्नवी-राजकुमार के गाना 'देखा तूने' को बार-बार सुनने के लिए मजबूर हुए फैंस,

    जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही (Mr & Mrs Mahi) का पहला गाना 'देखा तेनू' सोनी म्यूजिक इंडिया पर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस बार-बार सुनने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस गाने की शुरुआत ही 'देखा तेनू' से होती है और इस लाइन को पुराने गाने जैसा ही रखा गया है, जिसे सिंगर बी प्रांक ने आवाज दी है। मल्टी स्टारर फिल्म कभी खुशी कभी गम में 'देखा तेनू' गाना सबसे पहले सुनने के लिए मिला था, जिसमें काजोल, शाहरुख और रानी मुखर्जी का लव ट्राइ एंगल देखने के लिए मिला था। वहीं, अब सालों बाद इस गाने को रीक्रिएट किया गया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। लोग उम्मीद लगा रहे थे कि करण जौहर की फिल्म में इस शानदार गाने को रीक्रिएट करके बर्बाद कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • May 16, 2024 8:27 PM

    सुनील पाल ने मुनव्वर फारूकी की उड़ाई धज्जियां

    कॉमेडियन सुनील पाल ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को रोस्ट किया है। सुनील पाल ने मुनव्वर को कलंक बताते हुए उन्हें कलाकार मानने से मना कर दिया है। इतना ही नहीं, सुनील पाल ने मुनव्वर के फैंस को भी आड़े हाथों लेते हुए खरी खोटी सुनाई है।

  • May 16, 2024 8:26 PM

    'गुम है किसी के प्यार में' में नहीं आएगा 10 साल का लीप

    टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप की खबरें सामने आ रही थीं। दावा था कि शो में 10 साल का लीप आएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। शो में एक छोटा लीप आने वाला है, जिससे सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • May 16, 2024 8:26 PM

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी युवराज की एंट्री?

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज का रोल गौरव शर्मा निभा रहे थे, जो अब अनुपमा में तोषू बन गए हैं। गौरव ने बताया कि अब उनकी एंट्री युवराज के रूप में ये रिश्ता क्या कहलाता है में कभी नहीं होगी। इस शो में युवराज का कैरेक्टर खत्म हो गया है।

  • May 16, 2024 8:25 PM

    मनीषा रानी पर चढ़ा हीरामंडी का खुमार

    संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी का जादू मनीषा रानी (Manisha Rani) पर चढ़ गया है। मनीषा रानी ने हीरामंडी कलाकारों की तरह लुक रीक्रिएट किया है। मनीषा का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक हैं। फैंस अब डिमांड कर रहे हैं कि मनीषा को भी हीरामंडी में लेना चाहिए।

  • May 16, 2024 6:22 PM

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan संग स्टेज पर हुई सरेआम बदतमीजी

    इंस्टाग्राम पर रईस एक्ट्रेस ने इवेंट का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि इवेंट में जो हुआ वह अनएक्सेप्टेबल (अस्वीकार्य) था। माहिरा ने उन पर बेतरतीब चीजें फेंकने वाले शख्स के बर्ताव की कड़ी निंदा करते हुए लिखा- "प्रोग्राम में जो हुआ वह गलत था। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि मंच पर कुछ फेंकना ठीक है, भले ही वह कागज के जहाज में लिपटा हुआ फूल ही क्यों न हो। यह गलत मिसाल कायम करता है। यह अनएक्सेप्टेब है। कई बार मैं डर जाती हूं, न केवल अपने लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जो भीड़ जैसी स्थिति में फंस सकते हैं।"

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan संग स्टेज पर हुई सरेआम बदतमीजी
  • May 16, 2024 6:20 PM

    जैस्मिन भसीन और अली गोनी का रोमांटिक वीडियो

    जैस्मिन भसीन के लेटेस्ट वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इनमें से एक कमेंट खूब वायरल हो रहा है। अनामिका साहा नाम की इस यूजर ने अली गोनी और जैस्मिन के रिश्ते पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस यूजर ने लिखा है, 'मैं तुम लोगों से एक सवाल पूछना चाहती हूं कि अली कृष्णा के डॉग के पेज को फॉलो करता है लेकिन जैस्मिन की मम्मी के इंस्टाग्राम आईडी को फॉलो नहीं करते। वो अली के सारे पोस्ट को लाइक करती हैं। एक कुत्ते का आईडी कर सकते हो लेकिन अपनी पार्टनर की मम्मी को फॉलो नहीं कर सकता है। अली ने ना जैस्मिन की फैमिली मेंबर्स या किसी कजिन को भी फॉलो नहीं किया है। जैस्मिन भी आपको लेकर अपने घर नहीं जाती है ऐसा क्यों है। ये कैसा रिश्ता है आप दोनों सिर्फ रील के लिए? रीयल में क्या है? मुझे जवाब दो। क्या जैस्मिन के मॉम डैड रिश्ते के लिए राजी नहीं। कुछ तो अधूरा है आप लोगों के रिश्ते में। मुझे जैसली पसंद हैं लेकिन कभी-कभी आप लोगों का रिश्ता अजीब लगता है।'

