Bollywood Highlights: शाहिद ने जमकर की 'कबीर सिंह' की बुराई, TBMAUJ की ताबड़तोड़ कमाई

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 11 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

शाहिद कपूर ने हाल ही में कहा कि 'कबीर सिंह' के लिए मुझे ढेर सारा प्यार मिला और बेहिसाब क्रिटिसिज्म भी। शाहिद कपूर ने कहा, "कबीर सिंह के बाद मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मैं क्रिटिक्स के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता हूं, मैं अवॉर्ड्स पाने के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता हूं, मैं बस लोगों के लिए फिल्में बनाना चाहता हूं।"

शाहिद कपूर ने इस फिल्म के किरदार के बारे में कहा कि मुझे कभी नहीं लगा कि कबीर बहुत अच्छा इंसान था। उसे सच्चा प्यार मिला लेकिन फिर उसे उससे भी दिक्कतें हो गईं। यही वो चीजें हैं जो उसे देखने लायक बनाती हैं। कबीर सिंह एक खराब किरदार था और यह बात हम शुरू से कहते रहे हैं।

'तेरी बातों में उलझा जिया' की कमाई

शाहिद कपूर और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ 7 लाख का बिजनेस किया। लेकिन शनिवार को इस फिल्म की कमाई में सुधार हुआ है। Sacnilk ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 9 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है जिसके साथ इसकी अभी तक की कुल कमाई 16 करोड़ 20 लाख रुपये हो चुकी है। रविवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ और ऊपर जा सकता है।

LIVE Feed
  • Feb 11, 2024 7:53 PM

    डीजीए 2024 : क्रिस्टोफर नोलन को 'ओपेनहाइमर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान

    लेखक क्रिस्टोफर नोलन को ऐतिहासिक फिल्म 'ओपेनहाइमर' के लिए डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवार्ड्स (डीजीए) का शीर्ष पुरस्कार मिला है। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, डीजीए प्रेसीडेंट लेस्ली लिंका ग्लैटर ने शनिवार को 2024 डीजीए पुरस्कार समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा: "हम जिस चीज के हकदार हैं उसे पाने की हमारी सामूहिक लड़ाई में हमारे उद्योग में हर किसी को जिस दर्द का सामना करना पड़ा है, उसे संबोधित करने के लिए मुझे शब्द खोजने में संघर्ष करना पड़ रहा है।"

  • Feb 11, 2024 7:38 PM

    Mahira Khan Pregnant: प्रेग्नेंट हुई माहिरा खान?

    Mahira Khan Pregnant:साथ बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स के लिए भी खूब मशहूर हैं। कुछ ही महीने पहले माहिरा खाने दूसरी शादी रचाई है जो कि काफी सुर्खियों में रही। हाल ही में, एक नेटिजन ने रेडिट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि माहिरा खान अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हो सकती हैं। यूजर ने जिक्र किया कि उनके करीबी सूत्र के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने दो बड़े प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है, एक नेटफ्लिक्स की जो बच्चे संग समाइत लो और दूसरी अनाम फिल्म है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि माहिरा और सलीम इस खुशखबरी की घोषणा जनता के सामने कर भी सकते हैं और नहीं भी। उपयोगकर्ता ने यह भी बताया कि उसका जन्म अगस्त-सितंबर 2024 में हो सकता है।

    Mahira Khan Pregnant: प्रेग्नेंट हुई माहिरा खान?
  • Feb 11, 2024 6:26 PM

    क्या इस कारण टूटने के कागार पर आ पहुंची ही दलजीत कौर निखिल पटेल की दूसरी शादी?

    टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर द्वारा अपने दूसरे पति निखिल पटेल से अलग होने की अफवाहें उड़ने के दो दिन बाद अब खबर आई है कि दोनों के बीच काफी समय से चीजें ठीक नहीं थीं। अगर 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार दलजीत और निखिल को अपनी शादी के तुरंत बाद समस्याओं का सामना करना शुरू हो गया था और फिर उन्हें एहसास हुआ कि वे 'एक-दूसरे के विपरीत' थे। एक अंदरूनी सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि अगर कपल अपने बीच की समस्याओं को नहीं सुलझाता है, तो अलगाव ही एकमात्र विकल्प हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, ''शुरुआत में उनकी शादी में सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन यह बेहद कम समय के लिए था। इसके तुरंत बाद कपल के बीच समस्याएं पैदा हो गईं। दलजीत और निखिल को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के विपरीत थे। पिछले दो महीनों में हालात और भी खराब हो गए हैं, यदि समस्याएं बनी रहती हैं, तो अलगाव ही एकमात्र विकल्प हो सकता है।''

  • Feb 11, 2024 5:40 PM

    नीतू कपूर ने लुटाया आलिया भट्ट पर जमकर प्यार, वीडियो वायरल

    आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर, बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ संडे को लंच करने के लिए गई हुई थीं। जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं, तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ सेल्फी लेने लगे। वहीं, पपाराजी भी मौजूद थे, जिन्होंने इन चारों को अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। कोई तारीफ कर रहा है तो कुछ इसे मीडिया स्टंट बता रहा है।

  • Feb 11, 2024 4:55 PM

    'रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी' से ओटीटी डेब्यू कर रही रीम शेख

    एक्ट्रेस रीम शेख, जो लीगल ड्रामा 'रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, ने कहा कि वह पहली बार ग्रे शेड का किरदार निभा रही हैं। 'तुझसे है राब्ता', 'गुल मकई' में अपने काम के लिए मशहूर रीम इस शो में अंकिता पांडे का किरदार निभा रही हैं। अंकिता एक ऐसा किरदार है जो जटिल है, उन्होंने कहा, फिर भी उससे जुड़ना आसान है।

  • Feb 11, 2024 4:05 PM

    संजय दत्त ने एनिवर्सिरी पर पत्नी को खूबसूरत विशेज दीं

    अपनी 16वीं सालगिरह पर, संजय दत्त ने मान्यता दत्त के लिए उनकी तस्वीरों के एक वीडियो के साथ एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी मॉम, मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद और आपने मुझे जो 2 सबसे प्यारे बच्चे दिए हैं, उनके लिए धन्यवाद, मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं मॉम, मैं अंत के बाद भी हमेशा आपके साथ रहूंगा।' सालगिरह मुबारक @maanayata"

  • Feb 11, 2024 4:04 PM

    करण जौहर ने अपने बच्चों के जन्मदिन की पार्टी की झलक दी

    करण जौहर, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, ने यश और रूही के विली-वोंका थीम वाले जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं

  • Feb 11, 2024 4:01 PM

    आलिया भट्ट ने फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर मायानगरी यानी मुंबई में स्पॉट हुई हैं। आलिया भट्ट को बांद्रा इलाके में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। इस दौरान आलिया भट्ट के साथ उनके फैमिली मेंबर्स भी नजर आए। आलिया भट्ट के साथ उनकी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और सासू मां नीतू कपूर स्पॉट हुई हैं। आलिया भट्ट अपने फैमिली मेंबर्स के साथ लंच के लिए निकली थीं।

  • Feb 11, 2024 3:42 PM

    रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की इतनी कमाई

    रजनीकांत की मोस्ट अवेटिड फिल्म लाल सलाम आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन ये मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिखाई दे रही है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आई और वीकेंड पर भी इसे लोगों का खास रेस्पांस नहीं मिल रहा है। दर्शकों और आलोचकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिलने के बावजूद, ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ को बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (10 फरवरी) को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई, जिससे इसकी शुरुआती कमाई 4.30 करोड़ रुपये की तुलना में 3 करोड़ रुपये रह गई। इसके बाद, फिल्म की कुल कमाई अब भारत में 6.55 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Feb 11, 2024 3:04 PM

    कंगना ने 'रजाकार' के ट्रेलर लॉन्‍च पर खुद को सरदार पटेल का बड़ा प्रशंसक बताया

    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को सत्यनारायण की फिल्म 'रजाकार : द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद' का ट्रेलर जारी किया। उन्होंने खुद को सरदार वल्लभभाई पटेल का "बहुत बड़ा प्रशंसक" बताया, जिनके ऑपरेशन पोलो के कारण सितंबर 1948 में हैदराबाद का विलय हुआ।

  • Feb 11, 2024 12:57 PM

    अभिषेक के देखते ही मारने के लिए कुर्सी लेकर दौड़े सनी, जान बचाने के अरुण आए बीच में लेकिन...

