अंकिता लोखंडे की सास ने बिग बॉस से बाहर आकर खूब उगला जहर, कहा- 'वो हमेशा लड़ने को ही तैयार रहती है'

Vicky Jain Mother On Ankita Lokhande: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में सबसे बहुप्रतीक्षित ट्विस्ट आने वाला है। फैमिली वीक! बिग बॉस जैसे शो में फैमिली वीक हमेशा ही रखा जाता है, जहां कंटेस्टेंट अपने प्रियजनों से बहुत दूर रहते हैं और उनके साथ कोई संपर्क नहीं होता है और इसके जरिए वो अपने परिवार के करीब आ सकें और उनका हालचाल जान सकें।
बिग बॉस 17 में आने वाले फैमिली वीक में, विवाहित जोड़े विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मांएं घर में प्रवेश करेंगी। ये मांएं एक रात रुकने वाली हैं। शो से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां रंजना जैन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का पक्ष लिया और अंकिता लोखंडे के बारे में खूब खरी-खोटी बातें कहीं।
उन्होंने अंकिता को लेकर कहा, "अंकिता को मैं यह बोलना चाहती हूं कि तुम अपने शब्दों को सुधारो, पति की इज्जत करना सीखो। तुम किस परिवार में हो, किस लड़के से तुम्हारी शादी हुई है, ये मत भूल जाओ। लेकिन वो सब भूला कर लड़ने के लिए तैयार खड़ी रहती है।"
आपको बता दें, विक्की जैन की मां ने बिग बॉस के घर में अंकिता से बात की थी और कहा था कि वो अपने पति को लात से मार रही थी तो विक्की के पिता को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने तुरंत अंकिता की मां को फोन करके कहा था कि क्या वो भी अपने पति को इसी तरह लात मारती थीं। ये सुनकर अंकिता का पारा चढ़ जाता है और कहती हैं कि उनके पिता अभी-अभी गुजरे हैं और वो इस तरह से उनकी मां को परेशान ना किया करें।
इससे पहले भी जब विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मांएं इस शो में आई थीं तो विक्की जैन की मां ने अंकिता को खूब सुनाया था और अपने बेटे का ही साथ दिया था और इस बार भी वो वहीं कर रही हैं। विक्की जैन की मां का ये पक्षपाती रवैया देखकर हर कोई हैरान है।


Click it and Unblock the Notifications