Bollywood Hindi Highlights: आज शादी के बंधन में बंधेंगी आइरा खान, ऋतिक के बर्थडे पर सेलेब्स का उमड़ा प्यार

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 10 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने जीवन में एक खुशी का नया चैप्टर शुरू कर रही है क्योंकि वह 10 जनवरी, 2024 को ताज अरावली रिजॉर्ट, उदयपुर में एक पारंपरिक मराठी शादी में नुपुर शिखारे से शादी करने की तैयारी कर रही हैं। इस कपल ने 3 जनवरी, 2024 को लीगल तरीके से शादी कर ली थी। मुंबई में आयोजित एक क्लोज्ड लेकिन भव्य कार्यक्रम के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब उदयपुर में ये जश्न जारी है और आज आइरा हमेशा के लिए नूपुर का हाथ थाम लेंगी।

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहलाए जाने वाले ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। वह आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं और आधी रात से ही सोशल मीडिया पर अभिनेता के लिए शुभकामनाएं आ रही हैं। एक्टर को बर्थडे विश करने के लिए उनके दोस्त और फैंस एक्टर के ऊपर अपना-अपना प्यार उड़ेल रहे हैं।

LIVE Feed
  • Jan 10, 2024 7:09 PM

    रिहर्सल के दौरान अवेज दरबार को लगी चोट, 'झलक दिखला जा' को कहा अलविदा

    यूट्यूब सेंसेशन और डांस क्रिएटर अवेज दरबार एक परफॉर्मेंस के बाद ही डांस शो 'झलक दिखला जा' को अलविदा कह देंगे। दरअसल, रिहर्सल के दौरान वह एक दुर्घटना का शिकार हो गए।

  • Jan 10, 2024 6:29 PM

    रोहित रॉय ने ऋतिक रोशन को किया बर्थडे विश, कहा- 'जन्मदिन मुबारक हो डुग्गू'

    एक्टर रोहित रॉय ने 'काबिल' के अपने को-स्टार ऋतिक रोशन को 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'काबिल' में यामी गौतम और रोहित के भाई रोनित रॉय भी हैं। रोहित ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे बॉय ऋतिक के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की और शुभकामनाएं दी। उन्होंने नोट में लिखा, ''आपको प्यार भरा हग और हार्दिक बधाई भेज रहा हूं। इंडस्ट्री के सबसे अच्छे लोगों में से एक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं... जन्मदिन मुबारक हो डुग्गू।''

  • Jan 10, 2024 5:52 PM

    सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' ने रिलीज से पहले ही IMDb 2024 की वॉचलिस्ट में बनी टॉप फिल्म

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटिड फिल्म इसी महीने रिलीज होने जा रही है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म नंबर 1 बन गई है। आईएमडीबी ने साल 2024 की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट में ऋतिक और दीपिका की फिल्म फाइटर को पहला स्थान मिला है। जी हां, इस लिस्ट में 11 फिल्मों का नाम है, जिसमें सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर नंबर 1 पर है। इस लिस्ट से पता चल रहा है कि इस फिल्म के लिए फैंस किस कदर एक्साइटेड हैं। इस लिस्ट में जहां 1 नबंर पर फाइटर है तो वहीं, दूसरा स्थान 'पुष्पा 2' और तीसरा स्थान 'वेलकम टू द जंगल' को मिला है।

  • Jan 10, 2024 5:36 PM

    कंगना रनौत ने लिया अंकिता लोखंडे की सास का पक्ष, बताया शादी के खिलाफ क्यों था विक्की का परिवार

