लोकसभा नामांकन में खुल गई कंगना रनौत की पोल पट्टी, 7 किलो सोना, 50 LIC, 90 करोड़ रुपये और करोड़ों के हैं हीरे

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut's net worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए खास याद की जाती हैं। फिलहाल तो इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि चुनाव को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। बता दें कि कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें उनकी पूरी संपत्ती की जानकारी दी गई है। कंगना रनौत के इस हलफनामे को जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां, कंगना द्वारा दिए गए हलफनामे के अनुसार कंगना करोड़ों की मालकिन हैं।

इतना है सोना चांदी
हलफनामे के मुताबिक कंगना के पास 6.7 किलो सोना है। जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ के आसपास लगाई जा रही है। कंगना के पास 60 किलो चांदी है। जिसमें बर्तन, गहने शामिल हैं। 60 किलो चांदी की कीमत 50 लाख है। इसके अलावा कंगना रनौत के पास हीरे की ज्वैलरी भी है। इसकी कीमत 3 करोड़ है।

कंगना के पास है बेहतरीन कार कलेक्शन
हीरे जवाहरात के बाद आते हैं कंगना के कार कलेक्शन। बता दें कि उनके पास बीएमडब्यू कार है जिसकी कीमत है 98 लाख रुपये। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज है। इसकी कीमत 58 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही मर्सिडीज मेबैक की भी वह मालकिन है। जिसकी कीमत 3.91 करोड़ है। कारों के अलावा कंगना के पास है वेस्पा का स्कूटर किसकी कीमत है 53,0000 रुपये।

बैंक में इतने जमा हैं रुपये और इतनी है प्रॉपर्टी
कंगना के मुताबिक 2 लाख का उनके पास कैश है। 1.35 करोड़ रुपये बैंक में हैं। 17 करोड़ का कर्ज है। चंडीगड़ में प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। मनाली में एक बंगला है जिसकी कीमत 15 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 50 LIC पॉलिसी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने केस के बारे में भी बताया है। कंगना ने कहा कि वह 12वीं तक पास हैं और उनपर फिलहाल 8 क्रिमिनल केस हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X