  • May 16, 2024 4:16 PM

    इमरान खान की गर्लफ्रेंड ने किया अफेयर का ऐलान

    दरअसल उनकी गर्लफ्रेंड लेखा ने इंस्टा पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होने ये पहली बार किया कि वो इंस्टाग्राम पर एक साथ अपनी पहली तस्वीर साझा कर रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर किसी तरह का कैप्शन नहीं लिखा है।

  • May 16, 2024 3:37 PM

    Arbaaz Khan की पत्नी को पीछे से रिकॉर्ड कर रहे थे पैपराजी, एक्टर को आया गुस्सा

    घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें अरबाज और शूरा को एक साथ एक प्रोग्राम से बाहर निकलते देखा जा सकता है और जैसे ही लोग उनका पीछा कर रहे थे, अरबाज खान को साफ तौर पर पैपराजी से चिढ़ते हुए देखा गया।

  • May 16, 2024 2:54 PM

    Panchayat 3 के ट्रेलर ने किया धमाका, इतने मिलियन व्यूज के साथ नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड!

    बता दें कि ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया कमाल की है! ट्रेलर दुनिया भर के फैंस और दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स पा रहा है। यह 4.5 मिलियन व्यू के साथ यूट्यूब पर नंबर 1 पोजीशन पर ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में, 28 मई को प्राइम वीडियो पर शो के प्रीमियर के साथ यह ट्रेलर तीन गुना एंटरटेनमेंट देने का वादा कर रहा है।

  • May 16, 2024 2:31 PM

    Cannes Film Festival को लेकर क्या बोल गईं जैकलीन फर्नांडीज, कहा, 'मैं इस बार वहां..'

    इस इवेंट के लिए अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर करते हुए जैकलीन ने कहा " मैं एक बार फिर कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं, इस बार BMW के साथ मिलकर काम कर रही हूँ और मैं इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

  • May 16, 2024 1:06 PM

    क्रिकेट से करियर पूरा होने के बाद विराट कोहली लेंगे एक बड़ा फैसला, बोले- 'मुझे फिर देख नहीं पाओगे'

    विराट कोहली ने हाल ही में ये बात क्यों कही है कि, लोग उनको एक लम्हा भी देखने को तरस जाएंगे। जी हां, इस दौरान विराट कोहली का बयान चर्चा में हैं। बता दें कि इस दौरान विराट कोहली अपने रिटायरमेंट को लेकर बातें कर रहे थे। उनका कहना था कि, "एक बार जब मेरा काम पूरा हो जाएगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे। इसलिए जब तक मैं खेलता हूं, तब तक मैं अपना सबकुछ देना चाहता हूं और यही एकमात्र चीज है जो मुझे आगे बढ़ाए रखती है।" विराट कोहली ने सन्यास को लेकर ये बात कही थी। उनका कहना था कि वो रिटायरमेंट के बाद गायब होने वाले हैं।

  • May 16, 2024 11:29 AM

    आमिर खान की बेटी से शादी के बाद बदल गई नुपुर शिखरे की जिंदगी,अब करना पड़ रहा है झाडू-पोछा

    हाल ही में नुपुर शिखरे की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नुपुर शिखरे की मां आंखों पर काला चश्मा पहन चिल करती नजर आ रही हैं कभी वह लैपटॉप चलाती हैं तो कभी वह मस्ती के मूड में नजर आती हैं वहीं वीडियो में पीछे नुपुर शिखरे झाडू पोछा करते दिख रहे हैं। वहीं बाद में वह अपनी मां के लिए चाय भी बनाकर लाते हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

    आमिर खान की बेटी से शादी के बाद बदल गई नुपुर शिखरे की जिंदगी,अब करना पड़ रहा है झाडू-पोछा
  • May 16, 2024 10:52 AM

    Rakhi Sawant की रिपोर्ट आईं सामने, Ex हसबैंड रितेश ने किया खुलासा बोले- उनको Tumor है...

