Bobby Deol पर लोग बरसा रहे हैं खूब प्यार, बदले में एक्टर भी बांटते नजर आए 500-500 रुपए के नोट

Bobby Deol Video

Bobby Deol Video: मशहूर एक्टर बॉबी देओल को जिस कामयाबी का इंतजार था, वो उन्हें एक छोटे से रोल में ही मिल गई है। बॉबी देओल अपनी इसी कामयाबी का जश्न मनाते दिख रहे हैं, उनको मिल रहे बेतहाशा प्यार से वो जरा भी व्यथित नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि और ज्यादा खबरों में आ रहे हैं।

बॉबी देओल हाल ही में देर रात एक फैंसी रेस्तरां में डिनर करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को बड़े ही इत्मिनान से पोज दिए और फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। यही नहीं, एक छोटे बच्चे के साथ तो उन्होंने बैठकर बड़े ही प्यार से तस्वीर खिंचवाई, इस दौरान वो जरा भी जल्दी में नहीं दिखे। बॉबी देओल को इस तरह इत्मिनान में अपने फैंस के समय बिताता देख लोग एक्टर की खुले दिल से तारीफ कर रहे हैं।

इसी दौरान बॉबी देओल का एक और वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो गाड़ी में बैठे हुए हैं और उनकी गाड़ी की विंडो सीट के सामने गुब्बारे लेकर एक बच्चा खड़ा है। बॉबी अपनी गाड़ी का शीशा नीचे करते हैं और उसे 500 रुपए का नोट देते हैं। बॉबी के इस जेस्चर को भी लोग खूब सराह रहे हैं।

आपको बता दें, बॉबी देओल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए लोगों का आभार प्रकट किया था, जो उन पर इतना सारा प्यार उड़ेल रहे हैं। अपने किरदार पर प्यार बरसाने के लिए अपने फैंस का आभार व्यक्त करने के लिए देओल ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "इस भावना को बयान करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। #TeamAnimal और अबरार को बिना शर्त प्यार देने के लिए आप सभी का आभारी हूं।"

एक्टर ने मैसेज के साथ एक बीटीएस वीडियो भी साझा किया। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि जमाल कुडु फिल्म का उनका पसंदीदा गाना है। इस गाने में बॉबी देओल थे और यह कुछ ही समय में वायरल हो गया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगर उनके कैरेक्टर के पास सुपरपावर होती तो वो दुनिया को शांति देना चाहते हैं। फिल्म में देओल का किरदार अबरार हक नाम के खलनायक का था।

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में एनिमल पार्क नामक सीक्वल को भी जोड़ा गया है, जिसमें रणबीर की संभावित रूप से डबल रोल की भूमिका होगी। पहले तो इस फिल्म के बॉबी देओल के नाम की चर्चा नहीं थी लेकिन उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी देखकर हो सकता है कि फिल्म में उनका रोल हो।

Read more about: bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X