Bollywood Hindi News Live: लालबाग राजा के बाउंसरों ने एक्ट्रेस के साथ की बदतमीजी, मलाइका के घर पहुंचे सलमान

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 13 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

'कुमकुम भाग्य' और 'पांड्या स्टोर' में अहम रोल निभाने वाली सिमरन बुधरूप को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सिमरन गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के फेमस लालबाग के राजा गईं। इस मौके पर उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं। सिमरन ने कए वीडियो शेयर कर लालबाग के राजा पंडाल के बाउंसरों पर उनके और उनकी मां के साथ धक्कामुक्की का आरोप लगाया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सिकंदर की शूटिंग के बीच में ही गुरुवार रात मुंबई वापस आ गए और मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार से मिलने के लिए सीधे रवाना हो गए।

मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की आत्महत्या के एक दिन बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। मेहता का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह शहर में किया गया और खान परिवार के मेंबर्स मलाइका के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वहां मौजूद थे। सलमान जैसे ही मुंबई आए, वैसे ही वो मलाइका की मां जॉयस के घर पहुंचे। कथित तौर पर, वह अंतिम संस्कार के लिए समय पर शहर नहीं पहुंच सके क्योंकि वह एक अज्ञात स्थान पर सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त थे।

LIVE Feed
  • Sep 13, 2024 6:49 PM

    लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, ग्रहण किया प्रसाद

    गणपति उत्सव के मौके पर परिणीति चोपड़ा लाल बाग के राजा के दर्शन करने गई हैं। परिणीति ने बप्पा के वीआईपी दर्शन किए और बप्पा का प्रसाद भी ग्रहण किया। तस्वीर शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा- आज परम प्रसाद मिला गणपति बप्पा मोरया।

  • Sep 13, 2024 5:06 PM

    मलाइका अरोड़ा के पिता की निधन की खबर सुन एक्ट्रेस से मिलने पहुंची श्वेता बच्चन

    श्वेता बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता बच्चन मलाइका अरोड़ा के पिता से मिलने गई हैं। बता दें कि मलाइका के पिता की मौत 11 सितंबर को हुई थी।

  • Sep 13, 2024 4:16 PM

    VIRAL VIDEO: आज की रात गाने पर छोटी बच्ची ने स्कूल में किया ऐसा डांस, स्टेप्स देख फटी रह गईं टीचर्स की आंखें..

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची स्कूल के कार्यक्रम में तमन्ना भाटिया की तरह ड्रेस पहनकर उनके ही गाने आज की रात पर ऐसा डांस करती हैं कि लोग तो बस लड़की को देखते ही रह जाते हैं। जी हां, बच्ची जैसे ही शुरुआत करती है पहले तो लोग समझते हैं कि अच्छा है बच्चे डांस कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही बच्ची गाने के सिग्नेचर स्टेप को इतना प्रोफेशनली करती है जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए है।

  • Sep 13, 2024 3:51 PM

    Haryanvi Song: काले सूट में सपना चौधरी का डांस देख भीड़ का ललचाया मन

    यूट्यूब पर सपना चौधरी के आए दिन पुराने और नए वीडियो जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। उनका अंदाज ऐसा है कि लोगों के दिलों पर छा जाता है और अभी के वक्त में तो वह एक स्टार बन चुकी है। यहां तक कि आपको बता दें कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है...

  • Sep 13, 2024 3:04 PM

    सचिन की वजह से खुद का शरीर काटती थी Seema Haider

    सीमा हैदर ने कहा, ''मैं रात को बहुत रोती थी। जब तू लड़ाई करके ब्लॉक कर देता था तो मेरी सांस बंद होने लग जाती थी। बाहर निकलकर मैं चीखती थी, मेरे पास कितने सारे वीडियो हैं। आज भी मेरे पास कितने वीडियो हैं जब मैं खुद को काटा करती थी तेरे लिए।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

  • Sep 13, 2024 2:27 PM

    डेविड वॉर्नर की बेटी निकली आमिर खान की फैन

    आमिर खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिन्होंने हमारा दिल जीता है। इन्हीं में से एक है, आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई फिल्म "तारे ज़मीन पर" बेहद खास है। 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी हमारे दिलों में खास जगह रखती है। इसका क्रेज अभी भी जारी है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर की बेटी इसला को हाल ही में "तारे ज़मीन पर" के गाने "बम बम बोले" को देखते हुए देखा गया।

  • Sep 13, 2024 1:01 PM

    Shah Rukh Khan की राह पर चलने लगा था ये सिंगर, पुलिस ने एयरपोर्ट पर धर दबोचा

    परांदा जैसे सॉन्ग गाने वाले पंजाबी सिंगर फतेहजीत सिंह को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सिंगर पर संगीन आरोप लगाया गया है और बताया गया है कि उन्होंने अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका भेजने की कोशिश की है।

    Shah Rukh Khan की राह पर चलने लगा था ये सिंगर, पुलिस ने एयरपोर्ट पर धर दबोचा
  • Sep 13, 2024 12:59 PM

    तारक मेहता...' के छोटे टप्पू की लगी लॉटरी

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे पहले टप्पू का किरदार भव्य गांधी ने निभाया था। अब भव्य बड़े हो चुके हैं और एक एक्टर बन चुके हैं। भव्य गांधी ने कहा- मैं एक पीरियड फिल्म में भी काम करने जा रहा हूं. इस फिल्म का नाम केसरी वीर है। फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

  • Sep 13, 2024 12:55 PM

    Malaika Arora के पिता के सुसाइड केस को लेकर मीडिया पर फूटा विजय वर्मा का गुस्सा

    11 सितंबर से ही तमाम मीडियाकर्मी और पैपराजी अभिनेत्री के माता-पिता के घर के बाहर भारी तादाद में बने हुए हैं। इनको लेकर अब अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) ने अपनी भड़ास निकाली और सभी से परिवार को इस दुख की घड़ी में अकेला छोड़ने की अपील की है। इस पूरे मामले को लेकर विजय वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है।

  • Sep 13, 2024 10:11 AM

    37 साल की हसीना को अधेड़ उम्र के एक्टर संग रोमांस करने में हुई दिक्कत

    Anupriya Goenka intimate scene with Rahul Bose: फिल्मों में अक्सर लवमेकिंग सीन को करना कई एक्टर और एक्ट्रेसेस के लिए मुश्किल हो जाता है। हाल ही में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका आने वाली फिल्म बर्लिन में एक्सपीरिएंस्ड एक्टर राहुल बोस के साथ काम किया लेकिन इस फिल्म में कई ऐसे सीन थे, जिसे लेकर वो काफी अनकंफर्टेबल थीं।

    37 साल की हसीना को अधेड़ उम्र के एक्टर संग रोमांस करने में हुई दिक्कत
  • Sep 13, 2024 10:09 AM

    लंदन से वापस लौटीं परिणीति चोपड़ा

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले काफी समय से लंदन में थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस इंडिया वापस लौट आई हैं। हाल ही में परिणीति को मुंबई में स्पॉट किया गया, इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर का गाउन पहनें नजर आई थीं।

  • Sep 13, 2024 10:07 AM

    जापान में इस दिन रिलीज होगी 'जवान'

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था। अब किंग खान की यह फिल्म जापान में 29 नवंबर को रिलीज होगी।

  • Sep 13, 2024 10:06 AM

    'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी से भरा ये ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X