फैमिली डांस शो में Nora Fatehi ने किया अश्लील डांस, शरीर पर पानी डाल खूब उछलीं और दिखाया अपना बदन

Nora Fatehi Vulgar Dance: बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही को अपने शानदार डांस मूव्स से काफी पब्लिसिटी मिली है। खासकर 2018 के ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियो 'दिलबर' में उनके परफॉर्मेंस के बाद तो गो उनके दीवाने हो गए थे। इस गाने को यूट्यूब पर एक अरब से अधिक बार देखा गया।
अपने एक्टिंग करियर के अलावा, नोरा ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में जज के रूप में भी काम किया। हालांकि, नोरा को हाल ही में रियलिटी शो डांस प्लस प्रो में अपने 'अश्लील' डांस प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। एक वायरल वीडियो में, उन्हें नाचते हुए और अपने शरीर पर पानी डालते हुए देखा जा सकता है। परफॉर्मेंस ने जजों और प्रतियोगियों को सदमे और आश्चर्य में डाल दिया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे एक्ट्रेस की कापी आलोचना हुई।
डांस प्लस प्रो पर नोरा फतेही के डांस परफॉर्मेंस की क्लिप ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है, लोग एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कुछ नेटिज़न्स ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और एक्ट्रेस को काफी खरी-खोटी सुनाई। जब नोरा ने ये डांस किया तो रेमो डिसूजा खुद हैरान रह गए और उनके एक्सप्रेशन को देखकर साफ लग रहा था कि नोरा का ये डांस स्टेज के लायक नहीं था।
नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने डांस रिहर्सल वीडियो साझा करती हुई और इंस्टाग्राम पर फैंस को अपने दिन के बारे में जानकारी देती हुई देखी जाती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस किसी डीपफेक वीडियो की शिकार हो गई थीं। इस वीडियो में नोरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक ब्रांड को प्रमोशन के लिए उनका डीपफेक वीडियो इस्तेमाल करने पर नाराजगी जताई।
नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर चिंता जताई और स्पष्ट किया कि वीडियो में फैशन ब्रांड का प्रचार करने वाली महिला वह नहीं है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "हैरान हूं!! यह मैं नहीं हूं!" उन्होंने बड़े अक्षरों में वीडियो को 'फर्जी' भी करार दिया।


Click it and Unblock the Notifications