Sonakshi Sinha के अंकल ने एक्ट्रेस की शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बच्चे खुद फैसले लेते हैं, बड़े तो बस...'

Sonakshi Sinha

Pahlaj Nihlani On Sonakshi Sinha: एक्टर-पॉलिटिशयन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। यह जोड़ा 23 जून, 2024 को मुंबई में शादी करेगा। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

हालांकि इस कपल ने अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोनाक्षी के चाचा पहलाज निहलानी ने टाइम्स नाउ को बताया कि वह उन्हें अपनी बेस्ट विशेज भेजते हैं।

उन्होंने कहा, "वे आखिरकार शादी करने जा रहे हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं। जाहिर तौर से, इन दिनों बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं, इसलिए माता-पिता को खुश होना चाहिए। सबसे खास बात यह है कि कपल को शादीशुदा जीवन जीना चाहिए। उन्हें एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए और एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल होना चाहिए।"

पहलाज ने कहा कि उन्होंने सोनाक्षी की शादी के बारे में अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा से बात नहीं की है। निहलानी ने कहा, "उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली आना है, जो 18 जून को होना है।" पहलाज ने कहा कि वह जल्द ही शादी करने वाले जोड़े को शादी के तोहफे के तौर पर अपना 'आशीर्वाद' देंगे।

कुछ दिन पहले सोनाक्षी और जहीर की शादी का अनोखा इनविटेशन ऑनलाइन लीक हो गया था, जिसे किसी मैगजीन के कवर की तरह डिजाइन किया गया था। इनविटेशन में लिखा था, "हम इसे ऑफिशियल कर रहे हैं! अफ़वाहें सच थीं।"

इस इनविटेशन में सोनाक्षी और जहीर का ऑडियो है और वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं "जो इस पेज पर आने में कामयाब रहे, नमस्ते... पिछले सात सालों से हम साथ हैं, सारा प्यार, खुशी, हंसी और कई रोमांच हमें इस पल तक ले आए हैं। वह पल जब हम एक-दूसरे की कथित गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड से एक-दूसरे के ऑफिशियल पति-पत्नी बनने जा रहे हैं। आखिरकार! यह जश्न आपके बिना पूरा नहीं होगा। इसलिए, 23 जून को जो भी आप कर रहे हैं, उसे छोड़ दें और हमारे साथ पार्टी करने आए। वहा मिलते हैं।"

Read more about: sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X