    विक्की जैन की मां रंजना जैन ने अंकिता लोखंडे से पति को लात मारने वाली बात पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पति को लेकर उनका ये रवैया उनके परिवार को पसंद नहीं आया। जब ऐसा हुआ था तब उन्होंने अंकिता की मां को फोन करके के भी नाराजगी जताई थी। वहीं अब कंगना रनौत ने रंजना जैन को सपोर्ट किया है। कंगना ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के छोड़कर जाने के बाद अंकिता लोखंडे टूट चुकी थीं। मुश्किल की उस घड़ी में उनका साथ सिर्फ विक्की जैन ने दिया। सोशल मीडिय़ा पर इसको लेकर कंगना ने बड़ा सा पोस्ट किया।

    कंगना रनौत ने लिया अंकिता लोखंडे की सास का पक्ष, बताया शादी के खिलाफ क्यों था विक्की का परिवार
  • Jan 10, 2024 5:09 PM

    Exclusive: मालदीव और लक्षद्वीप की बहस के बीच पंकज त्रिपाठी का बयान,- "फ्लाइट्स बढ़ाई जाएं लक्षदीप की..."

    Pankaj Tripathi: पिछले काफी वक्त से एक मुद्दा जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है, वह है मालदीव और लक्षद्वीप का। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करके इसकी तारीफ की है। तब से इसको लेकर कई सारी चीजें हुई हैं और इस वक्त मालदीव और लक्षद्वीप बहस के बीच पूरा बॉलीवुड मोदी के सपोर्ट में आ गया है। हर कोई लक्षद्वीप जानें को लेकर बात कर रहा है। इसी बीच हिंदी सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लक्षद्वीप को लेकर अपना बयान दिया है।

  • Jan 10, 2024 4:13 PM

    सालों बाद Vijay Sethupathiने बॉडी शोमिंग को लेकर बयां किया अपना दर्द, बताया करियर का स्ट्रगल

    साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों अपनी फिल्म मैरी क्रिसमस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में विजय के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर कैटरीना और विजय काफी प्रमोशनल कर रहे हैं। इसी बीच विजय ने अपनी बॉडी शोमिंग को लेकर भी बात की। विजय ने बताया कि वह क्या पहन रहे हैं, इसको लेकर बहुत सचेत रहते हैं, क्योंकि उन्हें फंक्शन और मीटिंग में चप्पल पहनकर चला जाता हूं। फंक्शन या इवेंट में चप्पल पहनकर जाने के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा- "मैं ऐसा ही था, बॉडी शेमिंग बहुत किया था मुझे। वहां भी किया था। ये होता है लेकिन अच्छी बात ये है कि लोग आपको स्वीकार करते हैं जैसे आप हो। आज मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझे स्वीकार करते हैं। ये आशीर्वाद है। अपनी ऑडियन्स की वजह से आज मैं खुश हूं।"

    सालों बाद Vijay Sethupathiने बॉडी शोमिंग को लेकर बयां किया अपना दर्द, बताया करियर का स्ट्रगल
  • Jan 10, 2024 3:59 PM

    X-MEN एक्टर Adan Canto का बेहद कम उम्र में निधन

    एडन एक मशहूर मैक्सिकन-अमेरिकी एक्टर थे जो कि कई शानदार फिल्मो के लिए मशहूर हुए। गौरतलब है कि अभिनेता काफी समय से कैंसर से जंग लग रहे थे और अंत में वो ये जंग हार गए। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई लोग दुखी हैं और उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

  • Jan 10, 2024 3:40 PM

    चलती कार में लड़की ने दिखाए सेक्सी डांस मूव्स

    एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की खुली पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को 'epic69' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आते ही काफी देखा जा रहा है और अब तक करीब 6 मिलियन व्यूज इसपर आ चुके हैं।

  • Jan 10, 2024 3:14 PM

    हिंदी सिनेमा को लेकर रानी मुखर्जी ने दिया ऐसा बयान

    दरअसल रानी मुखर्जी का एक बयान सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जहां एक वर्ग रानी के समर्थन में आया है, तो वहीं दूसरा वर्ग अभिनेत्री की क्लास लगाते देखा जा रहा है। गलाटा प्लस के साथ हाल ही में एक बैठक के दौरान, रानी ने फिल्म निर्माता पृथ्वी कोनानूर के उस बयान के जवाब में टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि जहां तक विचारों का सवाल है, ईरानी सिनेमा भारतीय फिल्मों से बेहतर है।

  • Jan 10, 2024 2:27 PM

    बहन आयरा के लिए आजाद ने गाया ये गाना

    इस वीडियो में आमिर खान, किरण राव और आजाद गाना गाते हुए नजर आ रहे हैँ। दरअसल ये परफॉर्मेंस आजाद की तरफ से अपनी बहन के लिए था लेकिन किरण और आमिर उनका साथा देने के लिए पहुंचे थे। संगीत की रात आमिर खान ने अपनी बेटी को एक खास गाना डेडिकेट किया था।

    बहन आयरा के लिए आजाद ने गाया ये गाना
  • Jan 10, 2024 2:12 PM

    नयनतारा पर लगा लव जिहाद और भगवान राम के अपमान का आरोप, FIR दर्ज!

    शाहरुख खान की फिल्म जवान से हिंदी बेल्ट में अपना पहचान दर्ज करवाने वालीं नयनतारा को लेकर इस वक्त चर्चा है। अभिनेत्री अपनी फिल्म 'अन्नपूर्णी' को लेकर विवादों में हैं और हाल ही में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

  • Jan 10, 2024 1:25 PM

    Bigg Boss 17 फिनाले से 18 दिन पहले लीक हुआ फिक्स विनर का नाम

    विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 17 लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। अंकिता लोखंडे को मेकर्स का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में अंकिता को शो की विनर माना जा रहा है, लेकिन अब बिग बॉस 17 के फैन पेज पर इस सीजन के असली विनर का नाम लीक हो गया है, जो अंकिता लोखंडे नहीं हैं। खबरी नाम के एक फैन पेज ने X (ट्विटर) पर दावा किया है कि इस सीजन के विनर मुनव्वर फारूकी होने वाले हैं।

  • Jan 10, 2024 1:24 PM

    अरबाज संग शादी के बाद पहली बार काम पर लौटीं शूरा खान

    अरबाज खान की दूसरी वाइफ शूरा खान शादी के बाद अपने काम पर लौट गई हैं। शूरा खान की अभी हाल ही में नई फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। इन फोटोज और वीडियोज में शूरा खान ब्लैक ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। जहां एक तरफ शूरा खान की उनके फैंस तारीफ करते हुए नजर आए, तो वहीं ट्रोल्स ने शूरा खान का मजाक बना दिया।

  • Jan 10, 2024 1:21 PM

    मालदीव क्राइसिस पर अमिताभ बच्चन ने ली चुटकी?

    सदी के महानायक उन फिल्मी सितारों में से एक हैं जिन्होने सबसे पहले बीते दिनों चल रहे मालदीव विवाद पर भारत का समर्थन किया था। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने इन घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक ट्वीट कर लिखा- "अब पछताए होत क्या, जब चिड़ियाँ चुग गयीं खेत"।

  • Jan 10, 2024 12:33 PM

    सास के तानों के बीच कंगना रनौत ने दिया सहेली अंकिता का साथ, कहा- 'बिग बॉस जीतना लेकिन...'

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में आने वाले एपिसोड में काफी धमाल मचने वाला है, क्योंकि कंटेस्टेंट्स के घर के सदस्य बिग बॉस के घर में आने वाले हैं। इस बीच अंकिता और उनकी सास के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अंकिता की सास ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और अब अंकिता का पक्ष लेने के लिए खुद कंगना रनौत सामने आई हैं।

    सास के तानों के बीच कंगना रनौत ने दिया सहेली अंकिता का साथ, कहा- 'बिग बॉस जीतना लेकिन...'
  • Jan 10, 2024 12:31 PM

