Bollywood Hindi News Live: एक्टर मुश्ताक खान का हुआ किडनैप, Pushpa 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका!

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 11 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान, जो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम में अपने मजेदार रोल के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में दावा किया कि दिल्ली-मेरठ हाईवे से उन्हें किडनैप कर लिया गया। आपको बता दें, ये किडनैपिंग की खबर कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैप होने के दावों के बाद आई है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल एक के बाद एक करके नए-नए रिकॉर्ड हासिल कर रही है। अब फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। जी हां, दावा किया जा रहा है कि फिल्म अब 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। मंगलवार तक फिल्म ने 950 करोड़ की कमाई कर ली थी, लेकिन अब एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है जिसमें फिल्म के 1000 करोड़ कमाने की बात बताई है।

LIVE Feed
  • Dec 11, 2024 7:13 PM

    सामने जान लगाकर डांस कर रहे थे Salman Khan

    Salman Khan Dancing In Front Of Dolly Chaiwala: सलमान खान को बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है। उनकी दबंगई के आगे हर हीरो फेल ही नजर आता है। सलमान का रुतबा कितना बड़ा है, इस बात का पता चल ही जाता है, जहां भी वो जाते हैं लेकिन हाल ही में सलमान खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

    सामने जान लगाकर डांस कर रहे थे Salman Khan
  • Dec 11, 2024 7:12 PM

    Kangana Ranaut ने अतुल सुभाष की मौत पर जताया अजब तरीके से अफसोस

    Kangana Ranaut On Atul Subhash Suicide Case: एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की दुखद आत्महत्या मामले पर अपने कमेंट से विवाद खड़ा कर दिया है। अतुल ने 24 पन्नों का नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

    Kangana Ranaut ने अतुल सुभाष की मौत पर जताया अजब तरीके से अफसोस
  • Dec 11, 2024 6:12 PM

    Malaika Arora को मिल गया नया प्यार?

    Malaika Arora New Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अफेयर की अफवाहों के कारण चर्चा में हैं। जी हां, ऐसी खबरें हैं कि एक्ट्रेस स्टाइलिस्ट राहुल विजय को डेट कर रही हैं, मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाने के बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह अफवाह जंगल में आग की तरह फैल गई और नेटिजेंस ने दावा किया कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका को राहुल में प्यार मिल गया है।

    Malaika Arora को मिल गया नया प्यार?
  • Dec 11, 2024 6:11 PM

    PM Modi से मिलकर Kareena Kapoor ने करवा लिए इस कागज पर साइन

    Kareena Kapoor With PM Narendra Modi: करीना कपूर ने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्होंने अपने बच्चों तैमूर और जेह अली खान के लिए एक खास चीज भी लेकर आईं। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ मीटिंग की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पति सैफ अली खान, भाई रणबीर कपूर, भाभी आलिया भट्ट और बहन करिश्मा कपूर शामिल हैं।

    PM Modi से मिलकर Kareena Kapoor ने करवा लिए इस कागज पर साइन
  • Dec 11, 2024 6:10 PM

    शादी के बाद Aishwarya Rai को घर की सारी जिम्मेदारियां देना चाहती थीं जया

    बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक की अफवाहों के कारण काफी चर्चा में हैं। दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को अमिताभ बच्चन के घर जलसा में एक प्राइवेट इवेंट में शादी की थी। ऐश्वर्या ने हमेशा बच्चन परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए। ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। यही नहीं, उन्होंने अपने पति अभिषेक के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन अब ये कपल गलत कारणों की वजह से खबरों में है।

    शादी के बाद Aishwarya Rai को घर की सारी जिम्मेदारियां देना चाहती थीं जया
  • Dec 11, 2024 6:09 PM

    Mohan Babu Controversy: पहले अपने बेटे की पोल खोलने के लिए रिपोर्टर्स को बुलाया

    Mohan Babu Controversy: मंगलवार रात को एक पत्रकार से हुई कहासुनी के बाद दिग्गज तेलुगू अभिनेता मोहन बाबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्रकार ने मोहन बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने कैमरे के सामने ही उनका माइक पकड़ लिया और उनसे मारपीट की।

    Mohan Babu Controversy: पहले अपने बेटे की पोल खोलने के लिए रिपोर्टर्स को बुलाया
  • Dec 11, 2024 6:08 PM

    टीवी एक्ट्रेस Sapna Singh के 14 साल के बेटे की हुई मौत

    Sapna Singh Son Died: टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह ने अपने 14 साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो जाने के बाद बरेली में विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद उन्होंने मंगलवार को 90 मिनट से ज्यादा समय बाद विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया।

    टीवी एक्ट्रेस Sapna Singh के 14 साल के बेटे की हुई मौत
  • Dec 11, 2024 12:47 PM

    Sunil Pal के बाद अब इस एक्टर की भी किडनैपिंग का दावा आया सामने

    Mushtaq Khan Kidnapped: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान, जो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम में अपने मजेदार रोल के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में दावा किया कि दिल्ली-मेरठ हाईवे से उन्हें किडनैप कर लिया गया। आपको बता दें, ये किडनैपिंग की खबर कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैप होने के दावों के बाद आई है।

    Sunil Pal के बाद अब इस एक्टर की भी किडनैपिंग का दावा आया सामने
  • Dec 11, 2024 12:45 PM

    Pushpa 2 BOC Day 6: छठे दिन ही Pushpa 2 ने कर डाला कमाल

    पुष्पा 2 के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस ने धूम मचा रखी है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर, इस फिल्म ने अपनी रिलीज़ के सिर्फ छह दिनों के अंदर दुनिया भर में ₹1000 करोड़ की कमाई करके कई रिकॉर्ड्स को नेस्तानाबूत किया है। इस फिल्म ने वीक डे पर भी भारी भीड़ खींची है और फिल्म इंडस्ट्री में बिजनेस सफलता के झंडे गाड़ रहा है।

    Pushpa 2 BOC Day 6: छठे दिन ही Pushpa 2 ने कर डाला कमाल
  • Dec 11, 2024 12:43 PM

    Sunil Pal के किडनैपिंग केस में आया एक नया मोड़

    मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों चर्चा में हैं। उनके और किडनैपिंग मामले को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। कुछ हफ्ते पहले सुनील पाल किसी इवेंट के लिए हरिद्वार गए थे और वहां उनका कथित तौर पर अपहरण हो गया। पुलिस ने बताया कि उनका किडनैप नहीं हुआ था और उनके हाथ सुनील पाल का एक ऑडियो लगा है जिसमें वह किडनैपर्स से बात करते हुए कह रहे हैं, 'मैंने शिकायत नहीं की, मीडिया और साइबर क्राइम वालों ने यह सब किया है।' कहा जा रहा है कि यूपी पुलिस जल्द ही मुंबई पुलिस के साथ मिलकर इसका खुलासा कर सकती है।

    Sunil Pal के किडनैपिंग केस में आया एक नया मोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X