..................... cannes film festival: aishwarya rai hand fracture, daughter aaradhya Bachchan take full responsibility - Hindi Filmibeat

इस हालत में भी ऐश्वर्या राय करेंगी Cannes की रेड कार्पेट पर वॉक, बेटी को जिम्मेदारी उठाता देख फैंस ने की तारीफ

aishwarya rai

Cannes film festival 2024: फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल का सभी को इंतजार रहता है। क्योंकि इस मौके पर देश-विदेश की सुंदरियां रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आती हैं। वहीं इस बार 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 15 मई से हो चुकी है। बता दें कि इस बार बॉलीवुड के कई सितारे रेड कार्पेट पर देखने को मिलेंगे। ऐश्वर्या राय के साथ ही अदिति राव हैदरी भी शिरकत करने जा रही हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय कांस में लंबे समय से अपनी प्रजेंस दिखा रही हैं। उनका हर बार का लुक भी कुछ हटके ही रहता है। वहीं सभी को इंतजार है कि आखिर इस बार ऐश्वर्या राय क्या नया करने वाली हैं, लेकिन फिलहाल तो फैन्स को उनकी चिंता सता रही हैं।

बेटी के साथ कांस जा रही हैं ऐश्वर्या राय
जी हां, हाल ही में ऐश्वर्या राय को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां वह कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के लिए उत्साहित दिखीं, लेकिन जैसे ही फैन्स ने उनका टूटा हाथ देखा फैन्स को उनकी चिंता सताने लगी। लॉन्ग ओवर कोर्ट प्लाजो में ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। जी हां, टी-शर्ट और लोअर में आराध्या का सिंपल और क्यूट लुक दिखने को मिला। आराध्या अपनी मां की जिम्मेदारी उठाती दिख रही हैं। इतना ही नहीं इस बात तो आराध्या ने पैपराजी से इंटरेक्ट भी किया। आराध्या पैप्स को बाय करती भी नजर आईं।

फैन्स ने जताई फिक्र
ऐश्वर्या राय के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने कहा इस इंजरी में भी आप जा रही हैं यही बड़ी बात है। तो वहीं दूसरे ने कहा बस आप जल्दी से ठीक हो जाएं। कुछ फैन्स के कमेंट्स के साथ ही ट्रोलर्स भी ट्रोलिंग करते दिखे। एक यूजर ने कहा आराध्या यहां भी। आप हर जगह क्यों ले जाते हो। तो वहीं दूसरे ने कहा 12 साल की उम्र में आराध्या तो ऐश्वर्या से आगे निकल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X