Bollywood Hindi News Highlights: 600 करोड़ के करीब पहुंची एनिमल, जूनियर महमूद का हुआ निधन

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 08 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'एनिमल' सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती 6 दिनों में फिल्म ने 313.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 7वें दिन फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपये कमाए हैं और कुल कमाई करीब 338.85 करोड़ रुपये हुई है। वहीं बात फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें कि शुरुआती 6 दिनों में 527.6 करोड़ रुपये कमा चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की 7वें दिन की ओवरसीज कमाई 600 करोड़ के काफी करीब पहुंच जाएगी।

मनोरंजन की दुनिया के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जूनियर महमूद जो पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। जूनियर महमूद की मृत्यु की जानकारी उनके करीबी दोस्त सलीमा काजी ने दी। हाल ही में जूनियर महमूद के अंतिम पलों में उनसे मिलने के लिए जॉनी लीवर, जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर पहुंचे थे।

LIVE Feed
  • Dec 8, 2023 7:46 PM

    नहीं रहीं मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती, 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

    तमिल और तेलुगु सहित 600 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं प्रख्यात कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का शुक्रवार शाम बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि लीलावती ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। इस खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कलाकारों से लेकर फैंस के बीच मातम पसर गया है।

  • Dec 8, 2023 7:41 PM

    खुशी कपूर का जलवा बरकरार, मुंबई में आयोजित इवेंट में स्टाइल से लगाए चार चांद

    खुशी कपूर इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्म के प्रीमियर में अपने ग्लैमरस लुक से खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके बाद हाल ही में खुशी ने मुंबई में हुए एक इवेंट में अपने शानदार स्टाइल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अभिनेत्री का लुक देखकर फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

  • Dec 8, 2023 7:24 PM

    अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बहू ऐश्वर्या को किया अनफॉलो, वजह करेगी हैरान?

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिग बी ने सोशल मीडिया पर बहुरानी ऐश्वर्या राय बच्चन को अनफॉलो कर दिया है। इस मामले की वजह जानने के लिए अब फैंस को बीच बहस छिड़ गई है।

    अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बहू ऐश्वर्या को किया अनफॉलो, वजह करेगी हैरान?
  • Dec 8, 2023 7:11 PM

    Video: पिता धर्मेंद्र के बर्थडे पर इमोशनल हुए सनी देओल, केक खिलाते हुए छलके एक्टर के आसूं

    Sunny Deol- Dharmendra video: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्ही में से कुछ वीडियो बहुत ही प्यारे होते हैं जो फैंस को बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में एक वीडियो देओल फैमली का सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बर्थडे पर सनी देओल काफी इमोशनल हो जाते हैं।

  • Dec 8, 2023 6:25 PM

    'दहाड़' के लिए Vijay Varma ने जीता अवॉर्ड तो खुशी से झूम उठीं गर्लफ्रेंड Tamannaah Bhatia

    बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को दहाड़ में अपने प्रदर्शन के लिए एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। एक्टर ने इस जीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिस पर उनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया ने भी खूब प्यार लुटाया हैं। विजय वर्मा की इस पोस्ट पर गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया सबसे ज़ोरदार चीयरलीडर बन गईं क्योंकि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया. इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'वूहू Asian Academy Creative Awards में बड़ी जीत हासिल करके भारत को गौरवान्वित कर रही है'। पोस्ट में आगे डार्लिंग्स एक्टर की अवार्ड लेते हुए एक सेल्फी है, जिसमें वह अपने हाथों में ट्रॉफी के साथ कैमरे के लिए बेहतरीन पोज दे रहे हैं।

  • Dec 8, 2023 6:11 PM

    अल्लू अर्जुन ने किया फिल्म 'एनिमल' का रिव्यू, रणबीर कपूर की परफॉरमेंस को लेकर कही ये बात

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेजी से दौड़ रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 पार कर चुकी है। अब इस फिल्म पर अल्लू अर्जुन ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

  • Dec 8, 2023 5:56 PM

    Junior Mehmood Last Rites:नम आखों से सेलेब्स ने दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद को दी आखिरी विदाई

    Junior Mehmood Last Rites: हिंदी सिनेमा जगत में वर्तमान समय में शौक का माहौल है, फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी काफी दुखी हैं। मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। और आज महमूद को आखिरी विदाई देने कई सारे सेलेब्स शामिल हुए।

