Bollywood Highlights: कॉकटेल के सीक्वल में होंगी ये एक्ट्रेस, हिरानी की फिल्म में मैसी को मिला लीड रोल

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 1 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या और सारा एक साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉकटेल 2 के लिए अनन्या और सारा के नाम पर विचार किया जा रहा है। हां, फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है और ये दोनों डीवाज़ फिल्म में लीड हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म कॉकटेल साल 2012 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म में डायना पेंटी, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे।

डंकी की सफलता के बाद हिरानी अपने अगले प्रोजेक्ट, एक अनाम वेब सीरीज पर काम करना शुरू कर चुके हैं, जिसमें 12वीं फेल अभिनेता विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। यह शो आमिर सत्यवीर सिंह द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने अतीत में हिरानी की सहायता की है। राजकुमार हिरानी की यह वेब सीरीज साइबर अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है और एक्टर साइबर अपराध सुरक्षा विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे।

LIVE Feed
  • Feb 1, 2024 7:28 PM

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बोट कंपनी में किया निवेश

    घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड 'बाेट' ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कंपनी में निवेश किया है। सौदे के हिस्से के रूप में उन्हें बाेट के ऑडियो उत्पादों के आधिकारिक चेहरे के रूप में साइन किया गया है और वह उनके नए अभियान 'लॉस्ट इन निर्वाण' के स्टार होंगे।

  • Feb 1, 2024 6:46 PM

    मुझे आर्या का दर्द ऐसा लगता है, जैसे यह मेरा दर्द है : सुष्मिता सेन

    'आर्या अंतिम वार' की तैयारी कर रही अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा कि आर्या सरीन के उनके मुख्य किरदार का दर्द उन्हें बहुत निजी लगता है। इंटरनेशनल एमी नामांकित सीरीज अपने शीर्षक चरित्र की यात्रा का अनुसरण करती है, जो एक स्वतंत्र महिला है, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगाती है। वह अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए माफिया गिरोह में शामिल हो जाती है।

  • Feb 1, 2024 6:04 PM

    कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी करते ही एक साल बाद चखा चीनी का स्वाद

    फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में काम करने वाले बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को आखिरकार एक साल बाद चीनी का स्वाद चखने को मिला। अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैप अप से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिखाया गया है कि निर्देशक कबीर खान कार्तिक को रसमलाई खिला रहे हैं। 'चंदू चैंपियन' के लिए अभिनेता ने एक खिलाड़ी की वास्तविक जीवन की कहानी में अभिनय करने के लिए शारीरिक परिवर्तन किया।

  • Feb 1, 2024 5:24 PM

    अजय देवगन ने क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में किया निवेश

    अपनी एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' की तैयारियों में व्‍यस्‍त बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में रणनीतिक रूप से निवेश किया है। युवराज सिंह, ब्रेट ली, केविन पीटरसन, सुरेश रैना और शाहिद अफरीदी जैसे प्रतिष्ठित क्रिकेटर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का हिस्सा होंगे, जो यूके के एजबेस्टन स्टेडियम बर्मिंघम में आयोजित होने वाला है। सितारों से सजेे इस वैश्विक टी20 तमाशे में प्रतिभा और अनुभव का संचार करने वाले क्रिकेट के दिग्गजों की पुराने यादों के पुनर्मिलन की गारंटी देती है।

  • Feb 1, 2024 4:31 PM

    किसके दर्द पर आंसू बहा रही हैं सुष्मिता सेन

    सुष्मिता सेन ने कहा, ''जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि तीन सीजन तक आर्या का किरदार निभाने से मुझे उसका दर्द महसूस हुआ जैसे कि यह मेरा अपना दर्द हो। जब हमने वे दृश्य फिल्माए, जहां उसके सभी बच्चे वीर और आरू उसके खिलाफ हो गए तो इससे मेरा दिल टूट गया। सीरीज में एक बिंदु ऐसा है, जहां वह पूरी तरह से अकेली महसूस करती है, यहां तक कि परिवार की कमी भी महसूस होती है।''

