'बाबुल की दुआएं लेती जा' जब आमिर खान ने रो-रोकर की थी बेटी की विदाई, फादर्स डे पर आयरा खान ने शेयर किया वीडियो

Ira Khan shared unseen video on Father's Day: फादर्स डे के मौके पर आम से लेकर खास तक हर कोई फादर्स डे विश कर रहा है। कभी स्पेशल नोट शेयर कर रहा है तो कोई तस्वीर शेयर कर रहा है।
वहीं हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पिता को फादर्स डे विश करने के लिए अनसीन और स्पेशल वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैन्स ही क्या सितारे भी इस वीडियो को देखकर कमेंट करने से अपने आपको रोक नहीं पा रहे हैं।
आयरा खान ने शेयर किया अनसीन वीडियो
16 जून को पूरे दिन में फादर्स डे मनाया जा रहा है। वहीं इस खास मौके पर आयरा खान ने भी अपने पिता को स्पेशल विश किया है। आयरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे के साथ दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं।
पिता की परफॉर्मेंस देख आयरा खान हुईं इमोशनल
संगीत के लगभग 4 मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाम मेहमानों से सजी हुई है। पहले बेटा और किरण राव 'एक हजारों में मेरी बहना है' गाना गाते हैं, लेकिन बाद में आमिर खान अपनी सोलो परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। आमिर खान अपनी बेटी के लिए 'बाबुल की दुआएं लेती जा' गाना गाते हैं वह जैसे ही इस गाने को गाते हैं आयरा खान इमोशनल हो जाती हैं।
आमिर साथ शेयर किए स्पेशल मोमेंट्स
इसके बाद आयरा आमिर खान के साथ डांस करती हैं और अपने परिवार के गले लगती हैं। बता दें कि आयरा खान ने 3 जनवरी को ताज लैंड एंड्स में रजिस्टर मैरेज की थी। बता दें कि आयरा खान और नुपुर शिखरे दोनों साल 2020 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