    पार्टी में अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी-सनी आर्या के बीच बड़ी लड़ाई हुई। ' हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और उस वीडियो में सनी आर्या को कुर्सी उठाकर अभिषेक पर मारने के लिए जाते हुए देखा जाता है लेकिन तभी बीच बचाव करने के लिए अरुण माशेट्टी आ जाते हैं और वो तहलका यानी सनी आर्या को रोकते हैं।

    अभिषेक के देखते ही मारने के लिए कुर्सी लेकर दौड़े सनी, जान बचाने के अरुण आए बीच में लेकिन...
  • Feb 11, 2024 12:55 PM

    आलिया भट्ट की आवाज बेचकर ये लड़की हुई इतनी मालामाल, 25 की होने से पहले ही खरीदा अक्षय कुमार का घर

    चांदनी का सोशल मीडिया आलिया भट्ट की मिमिक्री करने वाली रीलों से भरा पड़ा है। वो हर मौके पर आलिया की मिमिक्री करती नजर आती हैं। यही नहीं, आलिया भट्ट खुद चांदनी की मिमिक्री देखकर हैरान रह गई थीं। खुद को आलिया वट्ट कहने वाली चांदनी ने हाल ही में अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया है।

    आलिया भट्ट की आवाज बेचकर ये लड़की हुई इतनी मालामाल, 25 की होने से पहले ही खरीदा अक्षय कुमार का घर
  • Feb 11, 2024 11:24 AM

    दूसरे दिन कुल इतने करोड़ कमा पाई 'लाल सलाम'

    पहले दिन ही सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी मूवी 'लाल सलाम' ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जाने-माने पोर्ट्ल सैक्निल्क.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार रजनीकांत की इस मूवी ने पहले दिन सिनेमाघरों से कुल 4.30 करोड़ रुपये की कमाई हासिल की। सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की मूवी 'लाल सलाम' ने दूसरे दिन कुल 3 करोड़ रुपये के करीब की कमाई की है।

  • Feb 11, 2024 11:23 AM

    देर रात शादी की तैयारियां करती मम्मी-पापा संग पकड़ी गईं रकुल प्रीत सिंह

    साउथ और बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्दी ही फिल्ममेकर जैकी भगनानी संग शादी रचाने वाली हैं। अदाकारा ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर शादी के कार्यक्रमों के शुभारंभ का इशारा भी फैंस को दे दिया था। जिसके एक्ट्रेस के घर हुए अखंड पाठ की बात बताई गई थी। अब बीते दिन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने मम्मी-पापा संग के साथ बीती रात शादी की तैयारियां करती दिखीं।

  • Feb 11, 2024 11:20 AM

    सनी देओल की 'लाहौर 1947' में हुई इस धुरंधर की धांसू एंट्री

    फिल्म स्टार सनी देओल जल्दी ही निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ अपनी अगली फिल्म 'लाहौर 1947' लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म को सुपरस्टार आमिर खान अपने प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस करने वाले हैं। आमिर खान और सनी देओल की इस मूवी में अब एक और धुरंधर सितारे की एंट्री हो चुकी है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया। फिल्म निर्देशक ने बताया कि इस मूवी में बेहद अनुभवी और टैलेंटेड संतोष सिवन को बतौर डीओपी साइन किया गया है।

  • Feb 11, 2024 8:27 AM

    सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने नए प्रोजेक्ट के लिए कसी कमर

    पिछले साल सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने कन्फर्म किया था कि वे साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के 8 साल बाद अपनी पांचवी फिल्म के लिए फिर से साथ आ रहे हैं और उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर बनाया जाने वाला है। सोर्स के मुताबिक, 'सूरज बड़जात्या और सलमान खान एक बड़े विजन और बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उससे उन्हें काफी उम्मीदें है। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या एक्टर सलमान खान के साथ सहयोग करने से पहले एक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, वहीं सलमान खान भी अगले 26 महीनों तक बिजी हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X