..................... Rakhi Sawant's medical report came out, ex-husband Ritesh revealed - she has a tumor - Hindi Filmibeat

Rakhi Sawant की रिपोर्ट्स आईं सामने, Ex हसबैंड रितेश ने किया खुलासा बोले- उनको Tumor है...

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Latest News: राखी सावंत बीते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उनकी अस्पताल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राखी की तस्वीरों को देखकर लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। राखी की इस हालत को देख एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने भी कहा कि अगर ये पब्लिसिटी स्टंट है तो इससे घिनौना कुछ और नहीं और अगर वह सच में बीमार हैं तो मैं उनकी रिपोर्ट्स आने का इंतजार कर रहा हूं। वहीं लगता है कि राखी सावंत की रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं। हाल ही में रितेश ने उनकी हेल्थ की जानकारी दी है।

राखी सावंत को है ट्यूमर
राखी के एक्स हसबैंड, रितेश सिंह ने उनकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए खुलासा किया कि उन्हें सीने और पेट में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई परीक्षणों से गुजरने के बाद, डॉक्टरों को राखी के गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता चला है। संदेह है कि यह कैंसर हो सकता है, लेकिन पुष्टि के लिए आगे के परीक्षण परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है। रितेश ने राखी के लिए प्रार्थना करने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, 'सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्हें उसके गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता चला है। उसके पेट में भी दर्द था। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि यह कैंसर हो सकता है। टेस्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए कहा है, लेकिन वे पहले यह जांचना चाहते हैं कि यह कैंसर है या नहीं।'

फैन्स ने जताई चिंता
बता दें कि इस अपडेट के आने के बाद लोग राखी के लिए चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि क्या पता कब क्या हो जाए तो वहीं दूसरे ने कहा जल्दी ठीक हो जाओ राखी। वहीं तीसरे ने सलाह देते हुए कहा कि आपको जल्द से जल्द इसे ऑपरेट करावा चाहिए अब और इंतजार ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X