बॉलीवुड के चहेते ओरी को Alia Bhatt ने किया बुरी तरह से इग्नोर, पास बैठी रहीं लेकिन फिर भी...

Alia Bhatt Ignored Orry: ओरी, जो इस वक्त देश के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक है, फैंसी प्रोग्राम में अपनी उपस्थिति से सुर्खियां बटोरने में ओरी कभी असफल नहीं होते। हाल ही में उन्हें फिल्मफेयर में देखा गया जहां वह बॉलीवुड सितारों के साथ पोज देते नजर आए।
करीना कपूर, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, हरनाज संधू के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ उनकी तस्वीर। ओरी को एनिमल स्टार से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। आलिया रणबीर के पास ही बैठी थीं लेकिन उन्होंने ओरी की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा। जिसके बाद लोगो ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि आलिया ओरी को इग्नोर कर रही हैं।
जब ओरी 'कॉफी विद करण' पर दिखाई दिए, तो उन्होंने साझा किया कि उनके पास 'द ओरी ऑफिस' में 'रेलेवेंस रूम' में काम करने वाले 'मिनियंस' हैं। उन्होंने करण जौहर से कहा, "ओरी ऑफिस में, एक कमरा है जिसे रेलेवेंस रूम कहा जाता है। मेरे सभी गुर्गों को मेरी तरह कपड़े पहनने पड़ते हैं, मेरी तरह सोचना पड़ता है और मेरी तरह बात करनी पड़ती है। मेरे रेलेवेंस रूम में, मेरे सभी मिनियंस आइडियाज के साथ आते हैं। हमारे पास मूड बोर्ड हैं और वे मुझे रेलेवेंट बनाए रखने के बारे में आइडिया देते हैं और इस तरह मैं खबरों में बना रहता हूं।"
उन्होंने कहा, "ओरी रूम में, अब हम मेरी मृत्यु की योजना बना रहे हैं।" करण हैरान रह गए जब उन्होंने उनसे पूछा, "आपका डिजिटल निधन?" और उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया, "हां, मेरा डिजिटल निधन।" ओरी ने इस पर आगे कहा की कुछ लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं लेकिन हम सही आइडिए का इंतजार कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, 'डिजिटल डिमाइस के बाद हम वापसी की योजना बनाएंगे। करण, एक फिल्म में, हर लीड स्टार ऊपर जाता है और फिर उन्हें गिरना पड़ता है और फिर उनकी वापसी होती है। मेरा पतन आ रहा है।" करण ने तब कमेंट किया, "मैंने कभी किसी को उनकी मृ्तयु की योजना बनाने के लिए नहीं देखा"। इसपर ओरी ने जवाब दिया, "इससे पहले कि कोई और इसकी प्लानिंग बना सके, मैं इसकी प्लानिंग कर रहा हूं। इससे पहले कि कोई और मेरी 15 मिनट की प्रसिद्धि छीन सके, मैं इसे खत्म कर देता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications