Shah Rukh Khan की राह पर चलने लगा था ये सिंगर, पुलिस ने एयरपोर्ट पर धर दबोचा, पहुंचाया सलाखों के पीछे

punjabi singer

Punjabi Singer Fatehjit Singh Arrested: परांदा जैसे सॉन्ग गाने वाले पंजाबी सिंगर फतेहजीत सिंह को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सिंगर पर संगीन आरोप लगाया गया है और बताया गया है कि उन्होंने अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका भेजने की कोशिश की है।

सिंगर पर ये है आरोप

फतेहजीत सिंह पर आरोप है कि वो लोगों को 'डंकी रूट' के जरिए अमेरिका भेजने के लिए फर्जी वीजा का इंतजाम करते थे और इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि फर्जी वीजा पर लोगों को अमेरिका भेजने वाले रैकेट में इनवॉल्वमेंट के आरोप में 42 वर्षीय पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया गया है।

एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पंजाब के जालंधर निवासी फतेहजीत सिंह को बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी (आईजीआई) हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी और रैकेट के दूसरे सदस्य एक ट्रेवलर को "डंकी" रूट से अमेरिका भेजने की कोशिश कर रहे थे।

पेशे से सिंगर हैं फतेहजीत

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) उषा रंगनानी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और वह पेशे से गायक है। सिंगर ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने दुनिया भर में शो में हिस्सा लिया है।

जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में किया ये काम

डीसीपी ने बताया कि आरोपी सुल्तान सिंह नामक एजेंट के संपर्क में आया, जो लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगता था और जल्दी पैसे कमाने के लिए उनके साथ काम करने लगा। आरोपी ने आगे खुलासा किया कि गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति ने सुल्तान सिंह से अमेरिका जाने के लिए संपर्क किया था। आरोपी ने 50 लाख रुपये के बदले में उसकी ट्रैवलिंग की व्यवस्था करने और सभी डॉक्यूमेंट्स को संभालने का वादा किया।

चार लाख का मिला एडवांस

ट्रैवल करने से पहले 10 लाख रुपये की पेमेंट की गई और सुल्तान सिंह ने आरोपी को कमीशन के तौर पर 4 लाख रुपये दिए थे। यह भी तय हुआ था कि ट्रैवल कर रहे शख्स के डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद बाकी पेमेंट की जाएगी।

पांच बार अमेरिका भेजने की कोशिश की

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुल्तान सिंह और दूसरे लोगों की मदद से उसने ट्रैवलर की अमेरिका यात्रा की पांच बार व्यवस्था की थी, जिसमें अलग-अलग देशों से यात्रा की गई, लेकिन प्लानिंग सफल नहीं हुई। डीसीपी ने बताया कि मार्च में पांचवीं कोशिश में आरोपी और दूसरे एजेंटों ने गुरप्रीत सिंह को कजाकिस्तान के रास्ते अमेरिका भेजने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे कजाकिस्तान में अधिकारियों ने पकड़ लिया और वापस भारत भेज दिया। कजाकिस्तान के अधिकारियों को शक था कि ट्रैवलर फर्जी वीजा पर ट्रैवल कर रहा था, क्योंकि उसके पासपोर्ट के दो पन्ने फटे हुए पाए गए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल आई शाहरुख खान की फिल्म में भी डंकी रूट के ऊपर कहानी बताई गई है। इस फिल्म में डंकी रूट के जरिए शाहरुख अपने दोस्तों को वापस भारत लेकर आता है।

More from Filmibeat

Read more about: punjabi singer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X