..................... bollywood news in hindi live updates 15 February TBMAUJ BO Collection rakul jacky honeymoon - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live:TBMAUJ की हुई बंपर कमाई, हनीमून पर नहीं जाएंगे रकुल जैकी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 15 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

ऑफर के चलते 'तेरी बातों मे उलझा जिया' की कमाई में आई बढ़त

पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'तेरी बातों मे उलझा जिया', बड़े पर्दे पर ठीकठाक बिजनेस कर रही है। फिल्म की रफ्तार इस वक्त ठीक ही बनी हुई है। सेक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 6.75 करोड़ की कमाई की बुधवार को। वहीं एक स्पेशल ऑफर भी चल रहा था एक टिकट के साथ दूसरी टिकट फ्री तो कपल्स को इससे बेहतर क्या चाहिए था। अब उस उछाल के बाद फिल्म ने 41.35 करोड़ की कमाई कर ली है। वैसे जो प्रमोशन ऑफर है वो गुरुवार को भी है तो देखते हैं इसका फायदा और कितना मिलता है।

शादी के बाद हनीमून नहीं जाएंगे रकूल और जैकी

बॉलीवुड का बेहद फेमस कपल रकुल प्रीत और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां दोनों ही परिवार में बहुत जोर-शोर से चल रही है। रकुल और जैकी की शादी को लेकर रोज नए अपडेट्स आते रहते हैं और अब जो नई बात सामने आ रही है वो ये कि दोनों शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। इसके पीछे की वजह उनके वर्क कमिटमेंट्स हैं।

LIVE Feed
  • Feb 15, 2024 7:44 PM

    भक्षक में बेटी भूमि पेडनेकर का काम देख मां ने की तारीफ, ईनाम में दी ये नायाब चीज

    बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म भक्षक रिलीज हुई है जिसे लेकर वे जमकर तारीफें बटोर रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की तारीफ सितारे ही नहीं उनकी मां भी करती नहीं थक रही हैं। अपनी बेटी के बेहतरीन काम को देख एक्ट्रेस की मां ने उन्हें नायाब चीज दी है जिसे भूमि ने अपने दिल से लगा कर रखा है। बता दें कि एक्ट्रेस की मां ने उन्हें एक सोने का सिक्का दिया है। जिसे देते हुए वह अपनी बेटी के चूमती नजर आ रही हैं। फैन्स भी एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

  • Feb 15, 2024 5:23 PM

    सनी लियोनी को पति डेनियल वेबर ने वैलेंटाइन डे पर दिया सरप्राइज, वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

    सनी लियोनी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी लियोनी के पति डेनियल पत्नी सनी को वैलेंटाइन डे पर खास सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूरा कमरा फूल और लाल गुब्बारों से सजा रखा है। सनी इस सरप्राइज को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। बता दें कि इस तैयारी में डेनियल के दोस्तों ने भी मदद की है। आप भी देखें सनी लियोनी का ये खूबसूरत सरप्राइज वीडियो...

  • Feb 15, 2024 3:58 PM

    नातिनों को गोद में खिलाती दिखीं रुबीना दिलैक की मां, फोटो देख फैन्स बोले- नजर ना लगे...

    रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक पहाड़ की वादियों में नजर आ रही हैं। रुबीना ने अपनी एक बेटी को गोद में उठाया है तो वहीं नानी जी भी अपनी नातिन को खिलाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की दूसरी तस्वीर में खूबसूरत पहाड़ की वादियां नजर आ रही हैं तो कहीं पाप अभिनव शुक्ला अपनी बेटियों के साथ समय बिताते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर परिवार की यह तस्वीर खूब पसंद की जा रही है।

  • Feb 15, 2024 2:41 PM

    'टाइगर 3' के बाद इमरान हाशमी के हाथ लगी इस धांसू साउथ स्टार की मूवी

    'टाइगर 3' की सफलता के बाद फिल्म स्टार इमरान हाशमी के हाथ कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स लगे हैं। खास बात ये है कि इसके साथ ही फिल्म स्टार की पॉपुलेरिटी साउथ इंडिया तक फैल गई और वो जल्दी ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म स्टार के हाथ पहले ही सुपरस्टार पवन कल्याण स्टारर मूवी ओजी लग चुकी है। अब खबर है कि वो जल्दी ही तेलुगु फिल्म स्टार अदिवी शेष की भी अगली मूवी का हिस्सा होंगे।

  • Feb 15, 2024 2:40 PM

    'पोचर' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉस लेडी बनकर पहुंचीं आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'पोचर' की रिलीज को लेकर खासा बिजी हैं। बतौर प्रोड्यूसर ये अपकमिंग वेब सीरीज लेकर आ रहीं आलिया भट्ट ने हाल ही में इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। जहां अदाकारा आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'पोचर' के बारे में खुलकर बात करती दिखीं। अदाकारा ने इस दौरान एकदम बॉसी लुक के साथ 'पोचर' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एंट्री मारी थी।

