Bollywood Hindi News Highlight: कंगना के थप्पड़कांड पर बोलीं स्वरा, चंदू चैंपियन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 June: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'कंगना रनौत के साथ जो भी हुआ गलत हुआ, उसे कोई जस्टिफाई नहीं करेगा। इसके साथ ही जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। कंगना के राइट विंग समर्थक को लेकर लोग भी कह रहे थे, उन्हें वह नहीं कहना चाहिए था। क्योंकि ये वो लोग हैं जो लिचिंग को जस्टिफाई करते हैं।' स्वरा भास्कर ने आगे कहा, 'कंगना रनौत को सिर्फ थप्पड़ पड़ा, जो नहीं होना चाहिए था लेकिन कम से कम वह जिंदा तो हैं और उनके आसपास सिक्योरिटी है। इस देश में कितने लोगों ने जान गंवाई है। उनकी हत्या की गई, ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दंगे में लोगों को मारा गया है, जिसकी रिकॉर्डिंग तक हुई है। जो लोग ये सभी गतिविधियों को जस्टिफाई कर रहे हैं, वो कंगना के केस में हमें मत सिखाओ।'
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने फैंस का दिल जीत लिया है। कार्तिक आर्यन की बेहतरीन एक्टिंग और उनके हार्डवर्क के कारण, क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने इसे अच्छे रिव्यूज दिए है। 5.40 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। चंदू चैंपियन की रिलीज़ के दूसरे दिन भी दर्शकों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली है। पहले शनिवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- Jun 16, 2024 10:03 PM
फादर्स डे पर राम चरण ने रिवील किया बेटी का चेहरा, रेड ड्रेस में खिलखिलाती दिखी नन्ही परी
- Jun 16, 2024 6:59 PM
सारा अली खान ने खास अंदाज में किया पिता को फादर्स डे विश, बोलीं- अपराध में भागेदारी...
- Jun 16, 2024 5:25 PM
Father's Day पर पापा विराट कोहली को अकाय और वामिका ने दिया गिफ्ट, इमोशनल हुए क्रिकेटर

- Jun 16, 2024 4:18 PM
Chandu Champion BOC Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म की बढ़ी रफ्तार, वीकेंड पर किया तगड़ा बिजनेस
- Jun 16, 2024 1:22 PM
फादर्स डे पर आयरा खान ने शेयर किया अनसीन वीडियो,'बाबुल की दुआएं लेती जा' गाना गाकर आमिर खान ने की बेटी की विदाई
- Jun 16, 2024 1:08 PM
कन्नड़ अभिनेता Darshan Thoogudeepa की पत्नी हैं पवित्रा गौड़ा?
- Jun 16, 2024 12:59 PM
Father's Day पर Esha Deol ने शेयर किया धर्मेंद्र का अनदेखा वीडियो
- Jun 16, 2024 12:57 PM
वरुण धवन ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर
- Jun 16, 2024 10:53 AM
Sonakshi Sinha के अंकल ने एक्ट्रेस की शादी पर तोड़ी चुप्पी
- Jun 16, 2024 10:51 AM
कंगना रनौत को लेकर स्वरा भास्कर ने दिया ये बयान
https://hindi.filmibeat.com/news/swara-bhasker-reacts-to-kangana-ranaut-slap-incident-kangana-only-got-slapped-140575.html - Jun 16, 2024 10:49 AM
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया में सेलिब्रेट किया मां मधु चोपड़ा का बर्थडे
- Jun 16, 2024 10:01 AM
सट्टेबाजी मामले में ईडी इन सिलेब्स को भेज सकता है समन
- Jun 16, 2024 10:01 AM
सरगुन मेहता और रवि दुबे के गाने 'वे हानियां' ने मचाया धमाल
- Jun 16, 2024 10:00 AM
सनी लियोनी ने स्कूल के बच्चों के साथ की मस्ती
- Jun 16, 2024 9:59 AM
'कल्कि 2898 एडी' के गाने 'भैरवा ऐन्थम' का प्रोमो रिलीज


Click it and Unblock the Notifications

