खूफिया जासूस है सीमा हैदर...! एक ऑडियो ने खोली दी पोल, पाकिस्तानी ट्रेनिंग कैंप में जाकर...

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनके और सचिन को रोमांटिक वीडियो वायरल होते हैं तो कभी सीमा धर्म को लेकर बात करती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो सीमा की अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्योंकि हाल ही में एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे सुनकर सीमा के ऊपर एक बार फिर सवालों की लाइन लगनी शुरू हो गई है।
जाया करती थीं ट्रेनिंग सेंटर
दरअसल वायरल ऑडिया में शख्स अपने आपको सीमा हैदर का करीबी बता रहा है। वह कहता है कि सीमा अपने चाचा गुलाम अकबर के पास जाती थी। जो पाकिस्तानी आर्मी में हैं वह पाकिस्तानी सेना को ट्रेनिंग देते हैं। सीमा उस ट्रेनिंग सेंटर पर अक्सर जाया करती थीं और रुका भी करती थीं।
नहीं खेलना आता PUBG
इसके साथ ही शख्स ने यह भी दावा किया है कि सीमा हैदर टेक्निकली काफी तेज है वह आसानी से किसी भी चीज को हैक कर सकती हैं, लेकिन उसे पब्जी देखना नहीं आता है। वह सचिन से पब्जी के जरिए नहीं मिली है वह साफ झूठ बोल रही है। सीमा हैदर के पिता ने फोन करके यह भी कहा था कि मेरे बच्चों को ले आए मैं उनसे मिला चाहता हूं, लेकिन सीमा ने तुरंत ही फोन काट दिया था।
देश को है खतरा-गुलाम हैदर के वकील
इतना ही नहीं गुलाम हैदर के वकील मोमिन ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि सीमा भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं। वह भारत की सुरक्षा को नुकसान जरूर पहुंचाएगी। सीमा के करीबी ने कहा कि उनकी जांच होनी चाहिए।
सीमा हैदर ने दी सफाई
इन सभी बातों के बाद सीमा हैदर सफाई देती हुई नजर आती हैं कि यह सब फेक न्यूज हैं। बता दूं कि हमारे फोन और आईडी अभी भी जांच के लिए जमा है। और आगे अगर कोई और भी जांच होगी तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं, लेकिन सुरक्षा एजेंसी से मांग है कि भारत में रहकर जो लोग पाकिस्तानियों से बात करते हैं। उनकी भी जांच शुरू की जाए। गुलाम हैदर 5 साल से रिश्ते में नहीं है मेरी कोई बात नहीं होती है। मैं भारत की सुरक्षा एजेंसी से कहूंगी कि गुलाम हैदर की जांच की जाए। हो सकता है कि वह आतंकवादियों से मिला हो।
सीमा के वकील ने कही ये बात
वहीं सीमा के वकील कहते हैं कि जिसको लगता है कि वह कैंप में जाती थी। इसके बारे में भारत सरकार, एटीएस, यूपी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल तो गिरफ्तारी के बाद वह बेल पर है। सीमा 1 साल से यहां है सुरक्षा के लिए सीमा की दोबारा जांच कर ली जाए।


Click it and Unblock the Notifications











