Arun Mashettey की पत्नी ने ये शब्द सुनकर मचाया बवाल, तहलका की पत्नी संग की मारपीट

Tehelka Wife Fight With Arun Mashettey Wife: बीते हफ्ते तहलका यानी सनी आर्या को शो से निकाला गया है। यूट्यूबर ने अभिषेक कुमार पर हाथ उठाया था और उनका कॉलर पकड़ लिया था, इसी की सजा देते हुए बिग बॉस ने तहलका को शो से बेदखल कर दिया था। अब तहलका की पत्नी दीपिका का एक नया वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
तहलका और अरुण की दोस्ती तो लोगों ने देखी। तहलका के घर से जाते वक्त अरुण फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए थे। लेकिन घर के अंदर ये भले ही पक्के दोस्त होंगे लेकिन बिग बॉस के घर के बाहर इनकी पत्नियां तो आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। मामला तो गाली-गलौज और मारपीट तक भी पहुंच गया था।
तहलका की पत्नी दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि 'मैं हूं छोटा तहलका, मेरे पति बड़े तहलका हैं तो मैं हूं छोटा तहलका। इसके बाद वो कहती हैं अब हम आपको मिलाने जा रहे हैं... जैसे अरुण भाई बैंगन तो उनकी बीवी छोटी बैंगन होगी ना तो मैं बुला रही हूं अरुण भाई की...। तभी पीछे से अरुण की बीवी बोलती है कि गलत शब्दों का प्रयोग न करें। दीपिका कहती हैं, तो क्या हुआ जब अरुण भाई बैंगन तो आप छोटी बैंगन हुई ना।
अरुण की पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है और वो दीपिका संग गाली-गलौज पर उतर आती हैं। वो कहती हैं उन्हें पागल न समझे उन्हें सब समझ आता है। इसके बाद दीपिका कहती हैं कि भाई गाली मत दीजिए। दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाती नजर आती हैं और फिर दोनों के बीच मारपीट होने लग जाती है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
अरुण माशेट्टी की पत्नी के बारे में बात करें तो अरुण ने 15 मार्च, 2021 को मलक माशेट्टी से शादी की। मलक कथित तौर पर पेरिस, फ्रांस की एक वकील हैं। दिवाली पर भेजे गए वीडियो संदेश में देखा गया कि अरुण और मलक की एक खूबसूरत बेटी है जिसका नाम उन्होंने जूरी रखा है। वह अक्सर अपने परिवार के साथ व्लॉग बनाते हैं और लक्जरी जीवनशैली का प्रदर्शन करते हैं। अरुण और उनकी पत्नी को यात्रा करना पसंद है और उन्होंने यूरोप और अफ्रीका जैसे कई अलग-अलग देशों का दौरा किया है।


Click it and Unblock the Notifications