  • Feb 1, 2024 3:59 PM

    एटली ने बनाया बेटे का पहला बर्थडे

    पॉपुलर फिल्म निर्माता एटली कुमार जिन्हें एटली के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें 'मेर्सल', 'बिजिल', 'जवान' और कई अन्य शामिल हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने शादी के 8 साल बाद 31 जनवरी 2023 को अपने बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने मीर रखा है।

  • Feb 1, 2024 3:11 PM

    Heeramandi First Look- संजय लीला भंसाली का जुनूनी प्रोजेक्ट

    2024 में हीरामंडी की दुनिया में कदम रखें... जहां कभी तवायफें रानियां हुआ करती थीं। हीरामंडी में सत्ता संघर्ष के बीच, गोलीबारी में फंसा एक युवा उत्तराधिकारी उस समय को बाधित करता है और अपने उत्तराधिकार के बजाय प्यार को चुनता है।

    Heeramandi First Look- संजय लीला भंसाली का जुनूनी प्रोजेक्ट
  • Feb 1, 2024 2:39 PM

    Rahat Fateh Ali Khan ने हाथ जोड़कर मांगी मांफी

    राहत फतेह अली खान के द्वारा हाल ही में अपने शागिर्द को बुरी तरह से पीटने के वीडियो सामने आया था। हालांकि बाद में शागिर्द के साथ राहत फतेह अली खान ने सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है और ये नॉर्मल सी बात है।

  • Feb 1, 2024 1:57 PM

    मनारा चोपड़ा ने घर के बाहर निकलते ही किया ये खुलासा

    पैपराजी से बात करते हुए मनारा ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने बात की और कहा, ''मुझे तुम पर बहुत गर्व है कि तूने परिवार के नाम पर गेम नहीं खेला। तूने बोला मेरे बारे में बात करो।' मैंने बोला, हां दीदी। थोड़ा मुझे अजीब लग रहा था कि घर के अंदर परिवार के बारे में... फिर उसने मुझसे पूछा, 'अब तेरेको गिफ्ट क्या चाहिए? हम तेरेको कैश भेज रहे हैं।' मैंने कहा नहीं, मुझे ड्रेस चाहिए, कपड़े। इतने सारे इंटरव्यू, और इतनी सारी घटनाएँ। फिर उसने कहा, 'वादा करो, हम कपड़े भेजेंगे।' अब मैं इंतजार कर रही हूं कि कपड़े आएंगे और मैं धमाल मचाऊंगी!''

  • Feb 1, 2024 1:20 PM

    बॉलीवुड के चहेते ओरी को Alia Bhatt ने किया बुरी तरह से इग्नोर

    करीना कपूर, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, हरनाज संधू के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ उनकी तस्वीर। ओरी को एनिमल स्टार से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। आलिया रणबीर के पास ही बैठी थीं लेकिन उन्होंने ओरी की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा। जिसके बाद लोगो ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि आलिया ओरी को इग्नोर कर रही हैं।

  • Feb 1, 2024 12:38 PM

    फैमिली डांस शो में Nora Fatehi ने किया अश्लील डांस

    नोरा को हाल ही में रियलिटी शो डांस प्लस प्रो में अपने 'अश्लील' डांस प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। एक वायरल वीडियो में, उन्हें नाचते हुए और अपने शरीर पर पानी डालते हुए देखा जा सकता है। परफॉर्मेंस ने जजों और प्रतियोगियों को सदमे और आश्चर्य में डाल दिया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे एक्ट्रेस की कापी आलोचना हुई।

    फैमिली डांस शो में Nora Fatehi ने किया अश्लील डांस
  • Feb 1, 2024 12:36 PM

    21 सालों तक कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने वाले CID को क्यों किया गया बंद, शो के एक्टर ने सच से उठाया पर्दा

    लोकप्रिय यूट्यूबर लक्ष्य माहेश्वरी के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, दयानंद शेट्टी ने शो क्यों खत्म हुआ, इस पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 2014 की ब्लॉकबस्टर सिंघम रिटर्न्स में सीनियर इंस्पेक्टर दया के रूप में दिखाई देने वाले एक्टर ने कहा कि उन्हें लगता है कि आंतरिक राजनीति के कारण चैनल द्वारा उनके शो को नुकसान पहुंचाया गया था।