    ब्रालेस होकर मंगेतर संग बर्थडे मनाने पहुंचीं अनुराग कश्यप की बेटी, इज्जत छिपाने की करती रहीं कोशिश

    Anurag Kashyap Daughter: बॉलीवुड की एक फेमस स्टारकिड, जो बाकि स्टारकिड्स से थोड़ा अलग रहती हैं वो है अनुराग कश्यप की लाडली बेटी आलिया कश्यप। पिछले दिनों आलिया अपने विदेशी बॉयफ्रेंड संग सगाई को लेकर खबरों में आई थीं और अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।

    ब्रालेस होकर मंगेतर संग बर्थडे मनाने पहुंचीं अनुराग कश्यप की बेटी, इज्जत छिपाने की करती रहीं कोशिश
  • Jan 10, 2024 12:30 PM

    Bobby Deol पर लोग बरसा रहे हैं खूब प्यार, बदले में एक्टर भी बांटते नजर आए 500-500 रुपए के नोट

    Bobby Deol Video: मशहूर एक्टर बॉबी देओल को जिस कामयाबी का इंतजार था, वो उन्हें एक छोटे से रोल में ही मिल गई है। बॉबी देओल अपनी इसी कामयाबी का जश्न मनाते दिख रहे हैं, उनको मिल रहे बेतहाशा प्यार से वो जरा भी व्यथित नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि और ज्यादा खबरों में आ रहे हैं।

    Bobby Deol पर लोग बरसा रहे हैं खूब प्यार, बदले में एक्टर भी बांटते नजर आए 500-500 रुपए के नोट
  • Jan 10, 2024 12:28 PM

    लुंगी में डांस करते नजर आए नुपुर शिखरे

    आइरा खान और नुपुर शिखरे आज उदयपुर में अपनी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, उन्हें अपनी पायजामा पार्टी में अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बिताते देखा गया। दरअसल, नूपुर शाहरुख खान के लुंगी डांस की धुन पर थिरकती नजर आईं।

  • Jan 10, 2024 12:26 PM

    अक्षय कुमार ने शेयर की टाइगर श्रॉफ के साथ फोटो

    बड़े मियां छोटे मियां इस साल ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं, अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक नई तस्वीर के साथ फैंस को खुस किया और लिखा, "बड़े और छोटे से मिलने का समय हो गया है और कम... बस #3MonthsToBadeMiyanChoteMiyan"

  • Jan 10, 2024 10:00 AM

    अंकिता लोखंडे की सास ने बिग बॉस से बाहर आकर खूब उगला जहर, कहा- 'वो हमेशा लड़ने को ही तैयार रहती है'

    Vicky Jain Mother On Ankita Lokhande: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में सबसे बहुप्रतीक्षित ट्विस्ट आने वाला है। फैमिली वीक! बिग बॉस जैसे शो में फैमिली वीक हमेशा ही रखा जाता है, जहां कंटेस्टेंट अपने प्रियजनों से बहुत दूर रहते हैं और उनके साथ कोई संपर्क नहीं होता है और इसके जरिए वो अपने परिवार के करीब आ सकें और उनका हालचाल जान सकें।

    अंकिता लोखंडे की सास ने बिग बॉस से बाहर आकर खूब उगला जहर, कहा- 'वो हमेशा लड़ने को ही तैयार रहती है'
  • Jan 10, 2024 9:59 AM

    Bigg Boss में आकर अरुण माशेट्टी की पत्नी ने दी दिल तोड़ने वाली खबर, यूट्यूबर ने दूसरे बच्चे को खोया

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के फैमिली वीक एपिसोड आज रात से कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले हैं। फैंस अपने एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि कंटेस्टेंट के प्रियजन उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बीबी 17 हाउस में एंटर करेंगे।

    Bigg Boss में आकर अरुण माशेट्टी की पत्नी ने दी दिल तोड़ने वाली खबर, यूट्यूबर ने दूसरे बच्चे को खोया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X