    राखी के एक्स हसबैंड, रितेश सिंह ने उनकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए खुलासा किया कि उन्हें सीने और पेट में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई परीक्षणों से गुजरने के बाद, डॉक्टरों को राखी के गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता चला है। संदेह है कि यह कैंसर हो सकता है, लेकिन पुष्टि के लिए आगे के परीक्षण परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है। रितेश ने राखी के लिए प्रार्थना करने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने कहा, 'सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्हें उसके गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता चला है। उसके पेट में भी दर्द था। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि यह कैंसर हो सकता है। टेस्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए कहा है, लेकिन वे पहले यह जांचना चाहते हैं कि यह कैंसर है या नहीं।'

    Rakhi Sawant की रिपोर्ट आईं सामने, Ex हसबैंड रितेश ने किया खुलासा बोले- उनको Tumor है...
  • May 16, 2024 10:17 AM

    शॉर्ट्स पहनकर मंदिर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, अतरंगी लुक देख लोग बोले- शर्म आनी चाहिए...

    हाल ही में पवित्र रिश्ता की अर्चना उर्फ अंकिता लोखंडे को पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया। इस दौरान अंकिता के हाथ में चोट लगी दिखी। अंकिता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। जैसे ही पैपराजी उनकी तस्वीर खींचते हैं अंकिता कहती हैं कि चोट लगी है। रहने दो मैं मंदिर से आई हूं। अंकिता लोखंडे इसके बाद कार में बैठकर चली जाती हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद अंकिता को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितनी ओवर एक्टिंग करती हो। दूसरे ने ट्रोल करते हुए लिखा शर्म आनी चाहिए आपको शॉर्ट्स पहनकर मंदिर कौन जाता है। तो वहीं तीसरे ने लिखा जब तक बिग बॉस में थी तब तक सुशांत के नाम पर खूब सिंपैथी बटोरी अब भूल गई सब।

    शॉर्ट्स पहनकर मंदिर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, अतरंगी लुक देख लोग बोले- शर्म आनी चाहिए...
  • May 16, 2024 7:51 AM

    बॉयफ्रेंड साथ भोले बाबा के दर्शन करने गईं अंजली अरोड़ा हुईं बुरी तरह ट्रोल

    अंजली अरोड़ा हाल ही में महाराष्ट्र के ओरंगाबाद जिले में स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करने गई हैं। वह अकेली नहीं हैं उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल तो दोनों ही भक्ति में लीन दिख रहे हैं। जहां अंजली सफेद सिल्क सूट में दिख रही हैं वहीं उनके बॉयफ्रेंड सफेद सिल्क का कपड़ा शरीर पर डाले और जींस पहने नजर आ रहे हैं। अंजली के इन फोटोज को देख कोई लोग तो उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने जमकर ट्रोलिंग करना शुरू कर दिया है।

    बॉयफ्रेंड साथ भोले बाबा के दर्शन करने गईं अंजली अरोड़ा हुईं बुरी तरह ट्रोल
  • May 16, 2024 7:47 AM

    आदिल खान ने लगाया राखी सावंत पर ड्रामा करने का आरोप, बोले- जेल जाने से बचना चाहती हैं...

    राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि अगर राखी बीमार हैं तो मैं उनके लिए दुआ करूंगा, लेकिन वह सिर्फ एक ड्रामा कर रही हैं जेल से बचने के लिए। तारीख आने में सिर्फ 4 हफ्ते बचे हैं। अब ये ड्रामा काम नहीं आएगा। मैं जब उनके साथ था मैंने सभी टेस्ट करवाए थे। वह पूरी तरह से ठीक थीं।

  • May 16, 2024 7:45 AM

    Cannes की रेड कार्पेट पर वॉक करने से पहले टूटा Aishwarya Rai का हाथ, बेटी आराध्या ने उठाई पूरी जिम्मेदारी...

    हाल ही में ऐश्वर्या राय को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां वह कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए उत्साहित दिखीं, लेकिन जैसे ही फैन्स ने उनका टूटा हाथ देखा फैन्स को उनकी चिंता सताने लगी। लॉन्ग ओवर कोर्ट प्लाजो में ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। जी हां, टी-शर्ट और लोअर में आराध्या का सिंपल और क्यूट लुक दिखने को मिला। आराध्या अपनी मां की जिम्मेदारी उठाती दिख रही हैं। इतना ही नहीं इस बात तो आराध्या ने पैपराजी से इंटरेक्ट भी किया। आराध्या पैप्स को बाय करती भी नजर आईं।

    Cannes की रेड कार्पेट पर वॉक करने से पहले टूटा Aishwarya Rai का हाथ, बेटी आराध्या ने उठाई पूरी जिम्मेदारी...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X