    21 सालों तक कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने वाले CID को क्यों किया गया बंद, शो के एक्टर ने सच से उठाया पर्दा
  • Feb 1, 2024 12:36 PM

    Bigg Boss के बाद बिगड़ी इस हसीना का मानसिक सेहत, डिप्रेशन ने घेरा तो आत्महत्या के आने लगे थे ख्याल

    पवित्रा ने शो खत्म होने के बाद इसके बुरे पक्ष के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद शेयर किया कि यह उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण समय था। उन्होंने ईटाइम्स से बात की और कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें थोड़ी वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन सबसे बुरा समय तब था जब वह बिग बॉस 14 से बाहर आईं। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे काला दौर था जब उनके पास काम नहीं था और बिग बॉस से कमाए गए पैसे अपने परिवार की देखभाल करते समय खत्म हो गए थे।

    Bigg Boss के बाद बिगड़ी इस हसीना का मानसिक सेहत, डिप्रेशन ने घेरा तो आत्महत्या के आने लगे थे ख्याल
  • Feb 1, 2024 12:34 PM

    बॉलीवुड के चहेते ओरी को Alia Bhatt ने किया बुरी तरह से इग्नोर

    करीना कपूर, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, हरनाज संधू के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ उनकी तस्वीर। ओरी को एनिमल स्टार से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। आलिया रणबीर के पास ही बैठी थीं लेकिन उन्होंने ओरी की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा। जिसके बाद लोगो ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि आलिया ओरी को इग्नोर कर रही हैं।

    बॉलीवुड के चहेते ओरी को Alia Bhatt ने किया बुरी तरह से इग्नोर
  • Feb 1, 2024 12:10 PM

    संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज हीरामंडी का आ गया धमाकेदार ट्रेलर

    संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज नेटफ्लिक्स इंडिया पर आने वाली है, जिसका नाम हीरामंडी है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वहीं फैंस के बीच छाया हुआ है। नेटफ्लिक्स इंडिया और भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा शेयर की गई पहली झलक में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चढ़ा और शरमीन सेगल की झलक ने फैंस को सीरीज देखने के लिए एक्साइटेड कर दिया है।

  • Feb 1, 2024 11:48 AM

    'फाटइर' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

    'फाइटर' की वजह से बॉलीवुड के लिए साल 2024 की शुरूआत काफी शानदार होने वाली है। फिल्म 'फाइटर' ने साफ कर दिया है कि साल 2023 की तरह 2024 में भी बॉलीवुड का जलवा रहने वाला है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस अब तक जमकर कमाई की है। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.35 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसी के साथ फिल्म 150 करोड़ी होने के करीब पहुंच गई है।

  • Feb 1, 2024 10:34 AM

    ठंडे बस्ते में गई शाहरुख खान-सुहाना की अपकमिंग फिल्म

    टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान और सुहाना खान की जो फिल्म आने वाली थी अब फिल्म 'द आर्चीज' के बाद वो ठंडे बस्ते में चली गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि ऐसा अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं हैं जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान साथ नजर आने वाले हो। इसके पीछे की वजह ये बताई जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी बेटी की सुपरस्टार के साथ अनुचित तुलना नहीं चाहते हैं।

  • Feb 1, 2024 10:33 AM

    ‘नो एंट्री 2’ से कटा सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान का पत्ता

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक इन स्टार्स ने फिल्म को साइन कर लिया है। इतना ही नहीं ये तीनों स्टार्स दिसंबर से फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स फिल् मिल्म के 20 साल पूरे होने पर यानी 2025 में ‘नो एंट्री 2’ को रिलीज करने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर अनीस बाजमी का नाम सामने आ रहा है। लेकिन आपको बताते चले कि अभी तक फिल्म ‘नो एंट्री 2’ के स्टार्स और शूटिंग को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X