  • Feb 15, 2024 1:57 PM

    फराह खान ने मलाइका अरोड़ा-ऋत्विक धनजानी को दी 'यकीनी पुलाव' पार्टी

    मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों झलक दिखला जा 11 में नजर आ रही हैं। इस शो को वह मलाइका अरोड़ा के साथ जज कर रही हैं, जिसे ऋत्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। ये तीनों स्टार मिलकर सेट पर काफी ज्यादा मस्ती करते हैं। फराह खान कई बार सेट पर पार्टी दे चुकी हैं। फराह खान की बिरयानी पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर है। एक्ट्रेस ने कई सेलेब्स को कुकर के साथ बिरयानी पार्टी दी है और अब फराह ने ऋत्विक और मलाइका को यकीनी पुलाव की पार्टी दी है, जिसका वीडियो भी सामने आ गया है।

  • Feb 15, 2024 12:59 PM

    रणधीर कपूर के बर्थडे बैश में करीना-करिशा कपूर ने जमकर की मस्ती

    बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणधीर कपूर आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रणधीर कपूर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए भी नजर आए। रणधीर कपूर के बर्थडे के मौके पर एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए। अब पार्टी के बाद एक वीडियो खूब वायरल हो रहा रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर बाहर आती हुई आ रही हैं।

  • Feb 15, 2024 12:58 PM

    वेलेंटाइन डे के मौके पर केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने लिया जंगल सफारी का मजा

    इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी लेडी लव आथिया शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने वेलेंटाइन डे के मौके पर जंगल सफारी का मजा उठाया है। नेचर के बीच में जाकर आथिया और केएल राहुल ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है। बता दें कि केएल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे वैलेंटाइन के साथ हैप्पी प्लेस'। केएल और आथिया के इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

  • Feb 15, 2024 11:31 AM

    गुस्से में आकर विधु विनोद चोपड़ा ने काट लिया था मनोज बाजपेयी की बीवी का हाथ

    बॉबी देओल ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग का अनुभव उनके और उनकी को-स्टार नेहा के लिए ज्यादा अच्छा नहीं था।एक समय ऐसा भी आया जब विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपना आपा खो दिया और नेहा का हाथ तक काट लिया।

    गुस्से में आकर विधु विनोद चोपड़ा ने काट लिया था मनोज बाजपेयी की बीवी का हाथ
  • Feb 15, 2024 11:30 AM

    रियल लाइफ 'शेरशाह' की मां ने ली आखिरी सांस

    कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की मां और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कमल कांत बत्रा का निधन हो गया है। वह 77 साल की थीं। कमलकांत बत्रा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में अंतिम सांस ली।

    रियल लाइफ 'शेरशाह' की मां ने ली आखिरी सांस
  • Feb 15, 2024 11:05 AM

    योद्धा का दमदार पोस्टर रिलीज

    Yodha Poster Reveal: सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'योधा' का पोस्ट आज यानी 15 फरवरी को सामने आ गया है। इस पोस्टर में एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है और फैंस एक बार फिर से एक्टर के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। दुबई में 13000 फीट की उंचाई पर जाकर फिल्म के पोस्टर को लॉन्च किया है।

  • Feb 15, 2024 9:32 AM

    फैन को मारने और उसका फोन फेंकने पर Aditya Narayan ने तोड़ी चुप्पी

    एक फुटेज में आदित्य एक फैन को माइक से मारते और बाद में उसका फोन छीनकर फेंकते नजर आए। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिज़न्स ने आदित्य की जमकर आलोचना की। हालांकि, उसी कॉन्सर्ट के इवेंट मैनेजर ने बाद में कहा कि गायक की कोई गलती नहीं थी और यह वो फैन ही था जिसने उनके साथ दुर्व्यवहार की शुरुआत की थी। पूरी घटना के बारे में चुप रहने का फैसला करने वाले आदित्य ने आखिरकार इस बारे में खुल कर बात की है।

    फैन को मारने और उसका फोन फेंकने पर Aditya Narayan ने तोड़ी चुप्पी
  • Feb 15, 2024 9:31 AM

    Dalljiet Kaur के पति ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किया वीडियो

    ऐसा लगता है कि निखिल पहले ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं क्योंकि वह दो बेटियों का पिता है और वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। पिता होने के साथ-साथ निखिल एक फिटनेस फ्रीक हैं और इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम पर साफ देखने को मिलती है। वैलेंटाइन डे के मौके पर निखिल पटेल ने एक वीडियो शेयर किया है।

    Dalljiet Kaur के पति ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X