  • Dec 8, 2023 5:10 PM

    करीना कपूर ने सासू मां को किया बर्थडे विश, शर्मिला टैगोर ने बहू पर यूं लुटाया प्यार

    बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार शर्मिला टैगोर का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। 8 दिसंबर को शर्मिला टैगोर का 79वां बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर बी टाउन सुपरस्टार करीना कपूर ने अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर के साथ सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर कर महफिल लूट ली है।

  • Dec 8, 2023 4:27 PM

    हसीना ने कम कपड़ो में फिर कैमरे के सामने दिखाई कातिलाना अदाएं, लोगों के छुटे पसीने

    Sofiya Ansari: अपने बोल्ड अंदाज और अपनी कातिलाना अदाओं से हमेशा ही लाखों लोगों को दीवाने बनाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और एक्ट्रेस सोफिया अंसारी हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में सोफिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देख लोग दीवाने हो गए हैं।

  • Dec 8, 2023 4:03 PM

    बॉबी देओल के एनिमल वाले अवतार पर आया मां का रिएक्शन

    बॉबी देओल का एनिमल अवतार देख मां ने कहा, 'ऐसी फिल्म मत किया कर तू, मुझसे नहीं देखा जाता'।' "मैंने उससे कहा, 'देखो, मैं तुम्हारे सामने खड़ा हूं; मैंने सिर्फ एक भूमिका निभाई है।' जारी किया।"

  • Dec 8, 2023 3:43 PM

    सीमा हैदर 2 बनकर पाकिस्तान आईं Javeria Khanam की शादी का मेन्यू लीक?

    जब से जावरिया भारत आई हैं उनको लेकर चर्चा है और लोग सीमा हैदर पार्ट 2 कहकर जावरिया को बुला रहे हैं। इस वक्त खबर आ रही है कि जावरिया और समीर की शादी में किस तरह का मेन्यू रहने वाला है। एबीपी न्यूज के मुताबिक जावरिया और समीर की शादी में बंगाली गोलगप्पे और कोलकाता बिरयानी की मुख्य रूप से है।

  • Dec 8, 2023 3:17 PM

    सुहाना खान को इंडियन लुक में देख धड़का फैंस का दिल

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सुहाना की डेब्यू फिल्म रिलीज हुई है। अब फिल्म रिलीज के बाद सुहाना खान इंडियन लुक में स्पॉट हुई। फैंस सुहाना को इस अंदाज में देखकर दीवाने हो गए हैं।

  • Dec 8, 2023 2:39 PM

    सेलेना गोमेज ने किया नए बॉयफ्रेंड का खुलासा

    इंटरनेशनल स्टार सेलेना गोमेज सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। हमेशा ही कुछ ना कुछ खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में सेलेना गोमेज ने अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया है। जस्टिन बीबर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली सेलेना गोमेज ने पर्सनली अपने नए रिश्ते की खबर की पुष्टि की और बेनी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।

  • Dec 8, 2023 2:04 PM

    स्क्रीन पर चला मृणाल और नानी का जादू, पहले ही दिन हुई शानदार कमाई

    रिलीज के साथ ही फिल्म ने अपना जादू दर्शकों पर चलाया और सबके दिलों में उतार गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'हाय नन्ना' ने पहले दिन 6.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के लिए यह एक अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है।

  • Dec 8, 2023 1:39 PM

    Animal Criticism- 'बच्चियां रोने लगीं और बीच से फिल्म छोड़ दी..'

    इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन नजर आ रही हैँ। उन्होने एनिमल का विरोध करते हुए कहा, ''आजकल इस तरह की फिल्में आ रही है, अगर आप कबीर सिंह से शुरु करें पुष्पा से शुरु करें। अब एक फिल्म एनिमल आई है। मैं आपको कह नहीं पाऊंगी की मेरी बेटी के साथ बहुत सारी बच्चियां थीं। वो बीच फिल्म से उठकर रोकर चली गईँ। इतनी हिंसा और महिलाओं के साथ असम्मान को जस्टिफाई किया जा रहा है। समाज इसको स्वीकार भी कर रहा है..

