Bollywood Hindi News Live: दिल की बीमारी से जूझ रही हैं राखी सावंत, मुन्नी ने 10वीं में लहराया परचम

Bollywood News

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं बात करते हैं आज राखी सावंत की। जी हां, राखी सावंत की अस्पताल से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि राखी बेहोश लेटी हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी है। वहीं दूसरी ओर बजरंगी भाईजान की मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा का 10वीं का रिजल्ट आ गया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया कि कैसा रहा उनका 10वीं का रिजल्ट।

पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर राखी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही विरल लिखते हैं-लगता है राखी को दिल से जुड़ी किसी बीमारी के कारण तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा है। हम डॉक्टरों से आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हम उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हम उनकी क्रेजीनेस देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा-यह भी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। वो जैसी भी है, लेकिन भगवान किसी को अस्पताल ना भेजे। तो वहीं तीसरे ने कहा- यह सिर्फ अटेंशन पाने के लिए किया जा रहा है। कल फिर से आएगी कुछ नया लेकर।

10 का रिजल्ट निकलते ही हर्षाली मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में हर्षाली पहले तो ट्रोलर्स के कमेंट दिखाती नजर आती हैं। एक ने लिखा कभी स्कूल भी जाती हो या नहीं। तो वहीं दूसरे ने लिखा बस डांस करती रहना ऐसे 10वीं पास नहीं होगी। इन कमेंट्स को दिखने के बाद हर्षाली मल्होत्रा केक काटती नजर आती हैं और खुशी से लोगों को बताती हैं कि उन्होंने 83% से 10वीं पास की है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह एक लंबा नोट भी लिखती हैं।

LIVE Feed
  • May 15, 2024 4:28 PM

    लंगोट में दिखे कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन के पहले पोस्टर ने किया धमाका!

    कार्तिक आर्यन को इस अवतार में देखना जरूरी तौर पर सरप्राइजिंग है और फर्स्ट लुक पोस्टर से यह पक्का हो जाता है कि वह एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी परफॉर्मेंस देने वाले हैं। यह सच में एक्साइटमेंट बड़ा ने वाला पल होने वाला है और कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन में देखना बेहद खास होगा।

  • May 15, 2024 4:14 PM

    कैटरीना कैफ की होने वाली देवरानी ने इंडस्ट्री में काट दिया गर्दा

    शरवरी वाघ की भी फोटोस और वीडियो सामने आई। शरवरी वाघ बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनके एक्टिंग के भी हर तरफ चर्चा हो रखे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

  • May 15, 2024 3:55 PM

    Cannes Film Festival पहुंची तारक मेहता की हसीना, बनाया ऐसा रिकॉर्ड दीपिका-ऐश्वर्या-सोनम सब पीछे

    आपको बता दें कि दीप्ति साधवानी कांस फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी फीचर फिल्म 'द सेकंड एक्ट' की स्क्रीनिंग के लिए गई थी। रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने केसरी रंग से भारत को रिप्रेजेंट किया और इस गाउन को पहने हुए वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंने विदेशी हसीनाओं को भी धूल चटा दी। 77वें कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक कपने के लिए दीप्ति ने ऑरेज कलर का गाउन पहना. इसकी खास बात ये है कि इस गाउन से सबसे लंबी ट्रेंल (Longest trail) लगी हुई है। ये कान्स की अब तक की सबसे लंबी ट्रेल है जिसका रिकॉर्ड दीप्ति ने अपने नाम कर लिया है।

  • May 15, 2024 2:38 PM

    हिना खान पीरियड्स पर कही ये बात

    हिना खान ने इस बारे में खुलकर बात की है और लोग सोशल मीडिया पर इस बात से एग्री भी कर रहे हैं। हसीना का कहना है कि अगर उनके पास पीरियड्स के पहले दो दिनों के दौरान शूटिंग न करने का विकल्प होता.. हिना खान क्या कहना चाहती है ये शायद सभी वर्किग वुमेंस को समझ में आ जाएगा।

  • May 15, 2024 2:05 PM

    भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फ़िल्म होने जा रही है रणबीर की रामायण, साढ़े 8 अरब है फिल्म का बजट

    अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है कि जिसे सुन फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे। दरअसल बताया जा रहा है कि 'रामायण: पार्ट वन' के लिए 100 मिलियन डॉलर यानी कि तकरीबन 835 करोड़ का तगड़ा बजट रखा गया है। खबरों के अनुसार रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं है और मेकर्स इसको एक ग्लोबल स्पेक्टेकल बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

  • May 15, 2024 1:42 PM

    'प्रेम रतन धन पायो' पर करण जौहर का डांस देख बेतहाशा हंसी रानी मुखर्जी

    करण जौहर का ये वीडियो काफी पुराना है और इस वीडियो में वो स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से वो घूम घूमकर प्रेम रतन धन पायो पर डांस कर रहे हैं। सोनम कपूर को टक्कर देते हुए करण जौहर ये भूल गए थे कि वो कहां हैं। इस दौरान माधुरी ताली बजाकर उनकी तारीफ कर रही हैं लेकिन पास में बैठीं रानी मुखर्जी जोर जोर से हंसते हुए नजर आ रही हैँ। ये वीडियो वायरल होते ही काफी पसंद किया जा रहा है।

  • May 15, 2024 12:45 PM

    खूफिया जासूस हैं सीमा हैदर...! एक ऑडियो ने खोली दी पोल, पाकिस्तानी ट्रेनिंग कैंप में जाकर...

    पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्योंकि हाल ही में एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे सुनकर सीमा के ऊपर एक बार फिर सवालों की लाइन लगनी शुरू हो गई है। वहीं गुलाम हैदर के वकील मोमिन ने भी एक वीडियो जारी कर बताया है कि सीमा भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं। वह भारत की सुरक्षा को नुकसान जरूर पहुंचाएगी। सीमा के करीबी ने कहा कि उनकी जांच होनी चाहिए।- टैप कर पढ़ें पूरी खबर...

    खूफिया जासूस हैं सीमा हैदर...! एक ऑडियो ने खोली दी पोल, पाकिस्तानी ट्रेनिंग कैंप में जाकर...
  • May 15, 2024 12:06 PM

    साड़ी पहनकर मोनालिसा ने किया धमाकेदार डांस, देखते रह जाएंगे अदाएं

    भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर टीवी तक मोनालिसा का ही नाम है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों मोनालिसा अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा साड़ी पहनकर माइया-माइया गाने पर धमाकेदार डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख लोग मोनालिसा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

  • May 15, 2024 12:02 PM

    Cannes फिल्म फेस्टिवल में दिखी दीप्ती साधवानी की पहली झलक, देखते रह जाएंगे लुक

    Cannes फिल्म फेस्टिवल का 77वां संस्करण 14 मई 2024 को किया गया। बता दें कि ओपनिंग समारोह में भारत की ओर से दीप्ती साधवानी की पहली झलक नजर आईं। दीप्ती तीन दिनों से लिए रेट कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। बता दें कि यह समारोह फ्रांस के कान्स में प्रतिष्ठित पैलेस डे फेस्टिवल एट डेस कांग्रेस में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह का समापन 25 मई को होगा।

  • May 15, 2024 10:38 AM

    लोकसभा नामांकन में खुल गई कंगना रनौत की पोल पट्टी, इतने करोड़ की हैं मालकिन

    कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें उनकी पूरी संपत्ती की जानकारी दी गई है। कंगना रनौत के इस हलफनामे को जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां, कंगना द्वारा दिए गए हलफनामे के अनुसार कंगना करोड़ों की मालकिन हैं। कंगना के पास 6.7 किलो सोना है। जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ के आसपास लगाई जा रही है। कंगना के पास 60 किलो चांदी है। जिसमें बर्तन, गलने शामिल हैं। 60 किलो चांदी की कीमत 50 लाख है। इसके अलावा कंगना रनौत के पास हीरे की ज्वैलरी भी है। इसकी कीमत 3 करोड़ है।

    लोकसभा नामांकन में खुल गई कंगना रनौत की पोल पट्टी, इतने करोड़ की हैं मालकिन
  • May 15, 2024 9:15 AM

    अब्दु रोजिक ने सगाई के बाद सुनाई बुरी खबर, बोले- अमीरा के घर वाले...

    अब्दु रोजिक अपनी सगाई की तस्वीरों पर आए भद्दे कमेंट्स से परेशान हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई है। अब्दु इस वीडियो में बताते हैं कि भद्दे कमेंट्स की वजह से उनकी लाइफ पर और उनकी सगाई पर इसका असर पड़ रहा है। अब्दु ने कहा - 'मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जिन्होंने भी हमें शुभकामनाएं दीं हमारे लिए दुआएं कीं। इस गुड न्यूज के पीछे एक बैड न्यूज है। क्योंकि आप में से ऐसे कई सारे लोग हैं जो भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। मुझ पर हंस रहे हैं। जिसकी वजह से उनके रिश्ते पर असर पड़ रहा है।

    अब्दु रोजिक ने सगाई के बाद सुनाई बुरी खबर, बोले- अमीरा के घर वाले...
  • May 15, 2024 7:42 AM

    राखी सावंत की बिगड़ी तबियत, देर रात इमरजेंसी में किया गया एडमिट

    पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर यह तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही विरल लिखते हैं-लगता है राखी को दिल से जुड़ी किसी बीमारी के कारण तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा है। हम डॉक्टरों से आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हम उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हम उनकी क्रेजीनेस देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा-यह भी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। वो जैसी भी है, लेकिन भगवान किसी को अस्पताल ना भेजे। तो वहीं तीसरे ने कहा- यह सिर्फ अटेंशन पाने के लिए किया जा रहा है। कल फिर से आएगी कुछ नया लेकर।

    राखी सावंत की बिगड़ी तबियत, देर रात इमरजेंसी में किया गया एडमिट

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X