37 साल की हसीना को अधेड़ उम्र के एक्टर संग रोमांस करने में हुई दिक्कत, कहा- 'बहुत अनकंफर्टेबल था लेकिन...'

Anupriya Goenka

Anupriya Goenka intimate scene with Rahul Bose: फिल्मों में अक्सर लवमेकिंग सीन को करना कई एक्टर और एक्ट्रेसेस के लिए मुश्किल हो जाता है। हाल ही में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका आने वाली फिल्म बर्लिन में एक्सपीरिएंस्ड एक्टर राहुल बोस के साथ काम किया लेकिन इस फिल्म में कई ऐसे सीन थे, जिसे लेकर वो काफी अनकंफर्टेबल थीं।

'राहुल बोस को आ रही थी शर्म'

अनुप्रिया गोयनका ने हाल ही में एक्सेप्ट किया कि 57 के एक्टर यानी राहुल बोस के साथ इंटीमेट सीन करना उनके लिए थोड़ा अनकंफर्टेबल था। हाल ही में न्यूज़18 को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि राहुल जो सेट पर ज्यादातर बातें ही करते रहते थे, उस दिन बहुत शांत थे जिस दिन यह स्टीमी सीन शूट होना था। ऐसा इसलिए था क्योंकि एक्टर शर्मीले थे और शांत रहने की कोशिश कर रहे थे। आपको बता दें अनुप्रिया और राहुल में 20 साल का फर्क है। जहां अनुप्रिया 37 साल की हैं वहीं राहुल बोस 57 साल के हैं।

'मैंने उन्हें इंटीमेट सीन को लेकर खूब चिढ़ाया'

अनुप्रिया ने बताया- "हम इंटीमेट फिल्म के सीन के बारे में डिसकस कर रहे थे, बस कुछ तस्वीरों के लिए पोज दे रहे थे। मैं आपको नहीं बता सकती कि वह कितने शर्मीले थे और मुझे उन्हें इस तरह देखना बहुत अच्छा लगा! मेरे पहले उनकी फैन थी लेकिन उनका शर्मीला अंदाज देखकर मैं उन्हें चिढ़ाने लगी।" अनुप्रिया ने कहा। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी और राहुल की तस्वीरें काफी खूबसूरत आईं, भले ही ये एक कंफर्टेबल सिचुएशन थी।

'राहुल के साथ काम करना बड़ी बात'

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह भी घबराई हुई थी और कॉन्फिडेंस से भरी दिखने की बहुत कोशिश कर रही थीं। इंटरव्यू में, अनुप्रिया ने यह भी खुलासा किया कि बचपन में उन्हें राहुल पर बहुत क्रश था, और उनके साथ काम करना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी।

क्या है 'बर्लिन'

आपको बता दें, 'बर्लिन' एक जासूसी थ्रिलर कहानी है, जो 1990 के दशक की नई दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित है। अतुल सभरवाल की 'बर्लिन' में अपारशक्ति खुराना, इश्वाक सिंह, राहुल बोस, अनुप्रिया गोयनका और कबीर बेदी जैसे कलाकारों की टोली है। यह अंडरकवर एक्टिविटीज और धोखे की कहानी है। जी स्टूडियोज और यिप्पी की याय मोशन पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बनी बर्लिन जी5 पर स्ट्रीम होगी।

कहानी तीन मुख्य किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी आपस में टकराने वाली है। इश्वाक को एक मूक-बधिर युवक के रूप में दिखाया गया है, जिस पर विदेशी जासूस होने का आरोप है। अपारशक्ति को एक साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट के रूप में दिखाया गया है, जिसे खामोशी में छिपे रहस्यों को उजागर करने का काम सौंपा गया है। अनुप्रिया एक एजेंट की भूमिका में हैं, जबकि राहुल एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं, जो ना केवल बाहरी खतरों से लड़ता है, बल्कि अपनी एजेंसी के अंदर की परछाइयों से भी लड़ता है।

More from Filmibeat

Read more about: rahul bose anupriya goenka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X