  • Dec 8, 2023 1:03 PM

    इवेंट पर शनाया कपूर और दिशा पाटनी ने बढ़ाई गर्मी!

    दिशा पाटनी और शनाया कपूर दोनों ही अपने बोल्ड लुक्स को लेकर मशहूर हैं। ऐसे में अगर दोनों साथ में पोज करती नजर आएं तो जाहिर ही पारा गर्म हो ही जाएगा। एक इवेंट पर पहुंची दिशा पाटनी और शनाया कपूर के सेक्सी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

    इवेंट पर शनाया कपूर और दिशा पाटनी ने बढ़ाई गर्मी!
  • Dec 8, 2023 12:50 PM

    फाइटर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

    सिद्धार्थ आनंद की फाइटर का बहुप्रतीक्षित टीज़र शुक्रवार सुबह रिलीज़ हुआ और यह एक्शन से भरपूर है। टीज़र हाई-ऑक्टेन एरियल एक्शन दृश्यों से भरपूर है। टीज़र में स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (ऋतिक रोशन), स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ दीपिका पदुकोण द्वारा अभिनीत और ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह (अनिल कपूर) की कहानियों को दिखाया गया है।

  • Dec 8, 2023 12:26 PM

    सनी देओल ने अपने पिता को बर्थडे किया विश

    धर्मेंद्र अपना 88 वां जन्मदिन मना रहे हैं, सनी देओल ने दिग्गज अभिनेता के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक साथ चाय की चुस्की ले रहे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा लव यू।" जल्द ही, बॉबी देओल ने टिप्पणी अनुभाग में कदम रखा और लोगों का दिल जीत लिया

  • Dec 8, 2023 11:21 AM

    फाइटर के टीजर ने खड़े किए रोंगटे

    जैसा कि हर कोई फाइटर टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म का टीज़र जारी कर दिया है और यह आपके रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

  • Dec 8, 2023 10:54 AM

    Bigg Boss 17: अभिषेक ने उड़ाई ईशा के कैरेक्टर की धज्जियां, कहा- 'ये वन नाइट स्टैड्स और इंजेक्शन...'

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस के घर में हाल ही में एक बहुत बड़ी लड़ाई देखने को मिली। ईशा मालवीया और अभिषेक कुमार आपस में बुरी तरह से भिड़ गए और एक-दूसरे को बुरी-बुरी बातें कहने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि ईशा ने अभिषेक को धक्का भी दे दिया।

    Bigg Boss 17: अभिषेक ने उड़ाई ईशा के कैरेक्टर की धज्जियां, कहा- 'ये वन नाइट स्टैड्स और इंजेक्शन...'
  • Dec 8, 2023 9:11 AM

    Arun Mashettey की पत्नी ने ये शब्द सुनकर मचाया बवाल, तहलका की पत्नी संग की मारपीट

    Tehelka Wife Fight With Arun Mashettey Wife: बीते हफ्ते तहलका यानी सनी आर्या को शो से निकाला गया है। यूट्यूबर ने अभिषेक कुमार पर हाथ उठाया था और उनका कॉलर पकड़ लिया था, इसी की सजा देते हुए बिग बॉस ने तहलका को शो से बेदखल कर दिया था। अब तहलका की पत्नी दीपिका का एक नया वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

    Arun Mashettey की पत्नी ने ये शब्द सुनकर मचाया बवाल, तहलका की पत्नी संग की मारपीट
  • Dec 8, 2023 9:10 AM

    ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही थीं तेजस्वी, जैसे ही मुड़ीं दिखा शरीर का ऐसा अंग कि लोगों के उड़े होश

    Tejasswi Prakash Bold Look: मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज टेलीविजन के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। तेजस्वी प्रकाश ने बार-बार अपने पहनावे से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और हाल ही में तो हसीना ने लोगों के दिलों को घायल ही कर दिया।

    ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही थीं तेजस्वी, जैसे ही मुड़ीं दिखा शरीर का ऐसा अंग कि लोगों के उड़े होश
  • Dec 8, 2023 8:33 AM

    इस फेमस एक्टर की कैंसर से हुई मौत, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

    Junior Mehmood Passes Away: मनोरंजन जगत से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पिछले काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद का कल रात 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। अभिनेता ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया।

    इस फेमस एक्टर की कैंसर से हुई मौत, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X